डाॅ.अनुज अग्निहोत्री बने यूपीएससी टॉपर, IAS IPS बनें टॉप 10 की सूची
results Upsc Result Topper List 2025 Anuj Agnihotri Rajeshwari Suve Akansh Dhull Ias Ips Civil Services Top 10 Name Rank Released At Upsc Gov In
UPSC Toppers 2025 List (OUT): अनुज अग्निहोत्री बने यूपीएससी टॉपर, IAS IPS बने टॉप 10 की सूची
UPSC Civil Service Result 2025 Topper Name: यूपीएससी ने 2025 सिविल सर्विस परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से चेक कर सकते हैं। इस साल टॉपर अनुज अग्निहोत्री बने हैं।
संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विस 2025 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर परिणाम चेक किया जा सकता है। रिजल्ट के साथ सिविल सर्विस 2025 की टॉपर लिस्ट भी जारी हो गई है। इस बार सिविल सेवा 2025 में रैंक 1 के साथ अनुज अग्निहोत्री ऑल इंडिया टॉपर बने हैं। उनके बाद रैंक 2 पर राजेश्वरी सुवे एम ने जगह बनाई है। तीसरे स्थान पर अकांश ढुल हैं। इस साल 958 कैंडिडेट्स ने यूपीएससी क्लियर किया है।
upsc cse topper list 2025
यूपीएससी सिविल सर्विस 2025 के टॉपरों के नाम, (फोटो क्रेडिट- upsc.gov.in)
UPSC CSE 2025 Toppers: टॉप 10 के नाम
रैंक रोल नंबर उम्मीदवार का नाम
1 1131589 अनुज अग्निहोत्री
2 4000040 राजेश्वरी सुवे एम
3 3512521 अकांश ढुल
4 0834732 राघव झुनझुनवाला
5 0409847 ईशान भटनागर
6 6410067 जिनिया अरोड़ा
7 0818306 ए आर राजा मोहिद्दीन
8 0843487 पक्षल सेक्रेटरी
9 0831647 आस्था जैन
10 1523945 उज्ज्वल प्रियांक

यूपीएससी सीएसई 2025 की पूरी टॉपर लिस्ट कैसे देखें?
यहां यूपीएससी सिविल सर्विस 2025 की परीक्षा में टॉप करने वाले 10 कैंडिडेट्स के नाम , रोल नंबर और रैंक दी गई है। लेकिन अगर आप यूपीएससी क्रैक करने वाले सभी कैंडिडेट्स के नाम और रोल नंबर देखना चाहते हैं, तो आप वो भी आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए आप नीचे बताए कुछ स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
सबसे पहले संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
यहां Final Result सेक्शन में आपको Examination Final Result के टैब पर क्लिक करना होगा।
आपके सामने Civil Service (Main) Examination, 2025 का टाइटल नजर आएगा।
इसके सामने पीडीएफ देखने और डाउनलोड करने का ऑप्शन भी मिलेगा।
आप जैसे ही इसपर क्लिक करेंगे आपके सामने यूपीएससी 2025 पास करने वाले सभी उम्मीदवारों की लिस्ट खुल जाएगी।
आप इसमें सभी के नाम चेक कर सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक से भी करें डाउनलोड-
UPSC CSE 2025 Topper List Download PDF
958 कैंडिडेट्स को अब यूपीएससी 2025 वैकेंसी के मुताबिक पोस्ट मिलेगी। इसमें से 317 कैंडिडेट्स जनरल, 104 ईडब्लयूएस, 306 ओबीसी, 158 एससी और 73 एसटी उम्मीदवार शामिल हैं। आईएएस, आईपीएस पोस्ट मिलने की बात करें तो 180 कैंडिडेट्स को आईएएस पद के लिए चुना जाएगा। वहीं 55 को आईएफएस, आईपीएस के लिए 150, सेंट्रल सर्विस ग्रुप ए के लिए 507 और ग्रुप बी सर्विस के लिए 195 कैंडिडेट्स को पद के लिए चुना जायेगा.
