कहां गायब हुई नीली आंखों वाली ‘महाकुंभ गर्ल’? केरल में एमपी पुलिस ने डाला डेरा, थ्रिक्काकरा में खोज
madhya pradesh khargone Mahakumbh viral girl minor mp police search kerala thrikkakara case of marriage with muslim friend farman
महाकुंभ वायरल गर्ल के नाबालिग सिद्ध होने के बाद अब मध्य प्रदेश पुलिस केरल के थ्रिककरा में उसे तलाश रही है। स्थानीय पुलिस के सहयोग से खरगोन पुलिस जांच में जुट गई है। उधर वायरल गर्ल ने केरल में खुद को बालिग बताते हुए वहां की पुलिस से सुरक्षा की मांग की है…
खरगोन 17 अप्रैल 2026: प्रयागराज कुंभ मेला के दौरान चर्चा में आई एक युवती की शादी अब कानूनी विवादों में उलझ गई है। मामले की जांच के लिए मध्यप्रदेश पुलिस की टीम केरल पहुंच चुकी है। एनएससीटी की जांच में उसके नाबालिग सिद्ध होने के बाद उसके मुस्लिम मित्र जिससे उसने केरल के मंदिर में शादी की थी, फरमान खान पर अपहरण का मामला भी दर्ज किया गया है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, महेश्वर थाने में दर्ज प्रकरण के आधार पर पांच सदस्यीय पुलिस टीम जिसमें एक महिला अधिकारी भी शामिल है, केरल के थ्रिक्काकरा पुलिस स्टेशन पहुंचकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से जांच में जुट गई है। खरगोन के पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि टीम ने उनकी तलाश आरंभ कर दी है।
मुस्लिम मित्र से विवाह के समय नाबालिग थी वायरल गर्ल
वायरल गर्ल ने केरल में अपने उत्तर प्रदेश निवासी मित्र फरमान खान से मंदिर में विवाह किया था और फिलहाल दोनों कोच्चि में रह रहे हैं। हालांकि, युवती के परिजनों का आरोप है कि शादी के समय उसकी उम्र करीब 16 वर्ष थी, जिसके चलते मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर में फरमान खान के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया गया।
वायरल गर्ल मामले में फरमान खान पर मुकदमा है
- महाकुंभ से चर्चा में आई थी वायरल गर्ल
मुस्लिम मित्र से केरल में शादी के बाद पेंच फंसा
परिजन बताते रहे नाबालिग, केरल में कराया विवाह
जांच में नाबालिग पाई गई वायरल गर्ल
फरमान खान पर अपहरण का केस दर्ज
पुलिस लड़की की तलाश करने केरल पहुंची - NCST जांच में निकली है नाबालिग
पुलिस के मुताबिक, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की जांच में युवती के नाबालिग होने की पुष्टि हुई है। इसी आधार पर उसकी शादी की वैधता व अन्य दस्तावेजों की सत्यता जांची जा रही है।
वायरल गर्ल ने कोच्चि पुलिस से मांगी सुरक्षा
वहीं, युवती ने कोच्चि पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हुए दावा किया है कि, वह बालिग है और अपनी इच्छा से केरल में रह रही है। उसने अपनी उम्र के समर्थन में कुछ दस्तावेज भी प्रस्तुत किए हैं। इस बीच, केरल हाईकोर्ट ने आरोपी पति को 20 मई तक गिरफ्तारी से अंतरिम राहत प्रदान की है।
शादी में सीपीआई नेता, मंत्री, सांसद व स्टेट सेक्रेटरी शामिल हुए थे
वायरल गर्ल और फरमान की शादी में सीपीआई (एम) नेता एमवी गोविंदन (स्टेट सेक्रेटरी), मिनिस्टर वी सिवान कुट्टी और राज्यसभा सांसद ए ए रहीम शामिल हुए थे।
सामाजिक कार्यकर्ता और वकील ने आयोग में की थी शिकायत
इसके बाद सामाजिक कार्यकर्ता और वकील प्रथम दुबे ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग को शिकायत की थी जिसके आधार पर जांच दल ने वायरल गर्ल को नाबालिग पाया था। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के साथ-साथ राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने भी खरगोन के पुलिस अधीक्षक को नोटिस भेज कर कार्रवाई से अवगत कराने को कहा था। इस मामले में खरगोन के पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा ने बताया कि दोनों आयोगों को एक्शन टेकन रिपोर्ट भेज दी गई है।

