महाकुंभ को फालतू बताने वाले लालू का परिवार मनाता है ‘हैलोवीन’
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक बवाल सामने आया है. लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर हैलोवीन पोशाक में अपने बच्चों की तस्वीरें शेयर कीं.तस्वीरों में लालू यादव अपने पोते-पोतियों के साथ पोज देते दिखे, जो ग्रिम रीपर और अन्य वेशभूषा में थे. इस पर भाजपा हमलावर हो गई.
पटना 02 नवंबर 2025। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नया विवाद सामने आया है. राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव हैलोवीन(Halloween) सेलिब्रेट कर फंस गए. भारतीय जनता पार्टी ने उन पर तीखा हमला बोला. भाजपा का कहना है कि सनातनी महाकुंभ को फालतू बताने वाले लालू प्रसाद यादव विदेशियों का ईसाई त्योहार मना रहे हैं.बता दें कि, लालू यादव का पोती कात्यायनी और नाती-नातिन के साथ मस्ती करते हुए डरावने गेटअप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही भाजपा भड़क उठी है.
लालू यादव के वायरल पोस्ट पर बीजेपी ने निशाना साधा.
भाजपा ने क्या पोस्ट किया
भाजपा ने लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला है. भाजपा किसान मोर्चा ने एक्स हेंडल पर लिखा कि- “भूलना मत बिहारवासियों,यही लालू यादव है,जिसने आस्था और आध्यात्म के महाकुंभ को फालतू बताया था और अंग्रेजों का त्योहार Halloween मना रहा है. जो आस्था पर करेगा चोट, बिहारवासी नहीं करेंगे उसको वोट.
कैसे मचा राजनीतिक घमासान
उल्लेखनीय है कि, यह विवाद तब शुरू हुआ जब लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर हैलोवीन पोशाक में अपने बच्चों की तस्वीरें शेयर कीं.उन तस्वीरों में लालू यादव अपने पोते-पोतियों के साथ पोज देते नजर आए,जो ग्रिम रीपर और अन्य वेशभूषा में थे.आचार्य ने अपनी पोस्ट में लिखा,कि “सभी को हैलोवीन की शुभकामनाएं.” इस पर, भाजपा की किसान मोर्चा इकाई ने प्रतिक्रिया देते हुए लालू यादव के पुराने बयान,जिसमें उन्होंने कुंभ की आलोचना की थी और हैलोवीन उत्सव की तस्वीरों का एक स्प्लिट वीडियो शेयर किया है.
महाकुंभ को लेकर क्या बोले थे लालू यादव
इसी वर्ष प्रयागराज में हुए महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई थी.कई राजनेताओं ने भी प्रयागराज जाकर आस्था की डुबकी लगाई थी.इस दौरान जब लालू से महाकुंभ के बारे में पूछा गया था,तो उन्होंने कहा था,कि‘अरे,ये सब कुछ का क्या कोई मतलब है,फालतू है कुंभ.’इस पर कई लोग भड़क गए थे.
