स्वदेशी अपनाओ” तथा जीएसटी नई दरों के प्रचार-प्रसार को मुमं धामी घूमे कुंआवाला बाज़ार

देहरादून 24 सितंबर 2025। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  आज  “स्वदेशी अपनाओ” तथा जीएसटी की नई दरों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम में कुंआवाला बाजार भ्रमण किया। इसमें मुख्यमंत्री धामी  ने दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उन्हें स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लाभों और कर प्रणाली में हाल ही में लागू की गई नई दरों के संबंध में जानकारी दी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाना न केवल आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह स्थानीय कारीगरों, लघु उद्योगों और युवाओं को रोजगार के अवसर भी बढ़ाता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि दैनिक जीवन में अधिकाधिक स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करें और विदेशी उत्पादों पर निर्भरता कम करें।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दरों में किए गए संशोधन का उद्देश्य आम जन की सुविधा और व्यापारिक गतिविधियां सरल बनाना है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और सरल कर प्रणाली से प्रदेश की आर्थिकी को गति मिलेगी । उन्होंने कहा कि जन-जागरूकता और लोगों की सक्रिय भागीदारी से ही “स्वदेशी अपनाओ” अभियान को व्यापक सफलता मिलेगी और राज्य की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।

इस अवसर पर विधायक  बृजभूषण गैरोला भी मौजूद थे।

कल था राजपुर रोड भ्रमण 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल मंगलवार राजपुर, देहरादून में “GST बचत उत्सव” में विभिन्न दुकानों का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने व्यवसायियों से बातचीत भी की। मुख्यमंत्री धामी  ने GST की नई दरें लागू होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया तथा इस ऐतिहासिक निर्णय को जन हित में बताया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्र सरकार ने GST स्लैब में व्यापक सुधार किए हैं। नई दरों से प्रदेश के लाखों परिवारों और छोटे व्यापारियों को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने व्यापारियों व दुकानदारों से मिलकर फीडबैक प्राप्त कर सभी से घटे हुए GST का लाभ सामान्य जन तक पहुँचानें को आग्रह किया। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि GST जागरूकता को प्रदेश में यह अभियान 29 सितम्बर तक चलाया जायेगा, जिसमें मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों की सहभागिता रहेगी। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग नए GST स्लैब के लाभ समझें और इसका लाभ उठा सकें, इसके लिए स्थान-स्थान पर जानकारी साझा की जाएगी।

राजपुर रोड भ्रमण में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि त्योहार सीजन से पहले GST की नई दरें लागू होने से लोगों की बचत बढ़ेगी और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय देशवासियों के हित के लिए ऐतिहासिक व क्रांतिकारी सिद्ध होगा।

इस अवसर पर विधायक खजान दास, राज्य मंत्री स्तर विनय रुहेला, भाजपा के महानगर अध्यक्ष उमेश सिद्धार्थ अग्रवाल भी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *