दो हिंदू लडकियों के कनवर्जन में बाराबंकी में धरे आलम,तनवीर और अंजार
बाराबंकी में युवती को बहला-फुसलाकर मतांतरण का प्रयास, बरेली के तनवीर अहमद और अंजार गिरफ्तार,हिंदू युवती से कोर्ट मैरिज करने पहुंचा आलम, वकीलों ने धुना
युवती बहला फुसलाकर पीलीभीत ले गए थे आरोपित।पुलिस घेराबंदी में युवती आरोपितों के चंगुल से बची।बरेली के तनवीर अहमद और अंजार जेल भेजे गए।
बाराबंकी 20 जून 2026 । युवती को बरेली के दो युवक बहला फुसलाकर पीलीभीत लेकर चले गए जहां उसका मतांतरण का प्रयास किया। जानकारी पर पुलिस ने तलाश शुरू कर घेराबंदी की तो युवती को उनके चंगुल से भागने का मौका मिल गया।
वापस आकर पीड़िता और परिवारजन ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमे में धारा बढ़ाते हुए बरेली के तनवीर अहमद और अंजार को पकड़ा है।
पूरा मामला
टिकैतनगर की युवती कोतवाली नगर के पल्हरी टेंपों स्टैंड के पास मकान में किराये पर रहती थी। छह जून सुबह से वह लापता थी और मोबाइल भी बंद था। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चला तो कोतवाली नगर में रपट कराई गई।
परिजनों ने बरेली के देवरनिया इटुआ शरीफ नगर निवासी दो युवक तनवीर अहमद और अंजार पर युवती के अपहरण और मतांतरण कराने की आशंका जताई थी। पुलिस ने तलाश में घेराबंदी की तो युवती आरोपितों के चंगुल से छूटकर वापस आ गई।
पुलिस को बयान में पीड़िता व उसके परिजनों ने बताया कि आरोपित युवती को पीलीभीत ले गए थे जहां उसका मतांतरण का प्रयास हुआ। कोतवाली पुलिस ने दोनों युवक गिरफ्तार कर लिये।
बताया जाता है कि दोनों आरोपित युवती के गांव में पानी की पाइप लाइन बिछा रहे थे। वहीं से वे युवती के संपर्क में आये। उसको बहला फुसलाया और बहका ले गए।
नगर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बयान के आधार पर जांच-पड़ताल कर कार्रवाई होगी।
Alam arrived to enter into court marriage with Hindu woman but thrashed by lawyers In Barabanki
हिंदू युवती से कोर्ट मैरिज करने पहुंचा आलम, वकीलों ने धुना; पुलिस ने किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला
बाराबंकी में आलम हिंदू युवती से कोर्ट मैरिज करने पहुंचा। वकीलों ने पकड़कर जमकर धुना। कचहरी में जमकर बवाल हुआ। पुलिस ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। रामनगर पुलिस की कस्टडी में युवक-युवती हैं। तनाव से पुलिस अलर्ट मोड पर है।
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सिविल कोर्ट परिसर में शुक्रवार को हिंदू युवती से कोर्ट मैरिज करने पहुंचे आलम को वकीलों ने जमकर पीटा। इसी बीच कचहरी पुलिस वहां पहुंच गई। बवाल के बीच दोनों को वहां से सुरक्षित निकाल पुलिस को सौंप गया। कचहरी परिसर में काफी देर तक तनावपूर्ण वातावरण बना रहा। उधर, युवती के भाई की लिखित शिकायत पर आलम के खिलाफ रामनगर कोतवाली में कनवर्जन के प्रयास की एफआईआर दर्ज की गई है।
Muslim man seen with Hindu woman causing a commotion beaten up and handed over to police Dehradun
हिंदू युवती के साथ मुस्लिम युवक को देखने पर हुआ बवाल, लोगों ने जमकर पीटा, फिर पुलिस को सौंपा
देहरादून
दोनों दोपहर करीब 2.00 बजे कोर्ट मैरिज के लिए वकील के पास पहुंचे। वहां मौजूद दूसरे वकीलों को शंका हुई तो उन्होंने पूछताछ शुरू कर दी। जब ये पता चला कि आलम हिंदू युवती से शादी करने आया है तो माहौल गरमा गया। कुछ ही देर में वकीलों की भीड़ एकत्रित हो गई और उन्होंने आलम को पीटना शुरू कर दिया। ये बात कचहरी चौकी पुलिस को पता चली तो शहर कोतवाल को सूचना दी गई।
पुलिस ने वहां से निकालकर कोतवाली भेजा
कोतवाल सुधीर कुमार सिंह कचहरी पहुंचे और दोनों को वहां से निकालकर कोतवाली भेजा। कचहरी में शांति व्यवस्था के लिए देर शाम तक पुलिस बल तैनात रहा। युवक और युवती रामनगर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं। एसएचओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है। युवक अपना नाम आलम बता रहा है। घटना के बाद से पूरे इलाके में पैनी नजर रखने के लिए पुलिस बल का अलर्ट कर दिया गया है।
खुफिया तंत्र की चूक, नहीं लगी गुपचुप कोर्ट मैरिज की भनक
रामनगर के भिन्न समुदाय के युवक-युवती का चुपचाप कचहरी पहुंच जाना और स्थानीय पुलिस व खुफिया तंत्र को इसकी भनक तक न लगना कई सवाल खड़े कर रहा है। संवेदनशील इलाकों में इस तरह के मामलों को लेकर शासन के कड़े निर्देश हैं। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर इनपुट न मिलना पुलिसिंग पर सवालिया निशान लगाता है। वकीलों के हंगामे के बाद जागे प्रशासन ने अब आनन-फानन में दोनों के मोहल्लों में एहतियातन गश्त बढ़ा दी है।
अवैध धर्मांतरण रोधी कानून के बाद शिकंजा
उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम लागू होने के बाद से पुलिस पहचान छिपाकर प्रेम जाल में फंसाने और जबरन धर्मांतरण के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। इसके पहले देवा, फतेहपुर और जहांगीराबाद जैसे संवेदनशील इलाकों में पहचान बदलकर युवतियों को फंसाने के मामले तूल पकड़ चुके हैं। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं इस मामले के पीछे भी कोई सुनियोजित नेटवर्क तो काम नहीं कर रहा था।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि धर्मांतरण के प्रयास के प्रकरण में रामनगर के युवक को पकड़ा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


