UPSC टॉपर IAS जागृति अवस्थी का प्रसव सरकारी अस्पताल में, पति गौरव पांडेय हैंIPS

UPSC टॉपर IAS जागृति अवस्थी ने सरकारी अस्पताल में दिया बेटे को जन्म, पति IPS अध‍िकारी

IAS जागृति अवस्थी ने सरकारी अस्पताल में प्रसव कराकर देश के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया है. उनके पति गौरव पांडेय मध्य प्रदेश में आईपीएस हैं. सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा जताने के उनके इस कदम की चारों तरफ जमकर तारीफ हो रही है.
उत्तर प्रदेश कैडर की IAS जागृति अवस्थी ने बच्चे के जन्म को सोनभद्र का सरकारी अस्‍पताल चुना.

देश की सबसे प्रतिष्ठित भारतीय प्रशासन‍िक सेवा की नौकरी और पति भी IPS अधिकारी! अमूमन ऐसी अफसर वाली जिंदगी में लोग महंगे प्राइवेट अस्पतालों का रुख करते हैं, लेकिन UPSC 2020 की सेकंड टॉपर और सोनभद्र की मुख्य विकास अधिकारी आईएएस जागृति अवस्थी ने जो किया, उसने पूरे देश के सामने एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया है. आईएएस जागृति ने अपने पहले बच्चे को जन्म देने के लिए किसी न‍िजी अस्पताल को नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र स्थित एक सरकारी अस्पताल को चुना. सोशल मीडिया पर लोग इसे ‘बदलते उत्तर प्रदेश की बदलती स्वास्थ्य सेवाओं’ की सबसे खूबसूरत तस्वीर बता रहे हैं.
IAS जागृति अवस्थी UPSC में महिला वर्ग की देश की टॉपर रहीं. पति गौरव पांडेय मध्य प्रदेश कैडर के वर्ष 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं.
सरकारी अस्पताल ही क्यों? खुद IAS जागृति ने बताई वजह
उन्होंने बताया क‍ि “मेरे इस फैसले से न केवल देश-प्रदेश की लाखों महिलाओं का सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा मजबूत होगा, बल्कि गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को भी यह संदेश जाएगा कि सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली निःशुल्क सुविधाएं किसी भी निजी अस्पताल से कम नहीं हैं. इससे परिवारों पर इलाज के खर्च का अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ेगा.”

पावर कपल: पति भी हैं 2022 बैच के IPS अधिकारी
जागृति अवस्थी की यह मिसाल इसलिए भी बड़ी है क्योंकि उनका परिवार प्रशासनिक सेवाओं के सर्वोच्च शिखर पर है. खुद जागृति अवस्थी संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में अख‍िल भारतीय स्‍तर पर दूसरा स्‍थाना प्राप्‍त क‍िया. जागृति अवस्थी महिला वर्ग की देश की टॉपर रहीं. पति गौरव पांडेय मध्य प्रदेश कैडर के वर्ष 2022 बैच के आईपीएस (IPS) अधिकारी, जो वर्तमान में सतना जिले में एडिशनल एसपी (अपर पुलिस अधीक्षक) हैं. दोनों की शादी साल 2025 में हुई थी.

नवंबर माह में दोगुनी हुईं खुशियां
नवंबर का महीना अवस्थी और पांडेय परिवार के लिए हमेशा से भाग्यशाली रहा है, लेकिन इस बार की खुशियां बेहद खास हैं. इस सुखद अवसर पर सोनभद्र के जिलाधिकारी (DM) चर्चित गौड़ और उनकी पत्नी आईएफएस (IFS) आरुषि मिश्रा ने एमसीएच विंग (मेटरनिटी एंड चाइल्ड हॉस्पिटल) पहुंचकर नवजात शिशु को आशीर्वाद दिया और दोनों परिवारों को बधाई दी.

सोनभद्र DM चर्चित गौड़ और उनकी पत्नी IFS आरुषि मिश्रा ने एमसीएच विंग मेटरनिटी एंड चाइल्ड हॉस्पिटल) पहुंचकर नवजात शिशु को आशीर्वाद दिया.
14 नवंबर 1996: आईएएस जागृति अवस्थी का जन्मदिन.
22 नवंबर 2025: गौरव पांडेय और जागृति अवस्थी की शादी की सालगिरह.
13 नवंबर 2026: जागृति के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले उनके घर बेटे का जन्म हुआ, जिसने परिवार की खुशियों को दोगुना कर दिया.

