सुले वेडिंग रिसेप्शन पर मोदी,प्रियंका गांधी और खड़गे में क्या हुई बात?

Priyanka Gandhi Vadra How Are You Mallikarjun Kharge Witty Reply To Pm Modi Question Video Goes Viral
‘प्रियंका, कैसी हो?’ शादी के रिसेप्शन में पीएम मोदी ने पूछा हाल, खरगे ने मजाकिया अंदाज में दिया जवाब
सुप्रिया सुले की बेटी के वेडिंग रिसेप्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रियंका गांधी वाड्रा से उनका हाल पूछा। बातचीत के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मजाकिया अंदाज में पीएम मोदी से कहा कि वह थोड़ा बदल गए हैं।

नई दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले की बेटी के वेडिंग रिसेप्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बीच हल्की-फुल्की बातचीत हुई। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी दोनों नेताओं के बीच मौजूद नजर आए।

वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी प्रियंका गांधी से पूछते हैं, ‘और प्रियंका, कैसी हो?’ पीएम मोदी के इस सवाल पर प्रियंका गांधी जवाब देती हैं, ‘मैं अच्छी हूं सर, आप कैसे हैं?’ प्रधानमंत्री मोदी मुस्कुराते हुए कहते हैं, ‘मैं अभी भी वैसा ही हूं।’

‘आप थोड़ा बदल गए हैं’
इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बातचीत में शामिल होते हैं। वह पीएम मोदी से मजाकिया अंदाज में कहते हैं, ‘भाई साहब, आप थोड़ा बदल गए हैं। आप थोड़ा सा बदल गए हैं।’ खरगे की इस टिप्पणी पर पीएम मोदी मुस्कुराते हुए पूछते हैं, ‘ओह, सच में?’

शादी के रिसेप्शन का यह अनौपचारिक और हल्का-फुल्का पल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। राजनीतिक मतभेदों के बीच तीनों नेताओं की यह बातचीत लोगों को काफी पसंद आ रही है।

20 जून को हुई थी सुप्रिया सुले की बेटी की शादी
सुप्रिया सुले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की प्रमुख नेताओं में शामिल हैं और महाराष्ट्र की राजनीति में उनका महत्वपूर्ण स्थान है। एनसीपी सांसद की बेटी की शादी 20 जून 2026 को मुंबई को हुई थी। रेवती का विवाह उद्योगपति सारंग लखानी के साथ हुआ था। जबकि 10 अगस्त को नई दिल्ली में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया था। इस रिसेप्शन में सत्ता पक्ष व विपक्ष के तमाम बड़े नेताओं का जमावड़ा लगा था। प्रधानमंत्री मोदी का यह वीडियो भी इस रिसेप्शन के दौरान का है।

Pm Narendra Modi Amit Shah Rahul Gandhi Priyanka Sonia Attends Supriya Sule Daughter Reception Party
PM मोदी-अमित शाह, राहुल और प्रियंका गांधी…जब नए लुक में नजर आए नेता, रिसेप्शन पार्टी में दिखा अद्भुत दृश्य|PHOTOS
सुप्रिया सुले NCP (शरदचंद्र पवार) की प्रमुख नेताओं में हैं.वो बारामती से लोकसभा सांसद हैं. उनकी बेटी की शादी के रिसेप्शन में अलग-अलग राजनीतिक खेमों के नेताओं की मौजूदगी ने इस पारिवारिक कार्यक्रम को खास बना दिया.

किसकी वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे मोदी-शाह और राहुल?
संसद में एक-दूसरे पर तीखे हमले करने वाले नेता जब किसी शादी समारोह में आमने-सामने आए, तो नजारा बिल्कुल अलग था. मौका था NCP(शरद पवार) की सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले के दिल्ली में आयोजित वेडिंग रिसेप्शन का. यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस से राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी और सपा सांसद अखिलेश यादव समेत देश के कई बड़े राजनीतिक चेहरे एक ही छत के नीचे नजर आए.

एक फ्रेम में दिखे राहुल गांधी और अमित शाह
सबसे ज्यादा चर्चा उस पल की रही, जब BJP के दिग्गज नेता अमित शाह और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक ही फ्रेम में दिखाई दिए. संसद में जहां दोनों पक्षों के बीच राजनीतिक मुद्दों पर तीखी बयानबाजी देखने को मिलती है. वेडिंग रिसेप्शन में वातावरण पूरी तरह पारिवारिक और सहज नजर आया.

6 जनपथ पर जुटे थे राजनीति के दिग्गज
दिल्ली के 6 जनपथ में सोमवार (10 अगस्त) की रात आयोजित रिसेप्शन पार्टी में कई राजनीतिक दलों के बड़े नेता पहुंचे. वे रिसेप्शन पार्टी सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले और नागपुर के कारोबारी सारंग लखानी की शादी के बाद आयोजित हुई थी. दोंनों की शादी जून में मुंबई में हुई थी और दिल्ली में रिसेप्शन रखा गया था. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और प्रफुल्ल पटेल समेत कई प्रमुख हस्तियों ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं.

अमित शाह के बाद स्टेज पर पहुंचे गांधी परिवार
गृह मंत्री अमित शाह जब स्टेज पर पहुंचे, तो उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया. इसके बाद राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी के साथ स्टेज पर पहुंचे. सुप्रिया सुले खुद गांधी परिवार को स्टेज पर लेकर आईं. देखते ही देखते मंच पर गांधी परिवार, अमित शाह और नवविवाहित जोड़े के साथ एक खास तस्वीर बन गई.

संसद से बिल्कुल अलग दिखा माहौल
इस समारोह की तस्वीरें इसलिए भी खास हैं, क्योंकि राजनीतिक मंच पर BJP और कांग्रेस के बीच लगातार टकराव देखने को मिलता है. संसद में राहुल गांधी सरकार और अमित शाह समेत BJP नेतृत्व पर सवाल उठाते रहे हैं. वहीं, सत्ता पक्ष भी विपक्ष के हमलों का जवाब देता रहा है. लेकिन, ऐसे समारोह में राजनीतिक मतभेद पीछे छूटते नजर आए.

सोनिया गांधी ने अखिलेश से पूछा डिंपल का हाल
इस रिसेप्शन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं. इनमें से एक वीडियो में सोनिया गांधी और सपा सांसद अखिलेश यादव के बीच प्यारी बातचीत रिकॉर्ड हुई है. अखिलेश कुछ सांसदों के साथ बैठे हुए थे. इसी दौरान सोनिया गांधी वहां पहुंचीं. सोनिया को देखते हुए अखिलेश यादव खड़े हो जाते हैं. फिर सोनिया ने अखिलेश यादव से उनकी पत्नी डिंपल के हालचाल पूछे।

Tags:
Akhilesh Yadav
Amit Shah
PM Narendra Modi
Priyanka Gandhi
Rahul Gandhi
Sonia Gandhi
Supriya Sule

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *