OPINION: गुजराती ‘अशिक्षित’ और PM मोदी बना रहे ‘बेवकूफ’, केरल जीतने के उतावलापन में कांग्रेस का सेल्फगोल!
Kerala chunav 2026: केरल विधानसभा चुनाव में ‘अस्मिता’ कार्ड खेलने के फेर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजराती लोगों को अशिक्षित कह दिया है. वहीं पीएम मोदी को मूर्ख बनाने वाला बताया है. खरगे के इस बयान को बीजेपी ने झट से लपक लिया है. बीजेपी ने इस बयान को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस पर ‘बांटो और राज करो’ की राजनीति का आरोप लगाया है. माना जा रहा है कि इस विवाद से कांग्रेस को असम, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों में चुनावी नुकसान हो सकता है, साथ ही पार्टी के भीतर भी असंतोष बढ़ सकता है. पार्टी के तमाम प्रवक्ता कांग्रेस के प्रति एक धारणा बनाने के मिशन में जुट गए हैं. आइए समझने की कोशिश करते हैं कि मल्लिकार्जुन खरगे के इस बयान से कांग्रेस को कहीं फायदा से ज्यादा देशभर में कैसे नुकसान उठाना पड़ सकता है.
मल्लिकार्जुन खरगे का गुजरातियों पर दिया गया बयान भाजपा ने लपक लिया है.
तिरुवनंतपुरम: कांग्रेस पार्टी केरल विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर उतावलापन दिखा रही है. संभवत: इसी कारण कि पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजरात के लोगों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर मंच से कुछ ऐसी बातें कह दी जो कांग्रेस को केरल में कितना फायदा देगी यह तो भविष्य के गर्त में है, लेकिन यह तय है कि पार्टी को पश्चिम बंगाल, असम और आगामी उत्तर प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनावों में नुकसान तो करा ही देगी. आइए पहले जानते हैं कि मल्लिकार्जुन खरगे ने केरल चुनाव प्रचार के दौरान क्या कहा जिसको लेकर कांग्रेस को होने वाले नुकसान की बातें हो रही हैं.
प्रधानमंत्री मोदी पर हमलावर मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजरातियों को कहा ‘अशिक्षित’
केरल विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इडुक्की की जनसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात और अन्य जगहों के अशिक्षित लोगों को गुमराह कर सकते हैं, लेकिन केरल की जनता चतुर और शिक्षित है, इसलिए उन्हें मूर्ख नहीं बनाया जा सकता. खरगे ने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अक्सर दावे करते हैं कि केवल वही अपने ’56 इंच के सीने’ के कारण देश चलाने में सक्षम हैं. उन्होंने कहा, ‘आपकी छाती का क्या महत्व है? जाएं और दर्जी से कहें, वह आपके लिए ठीक से जैकेट सिल देगा।
