रोज 2.5 लाख रु. कमाई, 41 करोड़ की संपत्ति… नोएडा की  अपूर्वा रील्‍स से करती है मोटी कमाई

रोज 2.5 लाख रुपए , 41 करोड़ की संपत्ति… नोएडा की  अपूर्वा की रील्‍स से होती है मोटी कमाई

Who is Apoorva Mukhija, Networth : नोएडा की रहने वाली अपूर्वा मुखीजा प‍िछले द‍िनों फ्लाइट में इमरजेंसी सीट नहीं देने को लेकर चर्चा में आईं थीं. साल 2020 में रील्‍स से शुरुआत करने वाली अपूर्वा के आज 4 म‍िल‍ियन से ज्‍यादा इंस्‍टा फॉलोअर हैं. उसने सोशल मीड‍िया से कमाई के जर‍िये 41 करोड़ की संपत्‍त‍ि बना ली है।

सोशल मीडिया पर कंटेंट क्र‍िएशन करने वाली अपूर्वा मुखीजा (Apoorva Mukhija) को ‘द र‍िबेल किड’ (Rebel Kid’s) से भी जाना जाता है. इन द‍िनों वह फ्लाइट में इमरजेंसी सीट देने से मना क‍िये जाने को लेकर चर्चा में हैं. उनका आरोप है क‍ि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उन्हें ‘सक्षम’ (able-bodied) नहीं माना गया. अपूर्वा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पूरा मामला  शेयर क‍िया है. उन्होंने अपनी फोटो के साथ एयरलाइन स्टाफ मेंबर से हुई बातचीत की जानकारी दी.

 

इंस्‍टा पोस्‍ट को लेकर चर्चा में

उन्होंने लिखा, ‘मैं बिना सोए फ्लाइट पकड़ रही हूं, लेकिन मैंने एयरलाइन स्‍टॉफ से इमरजेंसी सीट मांगी, इस पर काउंटर पर मौजूद महिला ने कहा कि हम इसे ‘द‍िव्‍यांग’ (disabled) लोगों को नहीं दे सकते?’ अपूर्वा ने आगे लिखा, ‘मैं यह सुनकर हैरान रह गई? मैं पूरी तरह से सक्षम हूं और उसने कहा, ‘आप बीमार हो’.’ अपूर्वा ने यह भी ल‍िखा, ‘मैंने पूछा आपको यह किसने बोला?’ इस पर उसने कहा, ‘आपकी शक्ल देखकर लग रहा है’ और जब मैं इस बात से नाराज हुई तो वह हैरान थी और वह भी नाराज हो गई? आइए जानते हैं कौन हैं अपूर्वा मुखीजा, उनकी नेटवर्थ और इनकम के बारे में-

अपूर्वा की इनकम और नेटवर्थ
कोव‍िड से लेकर अब तक पांच साल में अपूर्वा ज‍िस स्थान पर पहुंची हैं, वह प्रशंसनीय है. उनकी आय सोशल मीडिया व‍िज्ञापन और ब्रांड कोलेब्रेशन से है. उनकी नेटवर्थ को लेकर अलग-अलग जानकारी है. जून 2025 की एक र‍िपोर्ट के अनुसार उनकी नेटवर्थ बढ़कर 41 करोड़ रुपये हो गई है. इस र‍िपोर्ट में बताया गया है क‍ि वह हर द‍िन ढाई लाख रुपये  कमाती हैं. इस र‍िपोर्ट के अनुसार हर 30 सेकंड की इंस्टा स्टोरी से उन्हें 2 लाख रुपये और एक रील से 6 लाख रुपये मिलते हैं. एक दूसरी र‍िपोर्ट के अनुसार वह इंस्‍टाग्राम पर 2 से 5 लाख रुपये प्रत‍ि पोस्‍ट चार्ज करती हैं. यूट्यूब से उन्‍हें 5 लाख रुपये महीने तक कमाई होती है. ब्रांड डील से वह 10 लाख रुपये प्रति ब्रांड लेती हैं.

कौन हैं अपूर्वा मुखीजा?
अपूर्वा मुखीजा ने ड‍िजीटल स्‍पेस में खास जगह बनाई है. COVID-19 लॉकडाउन में ह्यूमरस स्‍क‍िट्स बनाने से शुरुआत करने वाली अपूर्वा आज एक प्रमुख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर  हैं. 1998 में द‍िल्‍ली में जन्‍मीं अपूर्वा ने मणिपाल यूनिवर्सिटी, जयपुर से बीटेक (कंप्यूटर इंजीनियरिंग) क‍िया है. कुछ मीड‍िया र‍िपोर्ट में उनका जन्‍म नोएडा में भी बताया गया है. 2020 के लॉकडाउन में उन्‍होंने ह्यूमरस, बेबाक वीडियो और छोटे ब्‍लॉग पोस्ट करके ड‍िजीटल यूजर्स में अपनी अलग पहचान बनाई.

इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उनके फॉलोअर्स तेजी से बढ़े. अपूर्वा ने अपनी ड‍िजीटल प्रजेंस फुल टाइम कर‍ियर में बदल ली है. उन्‍होंने NIKE,वनप्लस,नेटफ्लिक्स,अमेजन,गूगल,मेटा,मेबेलीन,केट स्पेड और स्विगी जैसे 150 से ज्‍यादा बड़े ब्रांड्स से कोलेब्रेशन क‍िया है. उन्‍होंने वेब सीरीज में भी काम किया है. वे फोर्ब्स की 2023 और 2024 की ‘टॉप 100 डिजिटल स्टार्स’ की ल‍िस्‍ट रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *