गैर सनातनियों को बिना शपथपत्र बदरी-केदार दर्शन नही
सारा अली खान को अब केदारनाथ दर्शन के लिए देना होगा एफिडेविट, जानें गैर सनातनियों के लिए नियम
बदरी-केदार मंदिर समिति ने केदारनाथ और बदरीनाथ में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाई है, गैर सनातनी शपथ पत्र देकर दर्शन कर सकते हैं
NON HINDU KEDARNATH DARSHAN
केदारनाथ धाम में गैर हिंदुओं को दर्शन के लिए शपथ पत्र
देहरादून: बदरी केदार मंदिर समिति ने बड़ा फैसला लेते हुए दो धामों और अन्य 45 मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला लिया था. मंगलवार को बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने अभिनेत्री सारा अली खान का उदाहरण देते हुए बताया कि अब केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को आस्था का शपथ पत्र देना होगा.
गैर हिंदुओं को बदरी-केदार दर्शन के लिए शपथ पत्र देना होगा: उत्तराखंड के प्रसिद्ध चारधामों में शामिल केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम को लेकर एक बड़ा फैसला सामने आया है. बदरी-केदार मंदिर समिति ने अब इन मंदिरों में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नई व्यवस्था लागू करने की बात कही है, जिसके तहत श्रद्धालुओं को सनातन धर्म में आस्था का शपथ पत्र देना होगा.
गैर हिंदुओं के दर्शन के बारे में जानकारी देते बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी (Video- ETV Bharat)
बीकेटीसी ने उत्तराखंड के 47 मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाई है: दरअसल, बदरी केदार मंदिर समिति (BKTC) की हाल ही में हुई बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में गैर सनातनियों के प्रवेश को वर्जित किया जाए. इस फैसले के बाद आज समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने इस व्यवस्था को लेकर स्थिति स्पष्ट की है.
सारा अली खान का उदाहरण दिया गया: हेमंत द्विवेदी ने कहा है कि-
यदि कोई व्यक्ति, चाहे वह किसी भी पृष्ठभूमि से क्यों न हो, सनातन धर्म में अपनी आस्था व्यक्त करता है और इसके लिए शपथ पत्र देता है, तो उसे मंदिर में दर्शन की अनुमति दी जा सकती है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि सारा अली खान जैसी हस्ती भी केदारनाथ आती हैं, सनातन में अपनी आस्था जताती हैं और एफिडेविट देती हैं, तो उन्हें दर्शन से नहीं रोका जाएगा.
-हेमंत द्विवेदी, अध्यक्ष, बीकेटीसी-
केदारनाथ आकर पूजा करती हैं सारा अली खान: इसी संदर्भ में बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान का उदाहरण भी सामने आया है. सारा अली खान अब तक कई बार केदारनाथ धाम पहुंच चुकी हैं और वहां दर्शन-पूजन करती रही हैं. उनका केदारनाथ से खास जुड़ाव फिल्म केदारनाथ से भी माना जाता है, जिससे उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म की शूटिंग भी केदारनाथ घाटी में हुई थी, जिसके बाद से वह समय-समय पर यहां आकर पूजा-अर्चना करती नजर आई हैं. ऐसे में समिति का कहना है कि यदि सारा अली खान जैसी हस्ती भी सनातन में आस्था जताते हुए शपथ पत्र देती हैं, तो उन्हें भी दर्शन की अनुमति दी जाएगी.
मंदिर परिसर में ही मिलेगा शपथ पत्र: समिति के अनुसार, यह शपथ पत्र मंदिर परिसर में ही उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि श्रद्धालु मौके पर ही अपनी आस्था का प्रमाण दे सके. इस फैसले को लेकर अब प्रदेश में चर्चा तेज हो गई है. जहां एक ओर इसे धार्मिक परंपराओं की रक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं.
फिलहाल, बदरी-केदार मंदिर समिति का यह निर्णय आने वाले चारधाम यात्रा सीजन में किस तरह लागू होता है और इसका क्या प्रभाव पड़ता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.
सारा अली खान हैं शिव भक्त: सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान भगवान भोलेनाथ की भक्त हैं. वो हर साल केदारनाथ मंदिर के दर्शन करने जाती हैं. इसके साथ ही वो उज्जैन महाकाल के साथ ही अन्य बड़े शिव मंदिरों में भी दर्शन करने जाती हैं. सारा इन मंदिरों में दर्शन करने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें भी साझा करती हैं.
और अभिनेत्रियां भी हैं भगवान भोलेनाथ की भक्त: सारा अली खान के साथ ही अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस भी केदारनाथ की भक्त हैं.
जैकलीन केदारनाथ का दौरा कर चुकी है. जैकलीन फर्नांडिस साल 2023 में केदारनाथ गई थी. तब उन्होंने बर्फबारी के बीच दर्शन किए. इसके फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किये थे.
फिल्म अभिनेत्री नुसरत भरुचा साल 2024 में केदारनाथ पहुंची थीं. तब उनकी केदारनाथ यात्रा की तस्वीरें खूब वायरल हुईं थी.
हिना खान केदारनाथ और मक्का में
हिना खान भी केदारनाथ का दौरा कर चुकी है. वे अपनी आध्यात्मिक यात्रा और ट्रेकिंग के लिए यहां पहुंची थी. उन्होंने भी इससे जुड़ी तस्वीरें शेयर की थी. मक्का तो वें हज को जा ही चुकी.
चार धाम यात्रा पर नहीं जा पाएंगी सारा अली खान? (Photo: Instagram/@saraalikhan95)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने सुर्खियों में जगह बना ली है. एक्टर सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा को अपनी धार्मिक प्रवृति के लिए जाना जाता है. मंदिर से लेकर मस्जिद तक, सारा हर जगह जाती हैं और दुआ मांगती हैं.
सारा को देना होगा सनातनी होने का प्रमाण
19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक अजब-गजब बयान सोशल मीडिया पर सबका ध्यान आकर्षित कर रहा है. 17 मार्च को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर एक प्रेस कॉन्फेंस की. यहां गैर सनातनियों को वर्जित करने पर पत्रकारों ने उनसे सवाल किया.
उन्होंने जवाब में कहा कि सभी सनातनियों का स्वागत है, लेकिन गैर सनातनी और गैर हिंदुओं को मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. जो भी सनातन धर्म में आस्था रखता है वह सनातनी है. उन्होंने आगे सारा अली खान का जिक्र करते हुए कहा कि एक्ट्रेस को मंदिर में शपथपत्र के बाद दर्शन हो पायेंगें।
सारा अली खान ने पिछले साल चारधाम यात्रा की थी. इसके कई फोटो और वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए थे. सारा अली खान की इसी चारधाम यात्रा को लेकर सवाल किए जाने पर बीकेटीसी अध्यक्ष ने एफिडेविट वाली बात कही. 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे. इसके बाद, 22 अप्रैल को केदारनाथ और फिर 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे.
देहरादून में चारधाम की तैयारियों को लेकर बद्रीनाथ केदारनाथ समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी. इसमें हेमंत द्विवेदी ने यह भी बताया कि आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं. अब तक 6 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं. यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए 121 करोड़ रुपये से अधिक का बजट पास किया गया है. साथ ही गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है. धामों में व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए गए हैं.
TAGGED:
SARA ALI KHAN KEDARNATH DARSHAN
BKTC BANS NON HINDU TEMPLES
गैर हिंदू केदारनाथ दर्शन शपथ पत्र
सारा अली खान केदारनाथ दर्शन
NON HINDU KEDARNATH DARSHAN
