संभल:सुहागरात को ही लूट ले गई नैनीताल की दुल्हन अरविंद

सुहागरात पर सो गया दूल्हा, रात 12 बजे खुली आंख, बिस्तर से उठते ही लगा रोने, बोला- ‘मेरी दुल्हन…’
Suhagraat Wali Raat: सुहागरात पर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां शादी की पहली रात दुल्हन ने दूल्हे को ऐसा झटका दिया कि उसकी पूरी दुनिया उजड़ गई.

संभल. उत्तर प्रदेश के संभल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां अपनी सुहागरात पर दूल्हा सो गया और उसकी आंख रात के 12 बजे खुली. जब वह बिस्तर से उठा तो रोते-रोते कमरे से बाहर निकला और घरवालों से बोला मेरी दुल्हन नहीं है. यह सुन हर कोई हक्का-बक्का रह गया. आइए जानते हैं आखिर दुल्हन कहा चली गई, जिसके लिए दूल्हा त‌ड़प-तड़पकर रो रहा था.

सुहागरात पर सो गया दूल्हा, रात 12 बजे खुली आंख, बिस्तर से उठते ही लगा रोने
सुहागरात पर दुल्हन फरार.

सुहागरात की नाइट दुल्हन गायब नहीं हुई बल्कि भागी है, वह ‘लुटेरी दुल्हन’ थी, जो शादी के 24 घंटे बाद गायब हो गई. इतना ही नहीं वह अपने साथ जेवर और नकदी भी ले उड़ी. मामला बनियाठेर थाना क्षेत्र के अशोकनगर का बताया जा रहा है. जहां सुनील कुमार नामक एक युवक पुलिस स्टेशन पहुंचा और शिकायत में बताया कि आज से 1 महीने पहले मैंने अपने छोटे भाई अरविंद की धूमधाम से शादी करवाई थी. दुल्हन नैनीताल की रहने वाली थी. दुल्हन का नाम राधिका था.

पति-पत्नी की थी खाली जेब, पहनते थे फटे कपड़े, चमकी ऐसी किस्मत बन गए करोड़पति, यूं कमाया पैसा

संबंधित खबरें
Live: SP सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भरा जुर्माना, अवैध निर्माण अब होगा ध्वस्त

पूजा पाल का वायरल वीडियो, जिसने मचाया बवाल, देखते ही मायावती को आया था गुस्सा

एनकाउंटर- 5, पकड़े गए 9… ठायं-ठायं करती है पुलिस, धायं-धायं गिरते हैं बदमाश

जन्माष्टमी से पहले चमका अलीगढ़ का पीतल बाजार, कृष्ण मूर्तियों की बड़ी डिमांड!

शादी का यह रिश्ता हल्द्वानी के रहने वाले मनोज और नैनीताल के लक्की नाम के दो लोगों ने तय करवाया था. दूल्हे के परिवार से इन दोनों ने 1 लाख 20 हजार रुपए मांगे और कहा कि दुल्हन की मां की तबीयत खराब है, जल्द शादी करनी होगी. शादी में लड़की की भाभी पूजा भी थी. शादी बाद राधिका की विदा कराकर उसे अशोकनगर (अरविंद के घर) लाया गया. वहीं शादी के अगले ही दिन, 12 जुलाई की आधी रात राधिका घर से सोना-चांदी और गहने साथ में करीब 24 हजार रुपए नकद लेकर भाग गई.

जब दूल्हा और परिवार को इस बात की जानकारी हुई, तो उन्होंने राधिका और उसके रिश्तेदारों से संपर्क किया, मगर कोई जवाब नहीं मिला. बनियाठेर थाना प्रभारी रमनपाल सिंह ने पूरे मामले को लेकर बताया कि शिकायत के आधार पर दुल्हन राधिका, मनोज, लक्की, पूजा, अक्षय सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

लाइव टीवी

लोकल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *