प्लंबर को लालच: रायपुर में दंपत्ति और नौकरानी की हत्या
Dehradun Crime Triple murder people brutally Killed in Raipur intent to robbery
दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर से दहला देहरादून, बुजुर्ग दंपति और हेल्पर की हत्या, पड़ोसियों ने आरोपित को दबोचा
राजधानी देहरादून से सनसनीखेज खबर सामने आई है. रायपुर क्षेत्र में घर में घुसकर तीन लोगों की हत्या की गई है.
मौके पर पहुंची पुलिस.
देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले से बड़ी खबर सामने आई है. रायपुर थाना क्षेत्र में विष्णु लोक में घर में घुसे बदमाश ने तीन लोगों का मर्डर कर दिया. पुसिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है. आरोपी ने 85 साल के रमेश कपूर, उनकी 76 साल की पत्नी रजनी कपूर और 45 साल की घरेलू सहायक शीला की हत्या की है. वारदात दोपहर बाद तीन बजे के आसपास की बताई जा रही है.
शुरुआती पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी प्लंबर का काम करता है और वो बुजुर्ग दंपति से परिचित था. प्लम्बिंग के काम को लेकर ही कपूर दंपति ने उसे घर बुलाया था. काम पूरा करने के बाद आरोपी की बुजुर्ग दंपति से कुछ विवाद हो गया, जिसके बाद उसने ये कदम उठाया.
दरअसल, देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्र में विष्णु लोक कॉलोनी है. वहीं पर मकान नंबर 16 में कपूर दंपति रहते हैं. पड़ोस में रहने वाली भारती भंडारी के मुताबिक, दिन में तीन बजे के आसपास वो अपने घर में थी, तभी उन्हें पड़ोस में रहने वाले कपूर दंपति के घर में शोर-शराबे की आवाज सुनी.
देहरादून में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर
शोर शराबे की आवाज सुनकर भारती भंडारी बाहर आई तो देखा कि एक युवक पेचकस से सामने के घर में काम करने वाली एक नौकरानी पर वार कर रहा है. यह सब देखकर भारती भंडारी ने शोर मचा दिया. भारती का कहना है कि जैसे ही उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तो पेचकस हाथ में लिए वो युवक उनकी तरफ भी दौड़ा, लेकिन उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी कपूर निवास की तरफ भागे. इस कारण वो युवक डरकर भाग गया. हालांकि, घर के बाहर बैठे एक व्यक्ति ने युवक को कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया.
इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया और आस पड़ोस के लोगों की मदद से कपूर दंपति और उनकी घरेलू सहायक को तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
देहरादून में आज एक प्लंबर ने तीन लोगों की हत्या कर दी। प्लंबिंग का काम करने के लिए वह अक्सर वहां आता-जाता था। मंगलवार को भी उसे दंपती ने प्लंबिंग का काम करने के लिए घर बुलाया था। इस दौरान पैसों को लेकर विवाद हुआ और उसने दंपती व नौकरानी को मार डाला।
देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णुलोक कॉलोनी में आज दिनदहाड़े प्लंबर राजकुमार ने पैसों के लेनदेन के विवाद में वृद्ध दंपती और बीच-बचाव करने पहुंची घरेलू सहायक महिला की पेचकस से हमला कर हत्या कर दी। अपराध के बाद आरोपित घर से भागने की कोशिश में था। इसी बीच लोगों ने उसे पकड़ पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपित पकड़ लिया। उससे अपराध में इस्तेमाल पेचकस और एक सोने की चेन मिला है।
