संजय कपूर मृत्यु प्रकरण:इन्फ्लुएंसर द स्किन डॉक्टर बंदी

इन्फ्लुएंसर The Skin Doctor गिरफ्तार, Sunjay Kapur की मौत के बाद किए थे पोस्ट; कपूर परिवार ने कराई थी FIR

दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ‘The Skin Doctor’ डॉ. नीलम सिंह को गिरफ्तार किया है। उन पर बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत के बाद उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप है।

द स्किन डॉक्टर ने संजय कपूर की मौत के बाद किए थे पोस्ट। फोटो: इंटरनेट

डॉ. नीलम सिंह ‘द स्किन डॉक्टर’ इन्फ्लुएंसर गिरफ्तार

संजय कपूर की मौत पर आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप

कपूर परिवार की शिकायत पर वसंत कुंज में कार्रवाई

दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी पश्चिमी पुलिस ने The Skin Doctor के नाम से मशहूर एक सोशल मीडिया कमेंटेटर और इन्फ्लुएंसर डॉ. नीलम सिंह को गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि इन्फ्लुएंसर ने बिजनेसमैन Sunjay Kapur की मौत के बाद कपूर परिवार के खिलाफ पोस्ट किए थे। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में कपूर परिवार की ओर से वसंत कुंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

पुलिस ने शिकायत पर अब कार्रवाई करते हुए आरोपित एन्फ्लुएंसर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के इंटरनेट मीडिया अकाउंट की डिटेल खंगालने के साथ ही पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

स्किन डॉक्टर ने क्या पोस्ट किया था?
मौत पर उठाया सवाल: रिपोर्ट्स के अनुसार, The Skin Doctor’ ने ट्वीट में बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत के समय और परिस्थितियाें पर सवाल उठाया था, उनका दावा था कि ये संदिग्ध थीं। ट्वीट अब डिलीट किए जा चुके हैं।

वसीयत पर सवाल उठाया: इन्फ्लुएंसर द स्किन डॉक्टर ने संजय कपूर की वसीयत को लेकर भी अपने ट्वीट में सवाल उठाए थे।

पोलो मैच की घटना पर टिप्पणी की: एक पोस्ट में, द स्किन डाॅक्टर ने उन रिपोर्टों पर चर्चा की थी, जिनमें कहा गया था कि संजय कपूर ने पोलो खेलते समय गलती से एक मधुमक्खी निगल ली थी, जिस पर द स्किन डॉक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

कौन हैं ‘द स्किन डॉक्टर’? जिसने उठाए थे संजय कपूर की मौत पर सवाल, क्या था वो पोस्ट जो बना गिरफ्तारी का कारण
Who is The Skin Doctor: ‘द स्किन डॉक्टर’ यानी डॉ. नीलम सिंह ने संजय कपूर की मौत को लेकर पोस्ट किया था, जिसके चलते कपूर परिवार ने शिकायत दर्ज कराई थी और दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया, लेकिन कुछ घंटों बाद नीलम सिंह को जमानत मिल गई है।

Who is The Skin Doctor dr neela singh arrested delhi police post sunjay kapur death and Raise questioned
‘द स्किन डॉक्टर’ ने किया था संजय कपूर की मौत पर पोस्ट

Sona Comstar Sanjay Kapoor death: 12 जून 2025 की वो काली सुबह, जब लंदन की गलियों से एक ऐसी खबर आई जिसने भारतीय उद्योग जगत को स्तब्ध कर दिया था। ‘सोना कॉमस्टार’ के चेयरमैन और दिग्गज कारोबारी संजय कपूर की मौत से जहां हर कोई हैरान था वहीं एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बच्चों के सिर से भी पिता का साया छिन गया था। मौत को आधिकारिक तौर पर ‘स्वभाविक’ करार दिया गया, लेकिन कपूर खानदान की बंद दीवारों के पीछे कुछ ऐसा सुलग रहा था, जिसे एक सोची समझी साजिश कहा जा रहा था। मौत की गुत्थी अभी तक सुलझी भी नहीं थी कि एक अनजान डिजिटल परछाई ने उन सवालों को हवा दे दी, जिन्हें रसूखदार लोग दबाना चाहते थे।

