जामिया के बाद
फ्री उमर खालिद’ और ‘लॉन्ग लिव नक्सलबाड़ी’, जामिया के बाद अब जेएनयू की दीवारों पर भड़काऊ नारे
जामिया यूनिवर्सिटी के बाद अब जेएनयू की दीवारों पर ‘फ्री उमर खालिद’ और ‘लॉन्ग लिव नक्सलबाड़ी’ के नारे लिखे जाने से विवाद बढ़ गया है. स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के चित्र के पास भी आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं. ABVP ने वामपंथी संगठन AISA पर कैंपस का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है. इससे पहले जामिया में भी ‘फ्री कश्मीर’ के नारे दिखे थे. जेएनयू प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय यानी जेएनयू एक बार फिर विवादों में घिर गया है. शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर की दीवारों पर कई आपत्तिजनक और भड़काऊ नारे लिखे मिले. इन दीवारों पर ‘फ्री उमर खालिद’ और ‘लॉन्ग लिव नक्सलबाड़ी’ जैसे नारे लिखे गए थे. इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के चित्र के पास भी आपत्तिजनक बातें लिखी गईं. इन तस्वीरों के सामने आते ही कैंपस में भारी तनाव फैल गया. इससे ठीक एक दिन पहले जामिया में भी ‘फ्री कश्मीर’ के नारे देखे गए थे. घटना के सामने आते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कड़ा विरोध जताया है. ABVP ने वामपंथी छात्र संगठन AISA पर आरोप लगाया है.
जामिया के बाद जेएनयू में ‘फ्री उमर खालिद’ और ‘नक्सलबाड़ी’ के नारों