कौन हैं UPSC टॉपर अनुज अग्रिहोत्री, AIIMS से कर चुके हैं मेडिकल की पढ़ाई
राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में पहला स्थान हासिल कर न सिर्फ अपना परिवार बल्कि पूरा राज्य प्रकाशित किया है. लाखों अभ्यर्थियों में शीर्ष स्थान प्राप्ति स्वयं में बड़ी उपलब्धि है.
पृष्ठभूमि: अनुज अग्निहोत्री मूल रूप से राजस्थान के जोधपुर जिले के ‘राटा’ गांव के रहने वाले हैं.
शैक्षिक योग्यता: वे एक डॉक्टर हैं. उन्होंने साल 2023 में AIIMS जोधपुर से अपनी मेडिकल पढ़ाई (MBBS) पूरी की .
संघर्ष और सफलता: यह उनका पहला सफल प्रयास नहीं था. वे इससे पहले 2023 की सिविल सेवा परीक्षा की ‘रिजर्व लिस्ट’ में थे और 2024 में भी मेन्स क्वालिफाई कर चुके थे, लेकिन 2025 में उन्होंने सीधे टॉप रैंक पाई। उनका रोल नंबर 1131589 है.
कुल अंक: उन्होंने कुल 2025 अंकों में से 1000 अंक प्राप्त किए हैं.
हर साल बहु संख्य युवा इस परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन अंतिम चयन सीमित का ही हो पाता है. ऐसे में इस कठिन प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान पाना अनुज की मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है. अनुज अग्निहोत्री का लक्ष्य पाना आसान न था. उन्होंने असफलता का मुंह देखा और लगातार प्रयास औऱ कड़ी परिश्रम से देश में शीर्ष पर पहुंचे.
देश की सबसे चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में शामिल UPSC
सिविल सेवा परीक्षा भारत की सबसे चुनौतीपूर्ण परीक्षा है. इसमें सफलता को प्रतियोगियों को व्यापक विषयों की गहरी समझ, विश्लेषण क्षमता और मजबूत व्यक्तित्व प्रदर्शित करना पड़ता है.
इस परीक्षा से प्रत्याशियों का चयन देश की महत्वपूर्ण प्रमुख प्रशासनिक सेवाओं Indian Administrative Service, Indian Police Service और Indian Foreign Service के लिए होता हैं.
चयनित उम्मीदवारों को आगे प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसके बाद उन्हें देश के विभिन्न हिस्सों में प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं.
युवाओं की प्रेरणा बने अनुज
अनुज अग्निहोत्री की सफलता उन लाखों युवाओं की प्रेरणा बनी है जो सिविल सेवा में जाने का सपना देखते हैं. उनकी उपलब्धि दिखाती है कि कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और सही रणनीति से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है.
2025 में 958 कैंडिडेट्स अलग-अलग सर्विसेज को क्वालिफाई हुए हैं. पूरा रिजल्ट UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है.
ऐसे चेक करें UPSC CSE 2025 का रिजल्ट
स्टेप 1: सबसे पहले आपको UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाना होगा.
स्टेप 2: इसके बाद आप होमपेज पर दिखाई देने वाले “UPSC CSE Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: इसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट का पीडीएफ खुल जाएगा.
स्टेप 4: इस पीडीएफ में उम्मीदवार अपना रोल नंबर या नाम सर्च करके रिजल्ट देख सकते हैं. 
27 फरवरी को खत्म हुए इंटरव्यू
UPSC सिविल सर्विस-2025 प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की गई थी. इसके बाद 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक मेन्स एग्जाम आयोजित किया गया. मेन्स एग्जाम पास करने वाले उम्मीदवारों का पर्सनैलिटी टेस्ट और इंटरव्यू 27 फरवरी 2026 को खत्म हुए थे. 27 फरवरी के पर्सनैलिटी टेस्ट के बाद छह मार्च को UPSC CSE 2025 का रिजल्ट आ गया है.
