हिंदू संगठन मिलेंगें मोनालिसा के परिवार से,वार्ता के बाद तय होगी कार्रवाई
Controversy Viral Girl Monalisa’s Marriage To Muslim Youth, Vishwa Hindu Parishad And Bajrang Dal Raised Objection
वायरल गर्ल ‘मोनालिसा-फरमान’ शादी पर हिन्दू संगठनों को आपत्ति, परिजन से मुलाकात कर जानेंगे सच
प्रयागराज महाकुंभ ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से केरल के मंदिर में शादी कर चर्चाओं में हैं। मोना ने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर यह रिश्ता जोड़ा । अब इस मामले में हिन्दू संगठनों की एंट्री हो गई है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने इसको लेकर कठोर आपत्ति जताई है। पदाधिकारी जल्द ही परिजन से मिलेंगे…
इंदौर: प्रयागराज महाकुंभ में सोशल मीडिया पर ‘वायरल गर्ल’ के रूप में चर्चा में आई मोनालिसा फिर चर्चा में है। मोनालिसा ने केरल में फरहान से शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि यह विवाह परिवार की इच्छा के खिलाफ हुआ है।
Monalisa Farman Hindu Sangthan
मोनालिसा फरमान शादी पर विवाद में हिन्दू संगठन की आपत्ति, परिवार से मिलेंगे
मामला सामने आने के बाद अब इस पर विभिन्न संगठनों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने पूरे घटनाक्रम को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि वे मोनालिसा के परिजनों से मुलाकात करेंगे। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि परिवार से चर्चा के बाद आगे की रणनीति तय होगी।
दरअसल, प्रयागराज महाकुंभ में मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इससे वह अचानक चर्चा में आ गई और देशभर में लोग उन्हें पहचानने लगे। सोशल मीडिया पर मिली लोकप्रियता के बाद उनका नाम कई कार्यक्रमों और चर्चाओं में सामने आया था।
बेटी से मिलने गए थे पिता, वापस लौट आए
इधर, शादी की खबर के बाद मोनालिसा ने यह भी कहा है कि उन्हें अपने ही परिवार से जान का खतरा है। इसी से उन्होंने केरल पुलिस से सुरक्षा मांगी थी। वहां प्रशासन ने उन्हें सुरक्षा दी है। मोनालिसा के पिता भी उनसे मिलने गए थे, लेकिन मुलाकात के बाद वे वापस लौट आए।
मोनालिसा मामले में संगठन गंभीर, परिवार से चर्चा करेंगे
पूरे मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद इंदौर विभागीय पदाधिकारी संतोष शर्मा ने कहा कि संगठन इस मामले को गंभीरता से देख रहा है। विषय को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं इसलिए पहले परिवार से चर्चा होगी।
संगठन हमेशा सनातन समाज संग खड़े हैं
संतोष शर्मा ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल हमेशा सनातन समाज के साथ खड़े हैं। परिवार को जैसी मदद चाहीये होगी,संगठन उनके साथ रहेगा। जल्द ही संगठन पदाधिकारी मोनालिसा के परिजनों से पूरे मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई को लेकर निर्णय लेंगें ।
Monalisa’s Marriage Controversy: Father Jaisingh Takes His Daughter For A Ride In A Car With Farman, Viral Video, Followers Express Anger
‘मोनालिसा’, पिता और फरमान की लॉन्ग ड्राइव! ‘सर से दामाद’ तक का सफर, वायरल वीडियो पर भड़का फैंस का गुस्सा
‘मोनालिसा’ के पिता जयसिंह, बेटी और फरमान की एक ‘लॉन्ग ड्राइव’ के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा। दोनों की केरल में शादी और पिता के विरोध व दर्द के बाद, सामने आए इस वीडियो में जयसिंह र फरमान-मोनालिसा के साथ घुमते नजर आ रहे हैं। ‘सर’ से ‘दामाद’ बनने के इस सफर को देख सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।
महाकुंभ वायरल ‘ब्यूटी’ मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से शादी करने के बाद उसके पिता ने लव-जिहाद से लेकर बेटी पर जादू-टोना करने तक के आरोप लगाए हैं। इधर कुछ दिनों पुराना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें उसके पिता जयसिंह कार में मोनालिसा और फरमान के साथ कार में सफर कर रहे हैं। वीडियो पर अब लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर अपनी नाराजगी जता रहे हैं।
मोनालिसा के सोशल मीडिया अकाउंट FB पर पिछले दिनों एक वीडियो शेयर किया गया था। इसमें मोनालिसा उसके पिता जयसिंह, मोना के हसबैंड फरहान और एक अन्य व्यक्ति नजर आ रहे हैं। चारों कार से केरल के मुन्नार जा रहे थे। जयसिंह खुद वीडियो बना रहे थे, इसमें पीछे की सीट पर मोनालिसा और फरमान बैठे दिखाई दे रहे हैं। जयसिंह वीडियो में बता रहे हैं कि वे मुन्नार पहुंचने वाले हैं। यहां से 40 किलोमीटर दूर मुन्नार है। बहुत बड़ा पहाड़ है।
ये है मोनालिसा, ये है हमारे सर…
पीछे की सीट से मोनालिसा हाथ हिलाते दिख रही है तो उसकी बगल में फरमान खान बैठे दिख रहे हैं। जयसिंह फरहान को सर कह रहे हैं। वे बताते हैं कि ये है मोनालिसा और ये हैं सर। जो गाड़ी ड्राइव कर रहे हैं उनके लिए “भाई ” संबोधन करते हैं। इसमें जयसिंह सहित सभी खुश नजर आ रहे हैं।
>सोशल मीडिया पर तीखे कमेंट्स, भड़ास निकाल रहे लोग
मोनालिसा-फरमान विवाह बनी कंट्रोवर्सी और पिता के आरोप और परिजनों के विरोध के बाद अब सामने आए वीडियो पर लोग भड़ास निकाल रहे हैं। वे जयसिंह को भी खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक फॉलोअर Ratnmani Tiwari ने लिखा कि, सर दामाद जी, पहले से ही साथ बैठे हैं… Naresh Ganghore ले लिखा, मोनालिसा ने सांप को गले लगा लिया है अब काटने के लिए तैयार हो जा…Vivek Kumar ने लिखा Aaj se unfollow kar diya। Parveena Ben Rajput ने लिखा, सर को दूल्हा राजा बना दो आपका। कुछ इसी तरह सैकड़ों लोग कोई गुस्सा निकाल रहा तो कोई मोना के पिता के साथ सिंपेथी जता रहा।
केरल का हिल स्टेशन है मुन्नार
दरअसल वीडियो में मोनालिसा के पिता कार की अगली सीट पर मुन्नार पहुंचने की बात कर रहे हैं, वह केरल के इडुक्की जिले में है। यह केरल का बहुत खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां चाय के बागान, वादियां और सुंदर नदियों का संगम है। यहां पर चाय के बागान और पहाड़ों के बीच बसे कस्बे व घुमावदार सड़कें देखने लोग जाते हैं। केरल पहुंच मोनालिसा, उसके पिता और फरमान सहित अन्य लोग यहां घूमने गए थे।
‘नीली आंखों वाली हीरोइन’ मोनालिसा एक साल में 18 साल की कैसे हो गई? डायरेक्टर बोले; मेडिकल टेस्ट कराएं
महाकुंभ ब्यूटी और नीली आंखों वाली मोनालिसा के मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे। उनको हीरोइन बनाने वाले डॉक्टरेक्टर सनोज मिश्रा के आरोप हैं कि वह नाबालिग है, दस्तावेजों में बदलाव का उसकी शादी कराई गई है। उन्होंने मोनालिसा की उम्र जांच के लिए मेडिकल कराने तक की मांग कर डाली…
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा को लेकर ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में उसे लॉन्च करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उसकी शादी को लेकर दावा किया है कि वह नाबालिग है और इसकी जांच होना चाहिए। वे शनिवार रात मोनालिसा के परिवार से मिलने शनिवार को महेश्वर पहुंचे हैं।
मोनालिसा की पहली फिल्म का पोस्टर रिलीज करते उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी
फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने नवभारत टाइम्स.कॉम से चर्चा में बतया कि वे शनिवार रात महेश्वर पहुंचकर मोनालिसा के परिजनों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके महेश्वर आने का उद्देश्य यह है कि मोनालिसा की सही उम्र सामने लाने की कोशिश की जाये, ताकि एक बड़ा षड्यंत्र उजागर हो सके। उन्होंने बताया कि महाकुंभ में उसकी उम्र महज 16 साल थी और डॉक्यूमेंट में बदलाव कर उसकी शादी कर दी गई है। उन्होंने कहा की हम लोग चाहते हैं कि उसका मेडिकल एग्जामिनेशन हो और यह पता चले कि दरअसल वह कितने साल की है। उन्होंने कहा कि फरमान और उससे जुड़े लोगों पर आवश्यक धाराओं में कार्रवाई होना चाहिए।
द डायरी ऑफ मणिपुर को रोकने का षड्यंत्र किया गया
उन्होंने आरोप लगाया कि पीएफआई ने उनकी फिल्म को रोकने के लिए रियल केरल स्टोरी साबित कर दिया जाता है। यह घटनाक्रम स्पष्ट करता है कि यह एक योजना के मुताबिक किया गया। उन्होंने बताया कि मोनालिसा के भोले भाले पिता जय सिंह भोंसले को यह मालूम ही नहीं था कि फरमान दरअसल मुसलमान है।
मोनालिसा को सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलाने का वायदा
सनोज मिश्रा ने बताया कि उन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से टीम के साथ मोनालिसा को मिलाया था जिन्होंने उसका पोस्टर भी रिलीज किया था। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी वे मिले थे और मोनालिसा को उनसे आशीर्वाद देने को मिलवाने की बात भी हुई थी। उन्होंने बताया कि इस घटनाक्रम के बाद वे उन्हें क्या मुंह दिखाएंगे?
मोनालिसा की फिल्म 2000 स्क्रीन पर रिलीज होती
उन्होंने बताया कि कर्ज लेकर बनाई गई उनकी फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर 80% पूरी हो चुकी और शेष भाग में मोनालिसा का बहुत सारा रोल था। उन्होंने कहा कि यह फिल्म के टीज़र डबिंग ट्रेलर के बाद इसै सोनी पिक्चर 2000 स्क्रीन पर रिलीज होनी थी, लेकिन सब कुछ बर्बाद हो गया।
Monalisa Is Minor Uncle Claims She Was Born In 2009 Age Deliberately Inflated In Documents
नाबालिग है मोनालिसा, चाचा ने कहा- 2009 में हुआ था उसका जन्म, दस्तावेज में जानबूझकर बढ़वाई उम्र
मोनालिसा की उम्र विवादास्पद हैं। चाचा ने दावा किया है कि कुछ दस्तावेज बनवाने को उसके आधार कार्ड से छेड़छाड़ की गई। उसका जन्म 2009 में हुआ था।
मोनालिसा से फरमान खान की शादी के बाद पूरा परिवार सकते में है। मोनालिसा के बड़े पापा विजय सिंह भोसले ने एक अनावरण कर मामले में नया मोड़ दे दिया है। यदि मोनालिसा का यह जन्म संबंधी तथ्य सही निकला तो निश्चित तौर पर कई लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी।
Monalisa Minor
मोनालिसा और फरमान
उम्र को लेकर उठ रहे सवाल
मोनालिसा की शादी के बाद उसके बालिग होने पर सवाल उठने लगे हैं। उसे अपनी फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर में लॉन्च करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा भी इसी को लेकर महेश्वर पहुंच चुके हैं। उनका कहना है कि 2025 में 16 साल की मोनालिसा एक साल में 18 की कैसे हो गई। उन्होंने उसका मेडिकल एग्जामिनेशन कराए जाने की भी मांग की है।
आधार कार्ड में थी गलतियां
मोनालिसा के बड़े पापा ( पिता के बड़े भाई) विजय सिंह भोसले ने चर्चा में बताया कि केरल जाने के पूर्व मोनालिसा उज्जैन से इंदौर के पासपोर्ट दफ्तर गई थी। वहां आधार कार्ड में किसी गड़बड़ी के चलते उसे महेश्वर के थाने से वेरीफिकेशन करवाने का कहा गया था।
केरल चली गई
वह इसी सिलसिले में इंदौर से सीधे महेश्वर के थाने पहुंची और अगले दिन की टिकट होने के चलते समय की कमी से घर नहीं आई और सीधे वापस इंदौर चली गई। उसने महेश्वर थाने के पूछने पर कहा कि उसे पढ़ाई लिखाई करनी है और रील बनाने अगले दिन 9 बजे केरल जाना है।
2009 में हुआ है जन्म
विजय भोसले ने कहा कि उसे पासपोर्ट बनाने को उम्र 18 वर्ष का बतानी थी, इसलिए उम्र बढ़ानी पड़ी और डॉक्यूमेंट में ऐसा लिखाया गया। उन्होंने कहा कि मोनालिसा की संभवतः पैदाइश 2009 की है। उन्होंने कहा कि न पासपोर्ट बनाना पड़ता न ही उसकी उम्र 18 की बताई जाती और न ही उसकी शादी होती। उन्होंने कहा कि कुंभ से वायरल मोनालिसा को किसी बड़े दुष्चक्र में फंसाया गया है।
यदि विजय भोसले की यह बातें सही है तो सनोज मिश्रा का शक यकीन में बदल सकता है। अब सवाल यह उठेगा कि मोनालिसा को क्या यह दस्तावेज शादी के सर्टिफिकेट में बालिग बताने को तैयार करने पड़े? और यदि यह बात सही निकलती है तो इसके पीछे कौन सा नेटवर्क है यह देखने वाली बात होगी।
