आपरेशन कालनेमी:1500+ की पडताल,500+ ढोंगियों को ले गये कोर्ट,अधिकांश जमानत पर बाहर
देहरादून में 111 ठग चढ़े हत्थे, हल्द्वानी में 54 फर्जी बाबाओं पर कार्रवाई – POLICE OPERATION KALANEMI
देहरादून में पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि में फर्जी संतों को गिरफ्तार किया
पुलिस की गिरफ्त में ढोंगी बाबा
देहरादून 15 जुलाई2025 : ऑपरेशन कालनेमि में लोगों को ठगने वाले लोगों पर लगातार एक्शन जारी है. अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैर राज्यों के 20 ढोंगी बाबाओं समेत 29 को गिरफ्तार किया है. साथ ही पिछले 4 दिनों में 111 ढोंगी बाबाओं को दून पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है.
बता दें कि अभियान में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साधु-संतों के भेष में घूम रहे 29 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया गया है. जिनके खिलाफ भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार ढोंगी बाबाओं में 20 व्यक्ति अन्य राज्यों के रहने वाले हैं. इस दौरान पुलिस द्वारा विकासनगर क्षेत्र में एक विशेष समुदाय के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. जिसके द्वारा जादू- टोना, दैवीय प्रकोप का भय दिखा कर लोगों के साथ ठगी की जा रही थी.
साथ ही प्रेमनगर पुलिस ने थाना क्षेत्र के सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाए गए दवाखाने में छापेमारी की. जिसे रोशनाबाद हरिद्वार के रहने वाले दंपति द्वारा चलाया जा रहा था. दंपति द्वारा जड़ी-बूटी से लोगों की बीमारी का शर्तिया इलाज करने का दावा किया जा रहा था. जिससे सम्बन्धित कोई भी दस्तावेज दंपति उपलब्ध नहीं करा पाए. पुलिस ने दोनों दंपति को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही अतिक्रमण कर बनाए गए दवाखाने को बंद कराया गया. एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले ढोंगी बाबाओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं. जिसके तहत पिछले 4 दिनों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 111 ढोंगी बाबाओं को दून पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है.
ऑपरेशन कालनेमि: कुमाऊं में 300 से अधिक ढोंगी बाबाओं पर कार्रवाई, कई भेजे गए जेल – OPERATION KALANEMI
कुमाऊं मंडल में 300 से अधिक ढोंगी बाबाओं पर ऑपरेशन कालनेमि में कार्रवाई हुई।
कुमाऊं में 300 से अधिक ढोंगी बाबाओं पर कार्रवाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में पुलिस द्वारा ऑपरेशन ‘कालनेमि’ चलाया जा रहा है. जिसके तहत पुलिस ढोंगी, फर्जी और पीर फकीरों पर शिकंजा कस रही है. कुमाऊं मंडल के 6 जिलों में चले अभियान में पुलिस ने 300 से अधिक ढोंगी बाबाओं को चिह्नित कर उनके खिलाफ मुकदमे और चालान की कार्रवाई की है.
आईजी कुमाऊं रिद्धिमा अग्रवाल ने बताया कि ढोंग, अंधविश्वास और धार्मिक आस्था के नाम पर ठगी करने वाले ढोंगी बाबाओं की पहचान की गई. 300 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया. संदिग्धों की सत्यापन प्रक्रिया एवं दस्तावेजों की गहन जांच की गई. इन सभी से कोई पहचान पत्र या कोई वैध दस्तावेज प्राप्त नहीं हुआ है. ढोंगी बाबाओं के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. सभी थाना पुलिस चौकियों को निर्धारित किया गया है कि ढोंगी बाबाओं की पहचान की जाए और संदिग्ध प्रतीत होने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.वहीं नैनीताल जिले में 54 से ढोंगी बाबाओं को चिह्नित कर थाने लाया गया. जिसमें एक दर्जन से अधिक ढोंगी बाबाओं के खिलाफ चालान की कार्रवाई की है. जबकि पांच बाबाओं को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया है. पुलिस की कार्रवाई के दौरान कोई ऐसे बाबा भी पाए गए, जिनका अपना सत्यापन भी नहीं है. इनके पास किसी तरह का कोई पहचान पत्र भी नहीं मिला.
किस जिले में कितने संदिग्धों पर हुई कार्रवाई: नैनीताल में 134, उधम सिंह नगर में 97, अल्मोड़ा में 33, बागेश्वर में 36, पिथौरागढ़ में 2 और चंपावत में कार्रवाई जारी है।
नैनीताल जिले में पकड़े गए 54 फर्जी बाबा: नैनीताल पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया 54 से ढोंगी बाबाओं को चिह्नित कर कार्रवाई की गई, जबकि पांच बाबाओं को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया. पुलिस की कार्रवाई के दौरान कई ऐसी बाबा पकड़े गए, जिनके पास किसी तरह का कोई पहचान पत्र नहीं था. पुलिस इन सभी बाबाओं के सत्यापन की कार्रवाई कर रही है।
TAGGED:
उत्तराखंड ऑपरेशन कालनेमि
UTTARAKHAND OPERATION KALANEMI
OPERATION KALANEMI
DEHRADUN LATEST NEWS
POLICE OPERATION KALANEMI
कुमाऊं में ऑपरेशन कालनेमि
फर्जी बाबाओं पर कार्रवाई