मृतकों की पहचान विष्णुलोक कॉलोनी निवासी रमेश कपूर (80 वर्ष) और उनकी पत्नी रजनी कपूर (75वर्ष) के रूप में हुई है। तीसरी मृतका तिलया देवी उर्फ शीला (48वर्ष) थी, जो पड़ोस के घर में काम करती थी और वृद्ध दंपती के चीखने की आवाज सुनकर वहां पहुंची थी। बीचबचाव में आरोपित राजकुमार ने उसके पेट में भी पेचकस मार दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि मंगलवार दोपहर 3:10 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि तपोवन क्षेत्र की विष्णुलोक कॉलोनी में एक घर में चोरी करने पहुंचे व्यक्ति को लोगों ने पकड़ लिया है। सूचना पर रायपुर पुलिस वहां पहुंची। वहां लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़ रखा था। पूछताछ में उसने घर में वृद्ध दंपती और एक महिला पर पेचकस से हमला करना माना । पुलिस घर पहुंची तो तीनों लहूलुहान पड़े थे। उन्हें तत्काल कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपित राजकुमार मूलत: बिजनौर का है और देहरादून के इंद्रेश नगर में रहता है। वह प्लंबर है और रमेश कपूर के घर प्लंबिंग के काम को आता-जाता था। मंगलवार भी उसे दंपती ने प्लंबिंग का काम को घर बुलाया था। पुलिस के अनुसार काम पूरा होने के बाद भुगतान को दंपती से उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपित ने पेचकस से दोनों पर हमला कर दिया।
पड़ोस में काम करती तिलया देवी उर्फ शीला ने वृद्ध दंपती की चीखने की आवाज सुनी और मदद को उनके घर पहुंची। पुलिस के अनुसार उसने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपित ने उस पर भी पेचकस से हमला कर दिया। गंभीर चोटों से तीनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल समेत पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए। रायपुर थाने में हत्या की प्राथमिकी हुई है। आरोपित राजकुमार से पुलिस विस्तृत पूछताछ कर रही है।
सीसीटीवी में अकेले घर की ओर जाता दिखा
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। फुटेज में दोपहर 1.50 बजे आरोपित अकेले वृद्ध दंपती के घर की ओर जाता दिख रहा है। पुलिस अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि अपराध से पहले और बाद में उसकी गतिविधियों और किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका का पता लगाया जा सके। 2.50 बजे वह घर से भागता दिख रहा है।
मृतक के पड़ोसी विष्णु राणा बताते हैं कि,
एक लड़का सफेद शर्ट पहनकर यहां आया हुआ था और वो बहुत तेजी से जा रहा था. उसके पीछे एक लड़का आया जिसने बताया कि इस व्यक्ति ने कहीं चोरी की है और महिलाएं वहां चिल्ला रही हैं. तो हमने उसको वहीं पर पकड़ा. उसके कपड़ों में खून लगा हुआ था. जब कपूर दंपति के घर पर देखा तो तीनों अधमरे पड़े थे और खून काफी बिखरा हुआ था. पेचकस वहां पर पड़ा हुआ था.
जब लड़के को लेकर आए तो उसने आंटी की चेन फेंकने की कोशिश कर रहा था, जिससे ये साबित हो गया कि इसी ने ये सब किया है. फिर हमने पुलिस को सूचना दी. एंबुलेंस के लिए भी फोन किया. लेकिन कोई नहीं आया तो एक आदमी को भेजा गया जो खुद पुलिस को लेकर आया और पड़ोसी की गाड़ी लेकर अस्पताल लेकर गए. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया.
मृतक दंपति के दो बेटे हैं, जो पुणे और दिल्ली में रहते हैं. इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. मौके पर पहुंचे एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.
आज दिन में पुलिस को सूचना मिली कि विष्णु लोक कॉलोनी तपोवन रोड के पास एक बुजुर्ग दंपति जो यहां पर रहते थे, उनकी दर्दनाक तरीके से हत्या की गई है. बीच-बचाव में उनके घर में काम कर रही मेड को भी पेचकस मारा गया है. उनको जब हॉस्पिटल ले गए तो तीनों को ही मृत घोषित किया गया है. जो पुरुष हैं वो भेल से रिटायर्ड हैं.
– प्रमेंद्र डोबाल, एसएसपी देहरादून –
TAGGED:
HUSBAND WIFE MURDER DEHRADUN
DEHRADUN RAIPUR MURDER
देहरादून में ट्रिपल मर्डर
दंपति और नौकरानी की हत्या
TRIPLE MURDER IN DEHRADUN

