ये रहा ब्रेनवॉश और लस्ट जिहाद का मॉडल, हर्षा रिछारिया को मौ. अशहर का शादी प्रपोजल
ब्रेनवॉश और ‘लव जिहाद’ का दावा! हर्षा रिछारिया ने मोहम्मद अशहर के Emails किए शेयर, बोलीं- ऐसे फंसती हैं हिंदू बेटियां
महाकुंभ में अपने वीडियो से चर्चा में आईं साध्वी हर्षा रिछारिया एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चित हैं. इस बार मामला कोई धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उन्हें मिले कुछ ईमेल्स और ‘लव जिहाद’ की प्रक्रिया पर किए गए दावों का है
मोहम्मद अशहर के ईमेल्स का हवाला देते हुए हर्षा
उज्जैन, 04 अप्रैल 2026, महाकुंभ से चर्चा बटोरने वाली मध्य प्रदेश की हर्षा रिछारिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर नई बहस छेड़ दी है. वीडियो में हर्षा खुद को मुस्लिम के भेजे ईमेल्स को लेकर कथित ‘लव जिहाद’ या ‘ब्रेनवॉश’ का दावा करती नजर आईं.
हर्षा रिछारिया ने वीडियो में कहा, ”मैं एक बात बताती हूं. आज हो सकता है बहुत से लोगों को मिर्ची लगे. मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. मुझे एक व्यक्ति के कुछ मेल मिले. पिछले कुछ दिनों में जिसने बराबर मुझसे ये पूछा कि तुम कैसी हो, कहां हो? कोई खबर नहीं तुम्हारी, तुम्हारी हेल्थ ठीक है कि नहीं है? तुम कोई पोस्ट क्यों नहीं डाल रही हो? देखो हर्षा ये सब चीजें फेम के लिए और फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए तो ठीक हैं, लेकिन आखिर में इससे घर नहीं चलता. इससे इनकम नहीं होती. उसके लिए तुम्हारा क्या फ्यूचर प्लान है? तुम मुझसे शेयर कर सकती हो.”
साध्वी हर्षा के मुताबिक, मेल भेजने वाले ने बराबर मुझे कई मेल्स किए. उसने बाकियों की तरह मुझे ‘फेक’, ‘पाखंडी’ जैसा कुछ भी नहीं बोला. उसने मुझे मेल करके पूछा. अब मैं आपको बताती हूं कि आपकी बेटियां ‘लव जिहाद’ में कैसे फसती हैं.
(Photo:instagram/harsha_richhariya)
हर्षा रिछारिया ने आगे कहा, ”हमारे खुद के धर्म में यह कमी है कि जब हमें अपने धर्म के लोगों की जरूरत होती है, हमें अपने क्लोज्ड ओन्स की जरूरत होती है तब वो हमारा मजाक उड़ाने में व्यस्त होते हैं.
हमें फेक, पाखंडी, झूठा, मक्कार, फरेबी पता नहीं क्या-क्या कहने में व्यस्त होते हैं. तब वो ये सोचने में यह बोलने में व्यस्त होते हैं कि अरे वो तो ये सब दिखावा कर रही है. तब जब आप उस इंसान को मानसिक और भावानात्मक तौर पर बुर तरह तोड़ देते हैं.
तब वो कमी दूसरे धर्म के लोग नोटिस करते हैं. और तब उन्हें समझ आ जाता है कि ये लड़की टूटी हुई है, परेशान है, इसे कंधे की जरूरत है. इसे साथ की जरूरत है. तब वो साथी बन के आते हैं.
तब वो ये यकीन दिलाते हैं कि देखो, मैंने तुम्हे तब समझा जब कोई और तुम्हें सुनने तक को राजी नहीं था.
तब उस लड़की को लगता है कि हां, इससे अच्छा मेरे लिए कौन हो सकता है. मेरे धर्म के लोग मुझे नहीं समझ रहे, मुझे नहीं सुन रहे हैं. मेरे अपने मुझे नहीं सुन रहे हैं, तो ये इंसान तो मेरी जिंदगी में फरिश्ता बनकर आया.
तब वो उस लड़के के कंधे पर सिर रख के रोने लगती है… और तब यहां से शुरुआत होती है ‘ब्रेनवॉश’ और ‘लव जिहाद’ की.” देखें VIDEO:-
https://www.facebook.com/watch/?v=907976718731130
हर्षा रिछारिया ने अंत में यह स्पष्ट किया कि इस पूरी प्रक्रिया में सबसे बड़ी कमी हमारे खुद के धर्म और समाज की है, जो अपने लोगों को सहारा देने के बजाय उन्हें नीचा दिखाने में व्यस्त रहता है. उन्होंने इसे ‘कड़वी हकीकत’ बताते हुए “जय श्री राम” के साथ अपनी बात खत्म की.
‘हिंदू शेरों को छोड़कर हमें सूअर पसंद आएंगे…?’, शादी के प्रपोजल पर हर्षा रिछारिया ने दिया असलम को जवाब
हर्षा रिछारिया को मुस्लिम ने शादी का प्रस्ताव ईमेल पर भेजा, जिसे उन्होंने ठुकराते हुए कड़ा जवाब देकर सोशल मीडिया पर शेयर किया.
हर्षा रिछारिया
प्रयागराज महाकुंभ से वायरल साध्वी नाम से चर्चा में आई और सोशल मीडिया पर वायरल हर्षा रिछारिया को मुस्लिम ने ईमेल पर शादी का प्रस्ताव भेजा है. हालांकि हर्षा ने युवक के प्रस्ताव को ठुकराते हुए करारा जवाब दिया है और इसे सोशल मीडिया पर भी डाल दिया है।
हर्षा रिछारिया ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट (Harsha Richhariya Post On Instagram)
दरअसल, रविवार को हर्षा रिछारिया ने असलम पठान का ईमेल अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया जिसमें युवक ने लिखा था ‘हाई हर्षा, मुझे आपसे शादी करनी है, बताओ क्या करना होगा. आप बोलो तो भोपाल आ जाउंगा और कल ही शादी कर लूंगा पर करूंगा आपसे ही. आप बताओ शर्त क्या है’.
हर्षा ने स्क्रीनशॉट किया शेयर
इसके बाद हर्षा रिछारिया ने इस मेल के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए लिखा कि ‘तो यह मेल मैंने आज सुबह देखा, सबसे पहले तो इस बन्दे की हिम्मत की तारीफ करनी चाहिए कि उसने ये भेजा भी तो किसको भेजा. दूसरी बात, तुमको क्या लगता है की हिंदू शेरों को छोड़कर हमें सूअर पसंद आएंगे?
हर्षा रिछारिया को मेल आया था
हर्षा ने कमेंट में लताड़ा
तीसरी बात, अगर मैं आज हिंदू हूं, इसका मतलब मेरे दादा/ परदादा ने धर्म परिवर्तन के लड़ाई लड़ी होगी और धर्म परिवर्तन के ख़िलाफ़ अब मैं खड़ी हूं. चौथी बात, तुम ना अपनी मां के सगे हो और ना ही अपनी बहन बेटियों के तो फिर तुम किसी और के सगे क्या बनोगे? हर हर महादेव’. हालांकि हर्षा की तरफ से इस मामले में किसी भी तरह की शिकायत नहीं की गई है.
उज्जैन से साझा किया वीडियो
करीब 2 मिनट 33 सेकंड का यह वीडियो हर्षा ने मध्य प्रदेश के उज्जैन से शेयर किया है. उज्जैन में अगला भव्य सिंहस्थ कुंभ मेला 2028 प्रस्तावित है. वीडियो में उन्होंने मोहम्मद अशहर नाम की आईडी से आए ईमेल के स्क्रीनशॉट भी दिखाए हैं. हालांकि, उन्होंने कैप्शन में लिखा कि उन्हें मेल भेजने वाले से शिकायत नहीं है, बल्कि समाज को ऐसे लोगों की जरूरत है जो इंसानियत को समझें.
हर्षा रिछारिया ने मेल का जवाब दिया
कौन है हर्षा रिछारिया ? झांसी में जन्म,भोपाल में शिफ्ट हुआ परिवार,अब ऋषिकेश में
हर्षा रिछारिया का जन्म उत्तर प्रदेश के झांसी में हुआ, बाद में उनका परिवार भोपाल चला गया . पालन-पोषण एक मध्यमवर्गीय ब्राह्मण परिवार में हुआ।आर्थिक कठिनाइयों से उन्होंने कम उम्र में ही काम शुरू कर दिया . शुरुआत में हर्षा एंकर, मॉडल और मेकअप आर्टिस्ट रहीं. वह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहीं. हर्षा रिछारिया लंबे समय से ऋषिकेश (उत्तराखंड) में रहती हैं. प्रयागराज महाकुंभ 2025 में साध्वी रूप में शामिल होने पर वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं. महाकुंभ में वह निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की शिष्या के रूप में चर्चा में आई थीं. वह खुद को सामाजिक कार्यकर्ता और “हिंदू सनातन शेरनी” भी बताती हैं.