देखें टॉप-20 टॉपरों के नाम
1- 1131589, अनुज अग्निहोत्री
2- 4000040, राजेश्वरी सुवे एम
3- 3512521, अकांश ढुल
4- 0834732, राघव झुनझुनवाला
5- 0409847, ईशान भटनागर
6- 6410067, जिनिया अरोड़ा
7- 0818306, ए आर राजा मोहिद्दीन
8- 0843487, पक्षल सेक्रेटरी
9- 0831647, आस्था जैन
10- 1523945, उज्ज्वल प्रियांक
टॉप-11 से टॉप-20 तक के टॉपरों की सूची
11- 1512091, यशस्वी राज वर्धन
12- 0840280, अक्षित भारद्वाज
13- 7813999, अनन्या शर्मा
14- 5402316, सुरभि यादव
15- 3507500, सिमरनदीप कौर
16- 0867445, मोनिका श्रीवास्तव
17- 0829589, चितवन जैन
18- 5604518, श्रुति आर
19- 0105602, निसार दिशांत अमृतलाल
20- 6630448, रवि राज
UPSC में प्रतियोगी पास हो रहे या ‘अफसर’? ये 39 अपकमिंग IAS तो पुराने अधिकारी ही हैं…
यूपीएससी टॉपर्स में 39 तो ऐसे प्रतियोगी हैं, जो पहले भी यूपीएससी की परीक्षा पास कर चुके हैं.
एकांश ढुल को इस बार तीसरी रैंक मिली है.
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 का परिणाम आ गया. इस बार की टॉप रैंक सूची में एक दिलचस्प ट्रेंड दिखा है. दरअसल, टॉप रैंक पाने वाले प्रतियोगियों में 39 ऐसे हैं, जो पिछले सालों में भी UPSC की अंतिम सूची में रह चुके. ये 39 प्रतियोगी वो हैं, जिनकी रैंक 130 से कम है यानी उनके आईएएस बनने का रास्ता साफ है. इससे साफ हो गया है कि इस बार जितने भी आईएएस बनेंगे, उसमें से 39 तो रैंक सुधार से यहां पहुंचे हैं.
सोशल मीडिया पर भी अब इस ट्रेंड को लेकर कई प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. साथ ही नए नियमों की भी चर्चा हो रही है, जिसमें बार-बार परीक्षा देने के सिस्टम पर प्रतिबंध लगा है. लोगों का कहना है कि UPSC के नए नियमों के बाद ऐसी स्थिति शायद कम देखने को मिले. नए नियम के मुताबिक, अगर कोई प्रतियोगी पहले से सिविल सेवा में शामिल होकर IAS सेवा पा चुका है, तो वह दोबारा परीक्षा देकर रैंक सुधारने नहीं बैठ सकेगा. लोग इसे सीट का नुकसान होने की बात इसमें जोड़ रहे हैं.
इस बार कितने नाम?
जैसे इस बार तीसरी रैंक पाने वाले प्रतियोगी अकांक्ष धुल का नाम पिछले 2 साल की सूची में भी है. इस बार उन्हें तीसरी रैंक, 2024 के रिजल्ट में 295 और 2023 की लिस्ट में 342वीं रैंक मिली थी. इनके अलावा इशान आस्था जैन, जीनश्री जसवंत चंद्र, विनीत लोहिदक्षन ऐसे प्रतियोगी हैं, जिनका नाम पिछले साल में था. इसके अलावा कई 35 प्रतियोगी ऐसे हैं, जिनका नाम 2023 और 2024 के किसी एक परिणाम में है. इनके अलावा राहुल कुमार और अभिषेक सिंह जैसे कई नाम रिपीट है, लेकिन उनकी एक ही व्यक्ति होने की पुष्टि नहीं हो सकती.
क्या है ट्रेंड?
दरअसल, कई प्रत्याशी ऐसे होते हैं, जिन्हें पहली बार चयन में IPS, IRS या अन्य ग्रुप-ए सेवाओं में मौका मिल जाता है. लेकिन वे संतुष्ट नहीं होते है और अगले प्रयास में फिर से परीक्षा देकर बेहतर रैंक पाने की कोशिश करते हैं ताकि उन्हें IAS मिल सके. यह प्रक्रिया ‘रैंक इम्प्रूवमेंट अटेम्प्ट’ कहलाती है.
UPSC CSE 2025 के परिणाम के अनुसार, 39 प्रत्याशी ऐसे हैं जो 2023 या 2024 की अंतिम सूची में भी थे. इन अभ्यर्थियों ने दोबारा परीक्षा देकर अपनी रैंक बेहतर की है और अब वे IAS के मजबूत दावेदार बन गए हैं.