‘द स्किन डॉक्टर’ ने किया था संजय कपूर की मौत पर पोस्ट (Dr. Neelam Singh Delhi Police)
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई कपूर परिवार की तरफ से दर्ज कराई गई एक शिकायत के बाद हुई थी। दिल्ली के वसंत कुंज थाने में दी गई इस शिकायत में आरोप लगाया गया था कि डॉ. नीलम सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से संजय कपूर के परिवार को निशाना बनाते हुए कुछ बेहद आपत्तिजनक और भ्रामक बातें लिखी थीं।

Parag tyagi breaks silence on shefali jariwala death and injection claims
TV न्यूज
डॉ. नीलम सिंह ने एक पोस्ट जिसे अब हटाया जा चुका है,में संजय कपूर की मौत से जुड़ी परिस्थितियों पर सवाल किए थे। उनकी वसीयत को लेकर भी कुछ दावे किए थे। पुलिस ने शिकायत गंभीरता से ले नीलम सिंह से पूछताछ की और फिर उन्हें आपत्तिजनक पोस्ट के आरोप में पकडा, लेकिन बंदीकरण के कुछ ही घंटों बाद उन्हें जमानत मिल गई।

कौन है ‘द स्किन डॉक्टर’? (Who is The Skin Doctor)
डॉक्टर नीलम सिंह डर्मेटोलॉजिस्ट यानी त्वचा विशेषज्ञ हैं। शुरुआत में उन्होंने यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर स्किनकेयर टिप्स शुरू किये थे, लेकिन धीरे-धीरे वह सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर अपनी तीखी टिप्पणियों को मशहूर हो गईं। वह खुद को “सामाजिक-राजनीतिक रूप से जागरूक डर्मेटोलॉजिस्ट” बताती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पकड़ का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक्स Twitter पर उनके 9 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जिनमें देश के बड़े राजनेता और पत्रकार भी हैं।

संजय कपूर के निधन पर किया पोस्ट (Sunjay Kapur Death News)
बता दें, डॉक्‍टर नीलम सिंह ने संजय कपूर की हार्ट अटैक से मौत पर जो पोस्ट किया था उस पर उन्होंने एक डॉक्टर होते हुए अपनी राय दी थी। उनका कहना था कि यह संभव नहीं है कि उनकी मौत ऐसे हो। उन्होंने लिखा था,कि “मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उद्योगपति संजय कपूर की मौत पोलो खेलते समय गलती से मधुमक्खी निगलने के बाद हार्ट फेल से हुई। यह सुनने में अजीब लगता है,लेकिन ऐसा होना असंभव नहीं है।” उनकी यह पोस्ट करीब एक साल पुरानी है,जो अब हटाई जा चुकी है।

गिरफ्तारी बाद मिली जमानत
डॉक्टर नीलम सिंह के बंदीकरण की खबर जंगल में आग की तरह फैली। वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने इस मामले में हस्तक्षेप कर बाद में सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि डॉक्टर नीलम सिंह को पांच घंटे बाद जमानत मिल गई। उन्होंने इस पूरे मामले को “निराधार और तुच्छ” कहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर समझने की कोशिश कर रही है कि क्या इन पोस्ट्स के पीछे कोई सोचा-समझा षड़यंत्र था कि यह एक निजी राय भर थी।

कपूर परिवार और डॉ. नीलम के बीच छिड़ी यह जंग अब महज एक कानूनी मामला नहीं रह गई है। यह सवाल उठाती है कि क्या सोशल मीडिया पर किसी प्रभावशाली परिवार के निजी मामलों में हस्तक्षेप करना ‘अभिव्यक्ति की आजादी’ है या फिर यह किसी की प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाने का एक जरिया? फिलहाल ‘द स्किन डॉक्टर’ जमानत पर बाहर हैं, लेकिन उनके उठाए गए सवालों ने संजय कपूर की मौत के रहस्य को एक नई दिशा दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *