“मन की बात” बाद धामी ने ‘युवा शक्ति संवाद’ में सुनी युवाओं की बात, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स लोकार्पण
मोदी की “मन की बात” के बाद मुख्यमंत्री धामी ने ‘युवा शक्ति संवाद’ कार्यक्रम में सुनी युवाओं की बात, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का किया लोकार्पण, उक्रांद का प्रदर्शन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में लिया भाग, आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का किया लोकार्पण
CM Pushkar Dhami Roorkee Visit
सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण (फोटो सोर्स- X@pushkardhami)
रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की दौरे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘मन की बात’ को सुना.
वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना. सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में देश के विभिन्न भागों में जनसहयोग से हो रहे प्रेरणादायी कार्यों, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन, नवाचार, युवाओं की सहभागिता और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए.
सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश ‘सबका प्रयास’ की भावना को और ज्यादा सशक्त करते हैं. उत्तराखंड सरकार भी पीएम मोदी के मार्गदर्शन में जनकल्याण, सुशासन, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, युवा सशक्तिकरण, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन एवं सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए लगातार काम कर रही है.
धरने पर बैठे यूकेडी के कार्यकर्ता
गौर हो कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुड़की दौरे पर हैं. वे युवाओं से सीधा संवाद कर उनके विचार, सुझाव और अपेक्षाओं को सुनेंगे. इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को सरकार की विकास यात्रा से जोड़ना और उनके सुझावों को नीति निर्माण में शामिल करना है.
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, रुड़की मेयर अनीता और बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहेंगे. उधर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर नजर आ रहा है.
इसके बाद सीएम धामी ने ‘युवा शक्ति संवाद’ कार्यक्रम में युवाओं से सीधा संवाद किया. इस दौरान उन्होंने शिक्षा, रोजगार, स्टार्टअप, नवाचार और विकसित उत्तराखंड में युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया.
इसके साथ ही सीएम धामी ने करोड़ों रुपए की लागत से बने अत्याधुनिक सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण भी किया. वहीं, चारधाम यात्रा को लेकर भी मुख्यमंत्री ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है और मानसून के दौरान भी यात्रा को सुरक्षित, सरल एवं सुगम बनाए रखने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है.
CM Pushkar Dhami Roorkee Visit
युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में सीएम धामी (फोटो- ETV Bharat)
दरअसल, 28 जून यानी रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुड़की पहुंचे, जहां पर बीजेपी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया. कार्यक्रम के शुरुआत में मुख्यमंत्री धामी ने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को कार्यकर्ताओं के साथ सुना. इसके बाद आयोजित ‘युवा शक्ति संवाद’ कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं से सीधे संवाद किया.
इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का भविष्य युवाओं के हाथों में है. सरकार उन्हें बेहतर शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है. इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने एचआरडीए यानी हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से करोड़ों रुपए की लागत से तैयार किए गए आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया.
जिम और बैडमिंटन में आजमाया हाथ: उन्होंने कहा कि इस अत्याधुनिक खेल परिसर से रुड़की और आसपास के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी और प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान मिलेगी. वहीं, कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, खिलाड़ियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही. खुद सीएम धामी ने जिम और बैडमिंटन में हाथ आजमाया.
चारधाम यात्रा को लेकर क्या बोले सीएम धामी? इस दौरान मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस वर्ष यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है. सरकार मानसून सीजन को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दे रही है. ताकि, यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. जिससे कि यात्रा सुरक्षित, सरल और सुगम बनी रहे.
TAGGED:
रुड़की स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
सीएम धामी युवा शक्ति संवाद
ROORKEE YUVA SHAKTI SAMVAD
CITY SPORTS COMPLEX IN ROORKEE
CM PUSHKAR DHAMI ROORKEE VISIT
CM PUSHKAR DHAMI HARIDWAR VISIT
रुड़की में यूकेडी का प्रदर्शन
सीएम धामी रुड़की दौरा
UTTARAKHAND KRANTI DAL PROTEST
ROORKEE UKD LEADER PROTEST
