हंस क्यों रहे थे मोदी और DK शिवकुमार अफसरों के साथ?
मेरे पास पैसे नहीं थे, PM मोदी ने मेरा टिकट खरीदा, DK ने बताई ठहाकों की कहानी
‘मेरे पास पैसे नहीं थे, पीएम मोदी ने मेरा टिकट खरीदा’, डीके शिवकुमार ने बताई ठहाकों के पीछे की कहानी
बेंगलुरु मेट्रो के एलिवेटेड कॉरीडोर के उद्घाटन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और कर्नाटक सीएम डीके शिवकुमार के बीच लगे ठहाको की कहानी अब सामने आ गई है. इस कहानी का खुलासा खुद सीएम डीके शिवकुमार ने किया है. क्या थी इन ठहाकों की वजह, जानने के लिए पढ़ें आगे..
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अपने स्मार्ट कार्ड को ‘स्वाइप’ करके मेट्रो टिकट खरीदने का एक किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन मेट्रो में यात्रा करते समय उनके पास पैसे नहीं थे. इसलिए मैंने उनसे कहा कि आप मेरा टिकट खरीद दीजिए. उन्होंने मेरे लिए भी अपना कार्ड स्वाइप किया. आपको बता दें कि पीएम मोदी ने 13 नवंबर को इस लाइन का उद्घाटन किया था.
मेरे पास पैसे नहीं थे, PM मोदी ने मेरा टिकट खरीदा, DK ने बताई ठहाकों की कहानी
पीएम मोदी और सीएम डीके शिवकुमार के ठहाकों की असल कहानी अब बाहर आ गई है.
विज्ञापन
बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) के अनुसार, सीएम शिवकुमार ने केंगेरी से किदवई मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी के बीच का सफर आज मेट्रो से किया. बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने 13 नवंबर को सीएम डीके शिवकुमार, बेंगलुरु विकास मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा और भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के साथ मेट्रो में यात्रा की थी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हावभाव और उद्घाटन के दौरान हुई उनकी सौहार्दपूर्ण बातचीत के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय हित में विकास और सहयोग के मार्ग में राजनीतिक मतभेद बाधक नहीं बनने चाहिए. उन्होंने कहा कि देखिए, हम सभी को देश के हित में मिलकर काम करना होगा. मैंने कल भी कहा था कि राजनीति चुनाव लड़ने तक सीमित रहनी चाहिए. राजनीति की बात हो तो राजनीति करें. क्या विकास और राजनीति के बीच अंतर नहीं होना चाहिए? वह चाहते हैं कि विकास हो.
उन्होंने कहा कि कर्नाकट देश में दूसरा सबसे अधिक कर और जीएसटी देने वाला राज्य है. कर्नाटक के बिना विकास कैसे हो सकता है? हम हर साल डेढ़ लाख इंजीनियर और 13,940 चिकित्सक तैयार करते हैं. हम नर्सिंग कर्मचारियों और विभिन्न अन्य क्षेत्रों के पेशेवरों को भी तैयार करते हैं. ये सभी लोग कहां जाते हैं? वे देश के अलग-अलग हिस्सों में योगदान देते हैं. इसलिए, कर्नाटक के विकास से ही भारत का विकास होगा.
त्वरित प्रश्नोत्तर
बेंगलुरु मेट्रो यात्रा के दौरान डीके शिवकुमार के लिए टिकट किसने खरीदा था?
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने खुलासा किया कि बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन पर यात्रा के दौरान उनके पास पैसे नहीं थे, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्मार्ट कार्ड से उनके लिए टिकट खरीदा था।
बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कब किया गया था?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 नवंबर को बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन किया था, जिसके बाद उन्होंने केन्गेरी से किदवई मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी तक मेट्रो में सफर भी किया था।
राजनीति और विकास को लेकर डीके शिवकुमार का क्या दृष्टिकोण है?
मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का मानना है कि राजनीति को केवल चुनाव लड़ने तक ही सीमित रखना चाहिए और राष्ट्रीय हित में विकास तथा सहयोग के मार्ग में राजनीतिक मतभेदों को बाधा नहीं बनने देना चाहिए।

