मुमं धामी के जन्मदिवस पर मुख्यसेवक सदन में उमड़ा जनसमुदाय, प्रदेशभर से पहुंचे लोगों ने दी जन्मदिन की बधाई

*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यसेवक सदन में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेशभर से पहुंचे लोगों ने दी जन्मदिन की बधाई*

 

*युवा हों या बुजुर्ग, महिलाएं हों या बच्चे—हर वर्ग ने मुख्यमंत्री धामी को दी जन्मदिवस की शुभकामनाएं*

*मुख्यमंत्री की एक झलक पाने और उनसे मिलने को उत्साहित दिखे लोग, मुख्यसेवक सदन बना जनस्नेह का साक्षी*

*प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे लोग, मीडिया प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री को दी जन्मदिवस की शुभकामनाएं*

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यसेवक सदन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सुबह से ही मुख्यसेवक सदन में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों में मुख्यमंत्री से मिलने, उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने और उनकी एक झलक पाने को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।

मुख्यसेवक सदन में माहौल उस समय और भी आत्मीय हो गया, जब समाज के हर वर्ग और हर आयु-वर्ग के लोग मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। इनमें युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे शामिल रहे। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर, पुष्पमालाएं पहनाकर तथा आत्मीय भाव से मिलकर उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भी जन्मदिवस की शुभकामनाएं देने पहुंचे लोगों से आत्मीयता से मुलाकात की। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेशवासियों का यह स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए अत्यंत मूल्यवान है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता का प्रेम और विश्वास उन्हें निरंतर प्रदेश की सेवा करने की प्रेरणा देता है।

मुख्यसेवक सदन में आज कोई दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्र से मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देने पहुंचा था, तो कोई मैदानी जनपद से। किसी के हाथों में फूल थे, तो कोई अपने साथ मिठाई लेकर आया था। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर किसी में मुख्यमंत्री से मिलने की उत्सुकता दिखाई दे रही थी।

इस अवसर पर विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार एवं मीडिया प्रतिनिधि भी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देने मुख्यसेवक सदन पहुंचे। मीडिया प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।

विशेष रूप से युवाओं में मुख्यमंत्री के साथ मिलने और संवाद करने को लेकर उत्साह नजर आया। महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं, बुजुर्गों ने मुख्यमंत्री को अपना आशीर्वाद देते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। विभिन्न जनपदों से आए लोगों की मौजूदगी ने मुख्यसेवक सदन को मानो पूरे उत्तराखंड की भावनाओं का केंद्र बना दिया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता का स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें प्रदेश की जनता की सेवा करने का जो अवसर मिला है, वह उनके लिए गौरव और सौभाग्य की बात है। राज्य के विकास और जनकल्याण के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को और गति देने का संकल्प व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मुख्यसेवक सदन में उमड़ा यह जनस्नेह केवल शुभकामनाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों और समाज के विविध वर्गों की सहभागिता दिखाई दी। प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से पहुंचे लोगों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और मीडिया प्रतिनिधियों की मौजूदगी ने पूरे आयोजन को आत्मीय और यादगार बना दिया।

 

[16/09, 18:37] +91 94101 89723: *मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा आत्मीयता का माहौल, मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं*

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर 16 सितंबर, बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आत्मीयता और उत्साह का वातावरण रहा। मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देने के लिए प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी एवं अधिकारी-कर्मचारी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। सभी ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री आवास पर दिनभर शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला चलता रहा। मंत्रीगण, जनप्रतिनिधियों और शासन-प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देने को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके सफल एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी का आत्मीयता से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का यह स्नेह और शुभकामनाएं उनके लिए विशेष महत्व रखती हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सेवा का दायित्व एक सामूहिक जिम्मेदारी है और सभी के सहयोग एवं समन्वय से ही राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है।

लंबे समय से साथ कार्य कर रहे मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देने के लिए उत्साहित नजर आए।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता और प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की सेवा करना उनके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य को विकसित उत्तराखंड की दिशा में आगे ले जाने के लिए सरकार, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम भावना के साथ कार्य करना आवश्यक है।

 

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में दिनभर बधाई एवं शुभकामनाओं का सिलसिला जारी रहा। इस अवसर पर मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव श्री आंनद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ, अपर सचिव श्री बंशीधर तिवारी सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा कर्मचारियों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
*क्यूआर कोड स्कैन कर मुख्यमंत्री के जन्मदिवस से जुड़ी तस्वीरें प्राप्त कर सकेंगे आमजन*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवं उनसे जुड़े विशेष क्षणों की तस्वीरें अब आमजन भी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

इसके लिए एक क्यूआर कोड उपलब्ध कराया गया है। आमजन अपने मोबाइल फोन से क्यूआर कोड को स्कैन कर मुख्यमंत्री के जन्मदिवस से संबंधित तस्वीरों की फोटो गैलरी तक पहुंच सकते हैं तथा अपनी पसंद की तस्वीरें देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री   के जन्मदिवस पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। क्यूआर कोड के माध्यम से इन अवसरों से जुड़ी तस्वीरें आमजन के लिए सहज रूप से उपलब्ध कराई गई हैं।

*क्यूआर कोड को मोबाइल कैमरे अथवा क्यूआर स्कैनर से स्कैन कर तस्वीरें प्राप्त की जा सकती हैं।*

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *