ज्ञान:बिना डॉक्टरी पर्चे दवाओं से रहे सावधान और जागरूक

health wellness:Paracetamol And Otc Medicines Side Effects Without Doctor Prescription Safety Guide
पैरासिटामोल समेत 7 OTC दवा खरीदने के लिए डॉक्टर के पर्चे की जरूरत नहीं, साइड इफेक्ट जानें बिना लेने लगते हैं लोग
पैरासिटामोल, आइबूप्रोफेन, सिट्राजिन जैसी ओटीसी दवाएं जुकाम, दर्द, बुखार जैसी छोटी-मोटी हेल्थ प्रोब्लम्स को ठीक करने और राहत पाने में मदद करती हैं। लेकिन लोग इनका उपयोग डॉक्टर की सलाह के बिना करते हैं, जिससे अत्यधिक या गलत उपयोग करने का खतरा बना रहता है। इन दवाओं का मिसयूज या ओवरयूज करने पर कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

रोजमर्रा की जिंदगी को ट्रैक पर रखने में ओवर-द-काउंटर यानी ओटीसी दवाएं काफी महत्वपूर्ण रोल निभाती हैं। यह बुखार, दर्द, एलर्जी, एसिडिटी और खांसी जैसी आम समस्याओं में तेजी से राहत प्रदान करती हैं। यह किसी भी फार्मेसी पर डॉक्टर के पर्चे के बिना आसानी से मिल जाती हैं, इसलिए लोग खुद से इन ओटीसी दवाओं का सेवन करते रहते हैं। उन्हें जरा भी भनक नहीं होती कि इनका ओवरयूज करने पर कौन-से संभावित साइड इफेक्ट हो सकते हैं।
side effects of 7 otc medicine overuse
ओटीसी दवाओं का गलत इस्तेमाल करने के साइड इफेक्ट (सांकेतिक तस्वीर)

आमतौर पर ओटीसी दवाएं लेना सुरक्षित होता है, अगर आप इनके लेबल पर दिए दिशा-निर्देश का पालन करें। लेकिन इन्हें बार-बार और लंबे समय तक लेने पर कुछ गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। लोगों को यह समझना चाहिए कि बेहद आम जेनेरिक ओटीसी दवाओं का भी मिसयूज करने से कई खतरनाक समस्याएं हो सकती हैं। आइए 7 जेनेरिक ओटीसी दवाओं के इस्तेमाल और अत्यधिक उपयोग करने पर होने वाले साइड इफेक्ट्स के बारे में जानते है।

1. पैरासिटामोल (एसिटामिनोफेन)
पैरासिटामोल का इस्तेमाल

हाई बॉडी टेंप्रेचर घटाने के लिए
माइल्ड और मॉडरेट पेन से राहत पाने के लिए, जैसे सिरदर्द, बदन दर्द, दांत का दर्द
कोल्ड और फ्लू के लक्षणों से राहत पाने के लिए

ओवरयूज से साइड इफेक्ट्स

लिवर डैमेज या लिवर फेलियर
जी मिचलाना, उल्टी, भूख में कमी
ऐल्कोहॉल के साथ लेने पर ज्यादा खतरा
ओवरडोज की स्थिति में जानलेवा परिणाम

2. आइबूप्रोफेन
आइबूप्रोफेन का इस्तेमाल

दर्द से राहत पाने के लिए
विभिन्न दिक्कतों से आई इंफ्लामेशन कम करने के लिए
मसल्स के दर्द में
अर्थराइटिस में
मेंस्ट्रुअल क्रैम्प में
बुखार में

ओवरयूज के साइड इफेक्ट

पेट का अल्सर
गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग
किडनी डैमेज
ब्लड प्रेशर बढ़ना
लंबे समय तक गलत इस्तेमाल से हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा

3. एस्पिरिन
एस्पिरिन का इस्तेमाल

 

दर्द से राहत पाने और बुखार कम करने के लिए
एंटी-इंफ्लामेटरी इफेक्ट प्राप्त करने के लिए
लो डोज में ब्लड क्लॉट से बचाव के लिए (डॉक्टर के परामर्श पर लेना चाहिए)

ओवरयूज के साइड इफेक्ट

पेट की दिक्कत या अल्सर
इंटरनल ब्लीडिंग
सैलिसाइलेट टॉक्सिसिटी (टिनिटस यानी कान बजना, कंफ्यूजन, सांसें तेज होना)
बच्चों और किशोरों में Reye’s सिंड्रोम का खतरा

4. सिट्राजिन
सिट्राजिन का इस्तेमाल

एलर्जी के लक्षणों से राहत पाने के लिए (जैसा नाक बहना, छींक आना, स्किन में खुजली)
एलर्जिक राइनाइटिस और स्किन एलर्जी (अर्टीकेरिया) ठीक करने के लिए

ओवरडोज के साइड इफेक्ट

थकान या आलस आना
चक्कर आना
मुंह सूखना
फोकस या अलर्टनेस में कमी

5. लोपरामाइड
लोपरामाइड का इस्तेमाल

डायरिया से राहत पाने के लिए
इंटेस्टाइन फंक्शनिंग लिमिट करने के लिए
एक्यूट डायरिया के शॉर्ट टर्म ट्रीटमेंट के लिए

ओवरयूज के साइड इफेक्ट

कब्ज
इंटेस्टाइनल ट्रैक्ट का ब्लॉकेज
हार्ट रिदम में दिक्कत (एरिथमिया)
दिल से जुड़ी जानलेवा स्थिति का खतरा

6. ओमेप्राजोल
ओमेप्राजोल का उपयोग

एसिडिटी और हार्टबर्न के लक्षणों से राहत पाने के लिए
एसिड रिफ्लक्स और गैस्ट्राइटिस मैनेज करने के लिए
पेट के एसिड का उत्पादन कम करने के लिए

ओवरयूज के संभावित साइड इफेक्ट

विटामिन बी12 की कमी
कैल्शियम की कमी से ऑस्टियोपेनिया, ऑस्टियोपोरोसिस या फ्रैक्चर का खतरा
इंफेक्शन होने का ज्यादा खतरा
मैग्नीशियम लेवल में असंतुलन

7. डेक्सट्रोमेथॉर्फन
डेक्सट्रोमेथॉर्फन का इस्तेमाल

सूखी खांसी दबाने के लिए
कफ सिरप में इस्तेमाल के लिए
दिमाग में मौजूद कफ सेंटर पर काम करने के लिए

अत्यधिक सेवन के साइड इफेक्ट

चक्कर आना और कंफ्यूजन
भ्रम होना
नर्वस सिस्टम पर बुरा असर
मिसयूज और लत का खतरा

सही उपयोग करने पर ओटीसी दवाएं काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं और छोटी-मोटी समस्याओं को खत्म कर सकती हैं। हालांकि, गलत उपयोग करने पर गंभीर और स्थाई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए लोगों को इन दवाओं के लेबल पर दी गाइडलाइन्स को सख्ती से फॉलो करना चाहिए। किसी भी दवा को दूसरी दवा के साथ लेने से पहले या दवा लेने के बाद भी समस्या बने रहने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
हमने इस लेख की समीक्षा कैसे की
हमारी टीम हेल्थ और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार रिसर्च करती है और भरोसेमंद स्रोतों के आधार पर कंटेंट तैयार करती है। हर आर्टिकल अनुभवी मेडिकल एक्सपर्ट्स द्वारा रिव्यू किया जाता है, ताकि आपको सही, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *