लस्ट जिहाद:एहसान विवाहिता प्रिया को खुशबू खातून बना ले गया चेन्नई,मां-बाप के साथ गिरफ्तार
Noida muslim conversion News: एहसान हुसैन ने प्रिया शर्मा प्रेमजाल में फंसायी, धर्म परिवर्तन कर निकाह, नोएडा पुलिस ने 2300 किलोमीटर दूर जा छुड़ाया
Noida News: राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में लव जिहाद का सनसनखेज मामला सामने आया है. यहां एक शादीशुदा महिला को प्रेमजाल में फंसाकर मुस्लिम युवक ने उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया और फिर निकाह कर लिया. हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने महिला को चेन्नई से रेस्क्यू किया.
नोएडा 09 सितंबर 2025 . नोएडा के गढ़ी चौखंडी में रहने वाली एक महिला को प्रेमजाल में फंसाकर जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया गया. आरोपित युवक ने महिला से निकाह कर उसका नाम भी बदल दिया. हाईकोर्ट के आदेश पर फेज-तीन थाना पुलिस ने महिला को चेन्नई से बरामद कर लिया. पुलिस ने आरोपित युवक और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
पुलिस के मुताबिक, गढ़ी चौखंडी निवासी एक महिला ने पिछले महीने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. उन्होंने बताया कि तीन अगस्त को राजा मियां उर्फ एहसान हुसैन और जहीर बाबू उनके घर आए थे और उनकी बेटी को ले गए थे. पीड़िता का कहना था कि आरोपितों ने उसकी बेटी प्रिया शर्मा को बंधक बना रखा है और उसके साथ अनहोनी हो सकती है. हाईकोर्ट ने फेज-तीन थाना पुलिस को निर्देश दिए कि महिला को ढूंढ कर आठ सितंबर को न्यायालय में पेश करे. पुलिस ने खोजबीन कर चेन्नई से प्रिया शर्मा को ढूंढ लिया. जांच में पता चला कि बिहार के जिला सीवान के राजा मियां उर्फ एहसान हुसैन ने धोखाधड़ी, प्रलोभन और धमकी देकर प्रिया शर्मा का धर्म परिवर्तन कराया है. प्रिया शर्मा का नाम बदलकर खुशबू खातून रख दिया.
ऐसे करवाया गया धर्म परिवर्तन
पुलिस ने प्रिया शर्मा से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह मुस्लिम बन गई है और शरिया का ज्ञान ले रही है. दोनों ने एक मई 2025 को बहरामपुर गांव में निकाह भी कर लिया. पुलिस ने निकाहनामा देखा तो पता चला कि राजा मियां, उसके पिता बिस्मिल्लाह मियां, मां अनीशा बेगम और भाई इरशाद ने धोखे से धर्म परिवर्तन कराया है. निकाहनामे में प्रिया शर्मा के पिता का नाम फर्जी लिख आरोपित की मां अनीशा बेगम को प्रिया शर्मा की फूफी और इरशाद को प्रिया शर्मा का भाई बताकर धर्म परिवर्तन कराया गया है. इस काम में काजी मोहम्मद अजीमुद्दीन भी था.
प्रिया का पति से नहीं हुआ है तलाक
पुलिस के मुताबिक प्रिया शर्मा का पति शिवम शर्मा से तलाक नहीं हुआ है और उसका छह साल का बेटा भी है. मामले में गढ़ी चौखंडी चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह ने पांच लोगों पर मुकदमा कराया है. मुख्य आरोपित राजा मियां, उसके पिता बिस्मिल्लाह मियां और मां अनीशा बेगम को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया. न्यायालय ने तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस इरशाद और काजी मोहम्मद अजीमुद्दीन को खोज रही है. महिला को हाईकोर्ट में पेश किया गया. हाईकोर्ट के आदेश के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.
दो बार पूर्व में ढूंढ चुकी है पुलिस
नोएडा पुलिस के अनुसार वर्ष 2022 में भी प्रिया शर्मा लापता हुई थी. परिजन ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी. कुछ दिन बाद महिला को खोजकर परिवार को सौंप दिया था. इसी वर्ष करीब चार महीने पहले महिला फिर लापता हुई थी. जून में महिला की मां ने हाईकोर्ट में खोजने की गुहार लगाई थी. पुलिस ने कानपुर से महिला को ढूंढ कर न्यायालय में पेश किया था.
कंपनी में नौकरी करते मिले थे दोनों
आरोपित राजा मियां उर्फ एहसान पिछले कुछ वर्षों से गाजियाबाद के बहरामपुर गांव में किराए पर रहता है. वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था. इसी समय उसकी मुलाकात प्रिया शर्मा से हुई. आरोपित ने प्रिया को प्रेम जाल में फंसा लिया. कुछ महीने पहले जब पुलिस ने महिला को ढूंढा था तो उसने पति पर उत्पीड़न और अत्याचार के आरोप लगाए थे. हालांकि, वह घर लौटने को मान गई थी. तब कोर्ट ने राजा मियां उर्फ एहसान को प्रिया के वैवाहिक जीवन में हस्तक्षेप न करने के आदेश दिए थे.
अलग रह रही थी पति से मायके में
महिला का 2018 में विवाह हुआ था लेकिन पति से मनमुटाव के कारण वह मायके में रहने लगी थी। यहाँ उसकी दोस्ती राजा मियां से हुई जिसके बाद वह लापता हो गई।
उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह ने पांच पर धोखाधड़ी करने और धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस काजी समेत दो आरोपितों की तलाश में जुटी है। इससे पूर्व स्वजन 2022 में गुमशुदगी और 2024 में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका भी डाल चुके हैं।
महिला की शादी 2018 में कानपुर देहात के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति से हुई थी। महिला ने 2019 में एक बेटे को जन्म दिया था। पति से मनमुटाव के चलते 2021 में महिला मायके आकर रहने लगी और नोएडा सेक्टर 63 की एक फैक्ट्री में सिलाई का काम करने लगी। यहां पर उसकी घनिष्ठता गाजियाबाद बहलोलपुर के रहने वाले राजा मियां उर्फ एहसान से हो गई।
पिछले माह रक्षाबंधन बाद महिला लापता हो गई। स्वजन को राजा मियां पर बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का संदेह था.उन्होने 22 अगस्त को हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण की याचिका डाली। फेज तीन थाना पुलिस खोजबीन में जुटी तो पुलिस ने महिला को गाजियाबाद बहरामपुर के राजा मियां उर्फ एहसान संग पांच सितंबर को चेन्नई से ढूंढा।
उससे राजा से निकाह करने संबंधी कागजात मिले। पूछताछ करने पर पता चला कि एक मई को राजा के घर पर काजी मोहम्मद अजीमुद्दीन काजी ने महिला का जबरन निकाह पढ़वाया था। राजा की मां काे फूफी, उसके पिता बिस्मिल्लाह व भाई इरशाद को महिला का सगे संबंधी पिता व भाई दिखाया गया था। महिला का अपने पति से तलाक नहीं हुआ है।
पहले भी लापता हो चुकी है महिला
पुलिस के अनुसार 2022 में महिला लापता हुई तो उसकी मां ने फेज तीन थाने में गुमशुदगी लिखाई थी। पुलिस के ढूंढने पर स्वजन महिला को उसके ससुराल कानपुर छोड़ आए थे। महिला पति से झगड़ा कर बच्चा साथ लेकर फिर मायके आकर रहने लगी थी। जुलाई 2024 में महिला के फिर लापता होने पर स्वजन ने बंदी प्रत्यक्षीकरण डाली थी।
पुलिस ने महिला को राजा के घर से ढूंढा था। 22 जुलाई को न्यायालय में पेश कर पति प्रिया को साथ ले गया था। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्तिमोहन अवस्थी ने बताया कि महिला को हाईकोर्ट में पेश कर दिया गया है। भागे हुये आरोपितों की तलाश की जा रही है।