जब ट्रैक्टर पर बैठकर सुदूर गांव पहुंच गईं CDO जागृति
सोनभद्र में 14 सितंबर 2024 को मुख्य विकास अधिकारी का पद संभालने वाली जागृति अवस्थी अपने लीक से हटकर काम करने के अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं.पद संभालने के कुछ ही दिनों बाद,वे ट्रैक्टर पर बैठकर जिले के एक ऐसे बेहद पिछड़े और सुदूर गांव में विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंच गई थीं, जहां आज तक कोई द्वितीय श्रेणी का कर्मचारी भी नहीं पहुंच पाया था.वह समाज सेविका सुधा मूर्ति और भक्ति शर्मा को अपना आदर्श मानती हैं और ग्रामीण व महिला विकास के लिए ग्राउंड जीरो पर काम करना चाहती हैं.

इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ी, मां-बाप ने 4 साल नहीं देखा TV
भोपाल की रहने वाली जागृति की संघ लोक सेवा आयोग की सिव‍िल सेवा परीक्षा में सफलता के पीछे कड़े संघर्ष की लंबी कहानी है.

पारिवारिक पृष्ठभूमि: उनके पिता सुरेश चंद्र अवस्थी होम्योपैथी के प्रोफेसर हैं और मां मधुलता अवस्थी पीटी टीचर. भाई सुयश अवस्थी एमबीबीएस पूरा कर एमडी की तैयारी कर रहे हैं.
मां ने छोड़ी नौकरी: बेटी को आईएएस बनाने के लिए मां ने अपनी शिक्षिका की नौकरी छोड़ दी थी, वहीं पूरे परिवार ने करीब 4 साल तक घर में टीवी नहीं देखा.
सात नौकर‍ियों के ऑफर: भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग करने के बाद जागृति ने गेट परीक्षा में 51वीं रैंक हासिल की. उन्हें भेल समेत 7 बड़ी कंपनियों में ऑफिसर रैंक की नौकरी का ऑफर मिला. उन्होंने 2 साल भेल में काम किया, लेकिन समाज सेवा की इच्छा के चलते उन्होंने यह नौकरी छोड़ दी.
दूसरा प्रयास रहा सफल: साल 2019 के पहले प्रयास में प्रीलिम्स भी क्लियर नहीं हो सका, लेकिन 2020 के दूसरे प्रयास में समाजशास्त्र (Sociology) वैकल्पिक विषय के साथ उन्होंने सीधे देश में दूसरी रैंक हासिल कर ली.

 

होम
राशिफल
शॉर्ट न्यूज़
ई-पेपर

राज्य चुनें
shabd-khoj
शब्द खोज
Sat, Nov 14, 2026 | Updated 01:21 AM IST
सब्सक्राइब करें
होम
ताज़ा
ब्रेकिंग
राष्ट्रीय
दुनिया
राशिफल
बिजनेस
क्रिकेट
मनोरंजन
फोटो-स्टोरीज़
अध्यात्म
लाइफस्टाइल
टेक-ज्ञान
ऑटो
पॉलिटिक्स
Did You Know
एक्सप्लेनर
लाइव न्यूज़
शिक्षा
जॉब्स
कैरियर
वायरल
जागरण इमर्सिव
बढ़ता यूपी
HiTech Awards 2026
छठ पर्व
Watch Cricket Matches
समृद्ध उत्तराखंड
IPO डैशबोर्ड
Jagran Reviews
हिंदी हैं हम
स्मार्ट चॉइस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें
Hindi News
uttar-pradesh
fatehpur
News
UPSC 2nd Topper की सादगी, सरकारी अस्पताल पर जताया भरोसा; मां बनीं IAS जागृति अवस्थी
By Jaikesh Kumar Pandey
Edited By: Anurag Shukla
Published: Fri, 13 Nov 2026 11:04 PM (GMT+05:30)
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2020 की सेकंड टॉपर और सोनभद्र की सीडीओ जागृति अवस्थी ने अपने पहले बच्चे को जन्म देने …और पढ़ें

को पसंदीदा स्रोत बनाएं
preferred source google
जागृति अवस्थी।
जागृति अवस्थी।

HighLights
यूपीएससी टॉपर जागृति अवस्थी ने जिला अस्पताल में दिया बच्चे को जन्म।

सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा जताकर सादगी का दिया बड़ा संदेश।

उनके इस फैसले की इंटरनेट मीडिया पर भी हो रही है खूब सराहना।

जागरण टीम, फतेहपुर/सोनभद्र। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा -2020 की सेकंड टापर ने सादगी से बड़ा संदेश दिया। प्रशासनिक पद की ऊंचाई, देश की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में दूसरी रैंक और परिवार में IPS अधिकारी पति होने के बावजूद IAS जागृति अवस्थी ने सादगी उदाहरण

सोनभद्र की मुख्य विकास अधिकारी (CDO) जागृति अवस्थी ने अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए किसी बड़े निजी अस्पताल के बजाय जिला अस्पताल के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (एमसीएच) विंग पर भरोसा जताया और बेटे को जन्म दिया। शुक्रवार सुबह इसकी जानकारी उनके पैतृक गांव फतेहपुर की बिंदकी तहसील स्थित नसेनियां पहुंची तो परिवार में खुशियों की लहर दौड़ गई। स्वजन ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।

जागृति के चाचा और इंटर कालेज के पूर्व प्रवक्ता योगेश कुमार अवस्थी कहते हैं कि भतीजी के जीवन में शालीनता और सादगी कूट-कूटकर भरी है। उन्हें विश्वास है कि ऊंचे पद पर पहुंचने के बाद भी वह अपने इन गुणों को जीवनभर बनाए रखेंगी।

सोनभद्र में ही कराया प्रसव
जिला अस्पताल में प्रसव कराने के फैसले पर उन्होंने बताया कि इसमें उन्हें कोई आश्चर्य नहीं हुआ। जागृति से बातचीत हुई थी तो उन्होंने बनारस के बजाय सोनभद्र में ही प्रसव कराने का निर्णय सुनाया था। उनके इस फैसले में कर्तव्य के प्रति समर्पण और अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ाव साफ झलकता है।

पति आईपीएस मध्य प्रदेश में तैनात
योगेश बताते हैं कि जागृति के पति गौरव पांडेय को हैदराबाद जाना था तो उन्होंने सहजता से उन्हें जाने दिया। गौरव पांडेय भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) के अधिकारी हैं और वर्तमान में मध्य प्रदेश में तैनात हैं। ऐसे में जागृति का अपने कार्यक्षेत्र में रहकर सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने का फैसला परिवार के लिए भी गर्व का विषय है।

चूल्हे ही रोटी और दाल पसंद
रिश्ते में भाई और मौसी के बेटे आदित्य पांडेय कहते हैं कि जागृति ने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक यूपीएससी में दूसरी रैंक हासिल की, लेकिन घर लौटते ही उनमें बचपन वाली वही सहजता और अपनापन नजर आता है। वह अपनों से उसी तरह मिलती हैं, जैसे पहले मिला करती थीं। सादा भोजन उन्हें बेहद पसंद है। चूल्हे की रोटी और दाल उनकी पसंदीदा चीजों में शामिल हैं। गांव आने पर बिना किसी औपचारिकता के सीधे अपनी पसंद का खाना बनाने की फरमाइश कर देती हैं।

14 नवंबर को जागृति का जन्मदिन
आदित्य बताते हैं कि जागृति परिवार के युवाओं को हमेशा यही सीख देती हैं कि जिंदगी में चाहे जितना बड़ा मुकाम हासिल कर लो, लेकिन अपना अपनापन और जमीन से जुड़ाव कभी नहीं छोड़ना चाहिए। हर किसी से सहजता से बातचीत करना उनकी आदत में शामिल है। यही वजह है कि उनके मां बनने की खबर से गांव और परिवार के हर सदस्य में खुशी है। 14 नवंबर को जागृति का जन्मदिन भी है। परिवार में पहले से इस बात की चर्चा हो रही थी कि कहीं मां और बच्चे का जन्मदिन एक ही तारीख को न पड़ जाए।

सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा
जागृति अवस्थी का सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने का फैसला केवल व्यक्तिगत पसंद नहीं, बल्कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति भरोसे का संदेश भी माना जा रहा है। आमतौर पर आर्थिक रूप से सक्षम और उच्च पदों पर बैठे लोग प्रसव के लिए बड़े निजी अस्पतालों को प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2020 की सेकंड टापर और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी का जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं पर भरोसा जताना चर्चा का विषय बन गया है।

स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति सकारात्मक संदेश
उनके इस फैसले से सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति सकारात्मक संदेश गया है। सरकारी अस्पतालों में निश्शुल्क उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाएं गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बड़ी राहत हैं। जागृति का कदम इस भरोसे को मजबूत करने वाला है कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए हर बार महंगे निजी अस्पतालों का रुख करना जरूरी नहीं। इंटरनेट मीडिया पर भी उनके इस फैसले की सराहना हो रही है। एक ओर प्रशासनिक जिम्मेदारी के प्रति समर्पण और दूसरी ओर जीवन में सादगी, सहजता व अपनों के प्रति प्रेम का भाव जागृति अवस्थी को उनके गांव और परिचितों के बीच खास पहचान दिलाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *