व्यापारी को धमकाने में मौहम्मद दीपक गिरफ्तार,

‘मोहम्मद दीपक’ गिरफ्तार, साड़ी की दुकान के बाहर ऐसा क्या हुआ?
कोटद्वार में ‘मोहम्मद दीपक’ के नाम से चर्चित दीपक कुमार फिर विवाद में हैं. आरोप है कि फेसबुक कमेंट्स को लेकर वह गंगा दत्त जोशी मार्ग स्थित साड़ी की दुकान पर पहुंचे और व्यापारी को धमकाया. व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. मामले की संवेदनशीलता देख कोतवाली में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात है.

मोहम्मद दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार किया. (Photo: ITG)

कोटद्वार,01 अक्टूबर 2026,उत्तराखंड के कोटद्वार में ‘मोहम्मद दीपक’ नाम से चर्चित दीपक कुमार फिर विवाद में हैं. इस बार मामला फेसबुक पर कमेंट्स से जुड़ा है. आरोप है कि दीपक कुमार ने गंगा दत्त जोशी मार्ग स्थित एक साड़ी की दुकान पर पहुंच एक व्यापारी को धमकाया. व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने दीपक कुमार को पकड़ लिया. मामले की संवेदनशीलता देख कोटद्वार कोतवाली में अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी तैनात है. घटना से भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यापारियों में आक्रोश है.

बताते है कि विवाद फेसबुक पर कमेंट्स पर  शुरु हुआ. फिर दीपक कुमार साड़ी की दुकान पर पहुंचा. वहां व्यापारी को धमकाने का आरोप है. व्यापारी ने पुलिस को लिखित शिकायत दी, जिस पर दीपक कुमार पकडा गया. मामले में पुलिस आगे कार्रवाई कर रही है.

व्यापारी ने दीपक पर हिंदू समाज को लेकर अपशब्द कहने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दीपक स्कूटी से उतर कुछ लोगों को धमकाया दिख रहा हैं। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में व्यापारी कोतवाली पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

अपर पुलिस अधीक्षक मनोज ठाकुर ने व्यापारियों से बातचीत कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारियों ने धरना समाप्त कर दिया।

सुबह दुकान के बाहर खड़े थे व्यापारी: नजीबाबाद के कलालान मोहल्ला निवासी कपड़ा व्यापारी संजीव टांक ने पुलिस को दी शिकायत  में बताया कि गुरुवार सुबह  साढ़े 10 बजे वह अपनी दुकान के बाहर इरफान, अहसान, मोहनीश और असहद के साथ खड़े थे। तभी दीपक कुमार स्कूटी से वहां पहुंचा।

हिंदू समाज को लेकर अपशब्द कहने का आरोपः शिकायत के अनुसार, दीपक ने हिंदू समाज को लेकर अपशब्द कहने शुरू कर दिए। संजीव टांक ने विरोध किया तो दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी में दीपक ने उनसे गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।

व्यापारी को असुरक्षा भय: संजीव टांक ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद वह भयभीत हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ महीने पहले उनका हृदय का ऑपरेशन हुआ है। ऐसे में उन्हें दीपक से अपनी को लेकर खतरा  है।

घटना की जानकारी व्यापार संघ को मिली तो बड़ी संख्या में व्यापारी गंगादत्त जोशी मार्ग पर जुट गए और नारे लगाते कोतवाली पहुंचे । परिसर में धरने पर बैठे व्यापारियों ने दीपक कुमार के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

मामले की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक मनोज ठाकुर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों से बातचीत कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब व्यापारियों ने धरना समाप्त कर दिया।

26 जनवरी को चर्चा में आया था दीपक
दीपक कुमार कश्यप कोटद्वार के रहने वाले हैं और जिम चलाते हैं. वह पहली बार 26 जनवरी 2026 को एक घटना के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा में आए थे. उस दिन पटेल रोड पर एक बुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार को लेकर विवाद हुआ था. कुछ लोग दुकानदार की दुकान के नाम में इस्तेमाल हो रहे ‘बाबा’ शब्द को हटाने की मांग कर रहे थे. दीपक ने बीच में आकर दुकानदार का पक्ष लिया था. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो में जब उनसे उनका नाम पूछा गया तो उन्होंने खुद को ‘मोहम्मद दीपक’ बताया. इसके बाद सोशल मीडिया पर वह इसी नाम से चर्चित हो गए.

26 जनवरी की घटना के कुछ दिन बाद 31 जनवरी को दीपक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी हुआ था. रिपोर्टों के मुताबिक, प्रदर्शन करने वाले लोगों ने उनके जिम और संबंधित दुकान की ओर जाने की कोशिश की थी, जिन्हें पुलिस ने रोका. इस दौरान कोटद्वार में तनाव की स्थिति बनी और पुलिस ने कई मामले दर्ज किए थे.

इसके बाद दीपक के जिम पर भी असर पड़ने की बात सामने आई थी. उनके मुताबिक, जिम में आने वाले लोगों की संख्या करीब 150 से घटकर 15 रह गई थी. इससे उनकी आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ा. जिम का करीब 40 हजार रुपये महीना किराया और घर बनाने को लिए गए लोन की किस्तें चुकाना उनके लिए मुश्किल हो गया था. कुछ वकीलों समेत कई लोगों ने उनकी मदद भी की थी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उसे दिल्ली बुला शाबासी दी। अगस्त 2026 में सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ मामले में कार्यवाही पर रोक लगाई थी और उत्तराखंड हाईकोर्ट के सोशल मीडिया से जुड़े आदेश पर भी रोक लगाई थी.

अब फिर सामने आया नया मामला

अब फेसबुक कमेंट्स को लेकर सामने आए नए विवाद ने दीपक कुमार को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है. आरोप है कि वह गंगा दत्त जोशी मार्ग स्थित साड़ी की दुकान पर पहुंचे और व्यापारी को धमकी दी. व्यापारी की तहरीर के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोटद्वार कोतवाली में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. वहीं व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं में इस घटना को लेकर आक्रोश की बात सामने आई है. 26 जनवरी की वायरल घटना से चर्चा में आए दीपक कुमार के सामने अब एक नया मामला है. पुलिस की कार्रवाई के बाद इस मामले में आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया पर नजर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *