‘एक्स मुस्लिम पदयात्रा’ समापन, हर की पैड़ी पर गंगा स्नान बाद मतांतरण का दावा,मुस्लिम टोपियों से गंगासभा रूष्ट,मुकदमें की चेतावनी

 ‘एक्स मुस्लिम पदयात्रा’ समापन, हर की पैड़ी पर गंगा स्नान बाद मतांतरण का दावा

‘एक्स मुस्लिम पदयात्रा’  में शामिल दर्जनों लोगों ने गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के बाद हिंदू धर्म अपनाने का दावा किया. यात्रा बिजनौर से शुरू हुई ।

Haridwar ex muslim padyatra concludes ganga snan har ki Pauri religion conversion claim

एक्स मुस्लिम पदयात्रा का समापन

हरिद्वार 12 अप्रैल 2026। उत्तराखंड में हरिद्वार के प्रसिद्ध हर की पैड़ी घाट पर रविवार को एक अनोखी पदयात्रा का समापन हुआ. ‘एक्स मुस्लिम पदयात्रा’ के नाम से निकली इस यात्रा में शामिल दर्जनों लोगों ने गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के बाद हिंदू धर्म अपनाने का दावा किया. यह पदयात्रा 11 अप्रैल को गंगापुर बैराज (बिजनौर) से शुरू हुई थी और दो दिनों में हरिद्वार पहुंची. पूरी यात्रा पुलिस प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई है।

यात्रा में शामिल इमरोज आलम ने बताया कि वह बिजनौर जनपद के निवासी हैं और इस पदयात्रा का उद्देश्य उन लोगों के अधिकारों पर चर्चा करना था, जो धर्म परिवर्तन या धर्म त्याग जैसे संवेदनशील विषयों से जुड़े होते हैं. उन्होंने कहा कि भारत एक संवैधानिक देश है, जहां हर नागरिक को अपने विचार रखने, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और अपनी आस्था चुनने का पूरा अधिकार है. उनका कहना था कि वह किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन समाज में कट्टरता और अतिवाद खत्म होना चाहिए ताकि सभी लोग आपसी सम्मान और संविधान के दायरे में रहकर जीवन जी सकें.

पूजा-अर्चना के बाद हिंदू धर्म अपनाया
वहीं, कुलदीप विद्यार्थी ने बताया कि पदयात्रा में शामिल लोगों ने हर की पैड़ी पहुंचकर गंगा स्नान किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हिंदू धर्म को अपनाया. उन्होंने कहा कि भारत में हर व्यक्ति को अपनी पसंद की विचारधारा और धर्म चुनने की स्वतंत्रता है. उनके अनुसार, सनातन धर्म एक लचीला और स्वीकार्य परंपरा है, जिसे दुनिया भर में लोग अपनाते हैं.

पुलिस और प्रशासन रहा अलर्ट
इस आयोजन को लेकर प्रशासन सतर्क रहा और पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई. पुलिस की मौजूदगी में सभी गतिविधियां शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं. फिलहाल इस पदयात्रा और धर्म परिवर्तन को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा का माहौल बना हुआ है. कहीं भी कोई अप्रिय घटना या विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ.

हरकी पैड़ी ‘एक्स मुस्लिम पदयात्रा’ पहुंचने पर गरमाया विवाद, गंगा सभा आग बबूला
हरिद्वार में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की उठ रही मांग, हरकी पैड़ी पहुंच गई ‘एक्स मुस्लिम पदयात्रा’,गंगा सभा ने लगाए गंभीर आरोप
Ex Muslim Padayatra Haridwar
हरकी पैड़ी पर ‘एक्स मुस्लिम पदयात्रा’

धर्मनगरी हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर ‘एक्स मुस्लिम पदयात्रा’ के पहुंचने पर विवाद हो गया है. हरकी पैड़ी की व्यवस्था संभालने वाली संस्था गंगा सभा के अध्यक्ष और तीर्थ पुरोहित ने धर्म विशेष के नाम और टोपियां पहनकर हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड पहुंचने पर आपत्ति जताई है. साथ ही हरिद्वार के एक संत राम विशाल दास पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है.

गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की उठ रही मांग: बता दें कि कुछ महीनों पहले ही गंगा सभा की ओर से हरकी पैड़ी पर गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने वाले बैनर भी लगाए गए थे, लेकिन इस बीच ‘एक्स मुस्लिम पदयात्रा’ निकल गई. जो हरकी पैड़ी तक पहुंच गई. जिससे विवाद गरमा गया है. इस पदयात्रा में संत राम विशाल दास महाराज समेत हिंदू संगठनों से जुड़े लोग और साधु संत भी शामिल हुए.

हरकी पैड़ी पहुंची ‘एक्स मुस्लिम पदयात्रा 11 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के बिजनौर के गंगा बैराज से शुरू हुई थी. जो हरकी पैड़ी पहुंची. इस यात्रा के हरकी पैड़ी पहुंचने पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने पड़े. ताकि, तनाव की स्थिति पैदा न हो. यात्रा में पुलिस बल तैनात रहा, लेकिन जैसे ही सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आए, वैसे ही विरोध भी शुरू हो गया.

‘एक्स मुस्लिम पदयात्रा’
हरकी पैड़ी और सनातन बदनाम करने की कोशिश: श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम का कहना है कि हरकी पैड़ी और सनातन को बदनाम करने की नीयत से ये करतूत हुई है. हरकी पैड़ी के नाम पर सस्ती लोकप्रियता हासिल नहीं करने दी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी.

गंगा सभा ने दोहराए बायलॉज: नितिन गौतम ने कहा कि हरकी पैड़ी क्षेत्र में बायलॉज के अनुसार, गैर हिंदू प्रवेश नहीं कर सकते. ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने राम विशाल दास महाराज को कांग्रेस नेता बताते हुए उन पर सनातन कलंकित करने का आरोप भी लगाया. उन्होंने ऐसे लोगों का बहिष्कार कर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी.

Ex Muslim Padayatra Haridwar
गैर हिंदू प्रवेश निषेध के बोर्ड

उत्तर प्रदेश के बिजनौर से हरिद्वार पहुंची थी पदयात्रा: यह पदयात्रा उत्तर प्रदेश के बिजनौर से शुरू की गई थी. एक दिन पहले हरिद्वार के श्यामपुर में रात्रि विश्राम किया और फिर रविवार को यह पदयात्रा हरकी पैड़ी पहुंची. यात्रा में शामिल लोगों ने दावा किया कि दर्जनों लोगों ने इस्लाम धर्म छोड़कर सनातन धर्म स्वीकार कर लिया है. वो हरकी पैड़ी पर पूजा अर्चना करना चाहते हैं.

TAGGED: HARIDWAR NON HINDU BAN
EX MUSLIM PADYATRA HARKI PAURI
हरकी पैड़ी पर एक्स मुस्लिम पदयात्रा
हरिद्वार गैर हिंदू बैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *