पत्रकार रेणु सेमवाल ने भी किया रणजीत सिंह वर्मा स्मृति में रक्तदान,34 यूनिट रक्त हुआ एकत्र
देहरादून 02 सितंबर 2025। रेड क्रॉस सोसाइटी एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने 1 सितंबर 2025 को प्रातः 10 बजे उत्तराखंड बलिदान स्थल पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जिसमें 34 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने किया ।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिला न्यायालय के उत्तराखंड आंदोलन बलिदान स्थल पर पहुंचकर आंदोलन के बलिदानियों एवं उत्तराखंड राज्य संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक रहे स्वर्गीय रणजीत सिंह वर्मा को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होने स्वर्गीय वर्मा की पुण्य तिथि पर आयोजित रक्तदान आयोजन के रक्तदाताओं को प्रेरित किया और उनके इस नेक कार्य की सराहना की।
इसके पहले उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के कोषाध्यक्ष मोहन सिंह खत्री ने जिलाधिकारी सविन बंसल को पुष्प गुच्छ, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनोज शर्मा ने बलिदानियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्त एकत्र करने हेतु दून मेडिकल कॉलेज की टीम उपस्थित थी और 34 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
रक्तदान शिविर का आयोजन स्वर्गीय रणजीत सिंह वर्मा की स्मृति में रखा गया था। उनके पुत्र अजय कुमार वर्मा ने इस शिविर में सर्वप्रथम रक्तदान किया और जनता से अपील की कि वह भी अपने किसी विशेष अवसर या अपने परिजनों की पुण्यतिथि पर रक्तदान जरूर करें। उन्होने कहा कि रक्तदान महादान है और उनके स्वर्गीय पिता रणजीत सिंह वर्मा को श्रद्धांजलि के रूप में यह रक्तदान शिविर लगाया गया है।
रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह अजय कुमार वर्मा ने प्रदान किया । दून ब्लड बैंक ने रक्तदाताओं को फल और फलों का रस भेंट किया। साथ ही रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट भारतीय रेड क्रॉस ने वितरित किए गए।
*रक्तदाताओं में सुश्री मोनिका लखेड़ा,रेणु सेमवाल, सर्वश्री नरेश बत्रा,हरि सिंह, विनोद असवाल,राहुल भंडारी,प्रदीप कुकरेती, धर्मेंद्र रावत, संजय कुमार,कुलदीप सिंह,सुरेंद्र सिंह, गौरव राई,राहुल बागरियाल,अतुल कुमार शर्मा,अजय कुमार वर्मा,केशव उनियाल, रोहन,धर्मेंद्र रावत,संजीव कुमार,कुलदीप, सोमेंद्र सिंह बोरा,गौरव राय, सिद्धांत कुमार और राहुल आदि रहे।
इस पुनीत अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में डॉक्टर मनोज गोविल उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, प्रथम रक्तदाता श्री अजय कुमार वर्मा सर्वश्री चंद्र किरण राणा, सुरेश नेगी, विवेकानंद खंडूडी,रवींद्र जुगराण, सुनील लखेड़ा,जीत मणी पेन्यूली, ललित जोशी, संतन रावत और शुशांक बोरा आदि ।
रेड क्रॉस सोसाइटी एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सभी रक्तदाताओं और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया । इस सफल रक्तदान शिविर में 34 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। आशा है कि यह रक्तदान शिविर आगे भी जारी रहेगा और हम अधिक से अधिक लोगों की मदद कर पाएंगें।

