भाकियू(सर्व) ने राष्ट्रीय संरक्षक महामंडलेश्वर रामेश्वरानंद सरस्वती का किया अभिनंदन
*हरिद्वार* 19 मई 2026 । भारतीय किसान यूनियन (सर्व) के उत्तराखंड प्रभारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल शर्मा के संयोजन में रामेश्वर धाम के प्रांगण में महामंडलेश्वर 1008 रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज को अपने सहयोगी पदाधिकारियों सहित किसान पटका ओढ़ा कर फूलमालाओं से स्वागत-अभिनंदन कर भारतीय किसान यूनियन (सर्व) के राष्ट्रीय संरक्षक पद से सम्मानित किया गया।
साथ ही लघु व्यापार एसोसिएशन के नवीं बार निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष घोषित होने पर संजय चोपड़ा के साथ ऐसोसियेशन प्रदेश महामंत्री राजकुमार और कोषाध्यक्ष मनीष शर्मा सहित नवनिर्वाचित लघु व्यापारी संगठन प्रतिनिधियों का भी किसान पटका ओढ़ा, फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर रामेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि देश का किसान अन्नदाता है । किसान संरक्षण को केंद्र और राज्य सरकारों को विशेष रूप से अभियान चलाने होंगें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण दूषित हो जाने के कारण किसान की उपज पर भी संकट मंडरा रहा है । पर्वतीय क्षेत्रों में जल संरक्षण के साथ पर्यावरण दूषित ना हो इसके लिए सामाजिक रूप से सरकार की ओर से किसानों को प्रशिक्षित करना होगा । उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर जैसे कंक्रीट का जंगल खड़ा कर बड़े-बड़े निर्माण किये जा रहे हैं , यें विनाश का कारण बनेंगें। उन्होंने कहा कि सरकार को इच्छा शक्ति के साथ पर्यावरण बचाने को ठोस योजना चलानी होगी, तभी कृषि बचेगी।

भारतीय किसान यूनियन (सर्व) की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने कहा कि महामंडलेश्वर रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज की प्रेरणा से भारतीय किसान यूनियन (सर्व) ज्यादा से ज्यादा संगठित होकर किसानों की न्याय संगत मांगों के लिए प्रयास करती रहेगी।
भारतीय किसान यूनियन(सर्व) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी अनिल शर्मा ने कहा कि 5 और 6 जून को भारतीय किसान यूनियन (सर्व) मां गंगा के समीप किसान महाकुंभ आयोजित करेगी । किसान महाकुंभ में सभी साधु संतों व जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर भारतवर्ष में किसानों को नई दिशा देने को किसान कल्याणकारी योजनाओं के प्रस्ताव भारत सरकार को प्रेषित किए जाएंगें।
इस अवसर पर लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने भारतीय किसान यूनियन (सर्व) के सभी पदाधिकारियों को लघु व्यापार टीम को सम्मानित करने पर आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया और हर कार्यक्रम तथा आंदोलन में सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रमों में भारतीय किसान यूनियन (सर्व) के सभी संघर्ष में रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारी भी भारी संख्या में शामिल होकर भारतीय किसान यूनियन (सर्व ) को मजबूती की ओर बढ़ाए जाने के हर कदम उठाए जाएंगे।

भारतीय किसान यूनियन (सर्व) के रामेश्वर धाम में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित पदाधिकारियों राजीव थपलियाल (राष्ट्रीय महामंत्री, कमाऊ मंडल प्रभारी, उत्तराखंड), रश्मि चौधरी (राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष), अरुणा शर्मा (राष्ट्रीय महिला सचिव), सुरेंद्र शर्मा (प्रदेश महिला अध्यक्ष), रेनू चौहान (प्रदेश महिला महामंत्री), मालती शर्मा (प्रदेश महिला उपाध्यक्ष), पुष्पा उपाध्याय (प्रदेश महिला सचिव), सुमन गर्ग (जिला महिला संगठन सचिव), पूजा गर्ग (हरिद्वार ग्रामीण महिला अध्यक्ष), महिपाल चौहान (राष्ट्रीय सचिव), राघव गुप्ता (प्रदेश उपाध्यक्ष), अभिषेक शर्मा (प्रदेश महामंत्री), बलविंदर नाथुला (प्रदेश संगठन सचिव) तथा विनेश उनियाल (प्रदेश सचिव ) ने भी महामंडलेश्वर 1008 रामेश्वर नंद सरस्वती जी महाराज और लघु व्यापार एसोसिएशन पदाधिकारियों का अभिनंदन-स्वागत किया।

