इतिहास:पठानों ने कब्जाया हरिमंदिर साहिब तो सिखों के काम कौन आया?

#अमृतसर के #स्वर्ण_मंदिर में पठानों ने मिट्टी भर दी थी, और हरमंदिर साहिब का स्वर्ण निकाल कर ले गए थे। खालसा पंथ का अंत निकट था ।।

22 अक्टूबर 1758 दोपहर 2 बजे , दोआब मोर्चा , कानपुर

पेशवाओ ने सरदार #रघुनाथ_पंडितराव के हमलों के फलस्वरूप सन 1751 से उत्तर में अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी । वे #जाट_राजा_सुरजमाल के साथ रोहिल्लो को जकड़ने में लगे थे । इस काम मे पेशवाओ के साथ आगरा से #साबाजी_शिन्दे और #तुकोजी_होल्कर भी मजबूती से घेराव कर रहे थे । सारा ध्यान रोहिल्ला मुल्ला नजीब जंग और मुग़ल की राजपूत रानी मालिका ज़मानी को पूर्वी दिल्ली और मेरठ में निस्तनाबूत करने में था कि अचानक पठानों ने हरमिंदर साहिब , अमृतसर को नापाक कर दिया और स्वर्ण मंदिर तोड दिया ।।

सिख सरदार अवाक रह गए , उनके सबसे पवित्र स्थान स्वर्ण मंदिर के तालाब में पठानों का कब्जा हो गया था । गिनती के 15 हज़ार सिख अब पठानों की 40 हजारी फौज़ से कैसे लड़ते ?

सरहिन्द में सिखों के तीन बेहतरीन सरदार

१. #जस्सासिंह_आहलूवालिया
२. #अला_जाट
३. #जस्ससिंह_रामगढ़िया

ने लाहौर के पुराने मुघल गवर्नर अदीना बेग से मुलाकात की और चारो ने अमृतसर को मुक्त कराने पेशवा पंडितराओ रॉघोबा को संदेसे भेजे ।। संदेसे 6 थे और इस प्रकार है ।

पंडितराव राजा रॉघोबा ।।

सिरहिन्द में तुर्क
पठान अब्दुस्समन्द खान आ गए है ।
हरमिंदर साहब नापाक कर दिया है ।
पवित्र मंदिर में बेग़ैरत लाशें है ।
ढक्क्न की मदद जरूरी ।
हिन्दूख़लसा का सफ़ाया होना ।

रॉघोबा उर्फ रघुनाथराव ने पूर्व की मुहिम रोक दी और सिरहिन्द की ओर निकल पड़े और फरवरी में पेशवा , मराठो की भयंकर फौज़ के साथ पंजाब में घुस आए ।

अब यहां से शुरू हुई अमृतसर को मुक्त करने की कवयाद ।। इसमे मराठाओ के भगवा के नीचे निम्मनलिखित सरदार पहुंचे और सिखों के सबसे पवित्र स्थान को मुक्त करने , शुरू हुआ पठान – पेशवा सँघर्ष ।।

24 फरवरी : कुंजपुरा की जंग : पेशवा कृष्णराव काले ( दीक्षित ) और शिवनायरायन गोसाइँ बुन्देला ने 2400 पठानों को मार कर खूनी जंग लड़ी । 8 घण्टे की जंग के बाद यह किला जीत लिया गया । पंजाब में नंगी तलवारों के साथ पेशवाओ का प्रवेश ।

8 मार्च : सिरहिन्द की जंग : पेशवा रघुनाथ राओ रॉघोबा , सरदार हिग्निस , सरदार तुकोजी राओ होल्कर , सरदार संताजी सिन्धिया , सरदार रेंकोजी आनाजी , सरदार रायजी सखदेव , सरदार पेशवा अंताजी मानकेश्वर , पेशवा गोविंद पंत बुंदले सागर , पेशवा मानसिंग भट्ट कॉलिंजर , पेशवा गोपालराव बर्वे , पेशवा नरोपण्डित , पेशवा गोपालराव बाँदा और कश्मीरी हिन्दूराव की 22 हज़ार हुज़ूरात फौज़ ने 3 दिन में सिरहिन्द जीत लिया । 10 हज़ार पठान मारे गए और उनका सरदार अब्दुस समंद खान को बंदी बना लिया गया ।। अब अमृतसर की मुक्ति और पेशवाओ के बीच केवल एक जगह शेष थी – लाहौर ।।

लाहौर और अमृतसर की जंग : 14 मार्च 1758 :
800 सालो में पहली बार किसी हिन्दू फौज़ का लाहौर में हमला ।। भगवामय पेशवा विजय , हिन्दू फौज़ पहली बार लाहौर में पहुंचे ।

लाहौर में पठानो का राजकुमार ” तैमूर खान ” और ” जहान खान ” मजबूती के साथ मोर्चाबंदी किये हुए थे । पेशवा घुनाथराव ने नरोपण्डित , संताजी और तुकोजीराव होल्कर के साथ लाहौर के ऊपर पूरी ताकत से हमला किया । बाकी सरदारों ने लाहौर के साथ अमृतसर में धावा बोला । यह हमला इतना जोरदर था कि 5 km दूर खड़ी सिखों की फौज़ को पठानों की चीखें सुनाई देने लगी । मराठो के आ जाने से सिखों में जोश आ गया । अमृतसर और लाहौर के बीच 22 km में पठानों का क़त्लेआम शुरू हुआ । उनको हरमिंदर साहेब की सजा मिलनी शुरू हुई । शाम तक लाहौर से तुर्क और पठान निकाल दिए गए और अमृतसर में रघुनाथराव रॉघोबा का कब्जा हुआ ।

सिखों के स्वर्ण मंदिर में पेशवा फौज़ ने प्रवेश किया और राघोबा पंडितराओ ने आला जाट को मंदिर पुनर्निर्माण के लिए अफ़ग़ानों से लूटे गए दरफ़ात भेंट दिये । सिखों ने आदिना बेग और अहलूवालिया की सेनाओं ने अमृतसर को घेर लिया और हरमंदिर साहिब के ऊपर खालसा का ध्वज , पेशवाओं की मर्यादा से फिर फहराने लगा ।

मजे की बात और तो इस पेशवा – पठान युद्ध का अंत है ।

जब दो वर्ष बाद पेशवाओ को पनीपतः में जरूरत पड़ती है तो सिख शांत रहते है और मदद को नही आते । हमने जितने सरदारों के नाम लिखे है , सभी पनीपत मे पठानों से लड़ते मारे जाते है । लेकिन मरते समय भी यह मराठे , पठानों की हवा इतनी टाइट कर देते है कि पठान फिर भारत मे नही घुसते । पठान वापस अपने गरीब देश लौट जाते है । पेशवा अपना बदला नजीब जंग से लेने मेरठ चले जाते है और खाली रह जाता है पंजाब और यहां के लोग । दुसरो की लड़ाई लड़ने से पेशवाओ को कुछ नही मिला । मिला तो सिर्फ पनीपत की मौतें और महान ब्राह्मणो के ताकतवर वंश का अंत ।

और इतने सब होने पर भी कुछ लोग कहते है कि हमने हिंदुओ को बचाया !!


साभार
भाऊसाहेब प्रभाकर भट्ट श्रीमन्त
कॉलिंजर किरवी हुक़ूक़

सरदार मानसिंघा भट्ट – हर्मिन्दरसाहेब शहीदी शिर्का ।।

साभार प्रभाकर भट्ट 🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *