“उत्तरकाशी धराली आपदा” उत्तरकाशी धराली
उत्तराखंड धराली के बाद अब थराली में आपदा, भारी बारिश से घर और गाड़ियां मलबे में दबी, युवती का शव मिला –
चमोली में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. भारी बारिश से कई घरों में मलबा घुस गया है.
चमोली (उत्तराखंड): उत्तराखंड में मानसूनी बारिश का कहर जारी है. अभी उत्तरकाशी के धराली और स्यानाचट्टी में भारी बारिश से हालात सुधरे भी नहीं थे कि अब चमोली जिले के थराली विकासखंड के अलग-अलग हिस्सों में बीती देर शाम से हो रही मूसलाधार बारिश से काफी नुकसान हुआ है. थराली के कोटड़ीप, राड़ीबगड़, अपर बजार, कुलसारी, चेपडो, सगवाड़ा समेत अन्य हिस्सों में अतिवृष्टि से काफी नुकसान हुआ है.
सगवाड़ा गांव में युवती का शव बरामद: हालात ऐसे हैं कि भारी बारिश से बाजार क्षेत्र में दुकानों में मलबा घुस गया और कई मकानों को भी मलबे से नुकसान पहुंचा है. वहीं चेपडो में अतिवृष्टि से भारी तबाही दिखी है. यहां में एक वृद्ध के लापता होने की सूचना है. इसके साथ ही सगवाड़ा गांव में भी एक 20 वर्षीय युवती मलबे में दब गई. रेस्क्यू टीम ने शव ढूंढ लिया है, शव पोस्टमार्टम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली भेजा गया.
मलबे की चपेट में कई दुकानें और वाहन: वहीं, नगर पंचायत थराली के कोटड़ीप में दुकानों और मकानों को नुकसान के साथ ही गाड़ियां मलबे में दबी हुई हैं. साथ ही तहसील मुख्यालय राड़ीबगड़ में उपजिलाधिकारी आवास में भी मलबा घुस गया है. नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास और राड़ीबगड़ के कई घरों में मलबे से नुकसान पहुंचा. बाइकें और अन्य वाहन मलबे की चपेट में आ गए हैं.
आपदा के बाद भयभीत लोग: घटना के बाद लोग भयभीत हैं. भारी बारिश के बीच लोगों ने घरों से भागकर सुरक्षित स्थानों पर शरण ली है. भारी बारिश से चेपड़ो बाजार में बड़ा नुकसान हुआ है, यहां 20 से अधिक दुकानें और एक दर्जन से अधिक वाहन मलबे में दबे हैं. बताया जा रहा है कि यहां एक व्यक्ति भी मलबे में दबा है, जिसकी तलाश जारी है. थराली बाजार में भारी भूस्खलन से दुकानों में मलबा घुस गया है. पांच गाड़ियां मलबे में दबी हैं.
आपदा से संपर्क मार्ग बाधित: देर रात चमोली जिले के थराली में अत्यधिक बारिश से ऐसे हालात हुए हैं. 50 से अधिक छोटे बड़े वाहन मलबे में दबे हैं, सड़कें भूस्खलन से पूरी तरह बंद हैं. थराली मुख्य बाजार में 108 एंबुलेस समेत 5 गाड़ियां मलबे में दबी हैं. सड़कें ध्वस्त हो गई, पैदल आवाजाही में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. क्षेत्र में संचार सुविधा भी बाधित हो गई है.
जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी स्वयं जमीनी निरीक्षण कर रहे हैं. तिवारी ने कहा कि राहत और बचाव कार्य हो रहा है, सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है. प्रभावित लोगों की सुरक्षित स्थान पर शिफ्टिंग की गयी है. एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस बल टीमें युद्धस्तर पर कार्यरत हैं. अवरुद्ध मार्ग सुचारू किये जा रहे है.
उत्तराखंड में कहर बरपा रही बारिश: उत्तराखंड में भारी बारिश लोगों पर कहर बनकर टूट रही है. इस मानसून में काफी नुकसान हुआ है. भारी वर्षाजनित आपदा में कई लोग जान गंवा चुके तो कई लोगों के घर दब गए हैं. कई संपर्क मार्ग बाधित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
Chamoli Cloudburst Live Houses Buried Under Debris Massive Destruction SDRF Rescue
एसडीआरएफ-एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा, सीएम धामी पर जाना हाल
जिलाधिकारी ने तहसील में ली बैठक
थराली आपदा के निरीक्षण बाद जिलाधिकारी ने तहसील में बैठक ले अधिकारियों को राहत-बचाव को लेकर तेजी लाने के निर्देश दिए।
01:00 PM, 23-Aug-2025
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अनिल बलूनी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने थराली आपदा को लेकर सोशल मिडिया से हर संभब मदद का भरोसा दिया. पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मिडिया से बताया कि जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटी है. स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और खुद स्थिति की गहन निगरानी कर रहा हूं
ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।
12:34 PM, 23-Aug-2025
जनप्रतिनिधियों से भी मुख्यमंत्री धामी ने ली जानकारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद के जनप्रतिनिधियों से फोन वार्ता कर बादल फटने से नुकसान की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने आपदा पर गहरा दुःख जताते हुए सभी जनप्रतिनिधियों से राहत और बचाव कार्यों में जिला प्रशासन का सहयोग करने का अनुरोध किया। इसके साथ उन्होंने स्थानीय विधायक से वार्ता कर उनसे मौके पर रहकर राहत एवं बचाव कार्यो का भौतिक निरीक्षण करने की अपेक्षी की है।
12:10 PM, 23-Aug-2025
थराली में वॉशआउट सड़क खुली
थराली में वाशआउट सड़क को बीआरओ ने हिल कटिंग कर आवगमन को चालू कर दिया है। डीएम ने बताया कि हरमनी में भी जल्द सड़क खोल दी जाएगी। एसडीआरएफ की एक और टुकड़ी थराली रवाना हो चुकी। एनडीआरएफ के 27 जवान लगातार यहां मौजूद है। अस्पताल में भी पूरी व्यवस्थाएं की गई है। किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होगी। पर्याप्त मार्ग पर जेसीबी पहुंच रही है। लगातार मलबा हटाया जा रहा है।
11:44 AM, 23-Aug-2025
जिला प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा
चमोली जनपद के थराली में आई आपदा में जिला प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी स्वयं मौजूद रहकर कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से जानकारी ली। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस बल टीमें राहत बचाव कार्य कर रही हैं। हरमनी के पास मार्ग सुचारु कर दिया गया है। भारी बारिश देखते हुए आज थराली, देवाल व नारायणबगड़ विकासखंड के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।
11:26 AM, 23-Aug-2025
पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी जताई अपनी संवेदना
चमोली जनपद के थराली में मध्यरात्रि में हुई आपदा पर पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपनी संवेदनाएं जताई है। सोशल मिडिया पर उन्होेंने लिखा कि इस आपदा से प्रभावित हमारें भाई बहनों के दु:ख में हम सब के साथ खड़े है। जिला प्रशासन और राहल बचाव टीमें पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। भगवान बदरीविशल सभी को सकुशल रखें
10:55 AM, 23-Aug-2025
20 वर्षीय लड़की मलबे में दबी, एक वृद्ध भी लापता
सागवाड़ा गांव में एक व्यक्ति के मलबे में दबने की सूचना है। जबकि इसी गांव में 20 वर्षीय लड़की का मलबे में दबा शव निकाला गया है। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम गौचर से रवाना हो गई है।
10:43 AM, 23-Aug-2025
थराली बाजार भी मलबे से पटा
मलबे से कई घरों को नुकसान हुआ है। थराली बाजार भी मलबे से पटा है। वाहन मलबे के साथ बहकर सड़क से लोगों के घरों तक पहुंच गए। थराली-सागवाड़ा मार्ग भी बंद है। थराली- ग्वालदम मार्ग मिंग्गदेरा में बंद है।
Post Views: 437