राहुल लेपटॉप

Rahul Gandhi Mumma On Papa Lap Statement Political Row Himanta Biswa Sarma Taunt
‘पापा की गोद में मम्मा’, राहुल गांधी का हिमंत बिस्व सरमा ने बनाया मजाक, कहा- प्रोडक्ट ने सोनिया गांधी को शर्मिंदा किया।

नई दिल्ली में सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन किया। इस मौके पर राहुल गांधी ने मंच पर अपने बचपन के कुछ पलों का जिक्र किया। उन्होंने अपने पिता राजीव गांधी और मां सोनिया गांधी के रिश्ते को भी याद किया।

सोनिया गांधी, हिमंत बिस्व सरमा और राहुल गांधी
गुवाहाटी : सोनिया गांधी की संस्मरण किताब बिॉन्गिंग लॉन्चिंग में राहुल गांधी ने अपने बचपन की कई बातें मंच से शेयर कीं। इस दौरान उन्होंने अपने माता-पिता, सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के निजी जीवन का एक किस्सा भी बताया। राहुल गांधी ने एक खास याद का जिक्र करते हुए बताया कि खाना खाते समय उनकी मां अक्सर उनके पिता की गोद में बैठ जाती थीं। एक ऐसी बात जिसे वे बड़े होते समय बिल्कुल सामान्य मानते थे। इधर राहुल गांधी ने जब यह बात शेयर की तो सोनिया गांधी झेप गई। इस दौरान का वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने इसे शेयर करते हुए राहुल गांधी का मजाक उड़ाया।

राजीव-गांधी और सोनिया गांधी के जुड़ाव का जिक्र
राहुल गांधी ने सोनिया और राजीव गांधी की खाने-पीने की एक अनोखी आदत को याद किया। अपने माता-पिता के रिश्ते के बारे में बताते हुए राहुल ने कहा कि उनके बीच एक बहुत ही गहरा भावनात्मक जुड़ाव था। उन्होंने याद करते हुए बताया कि परिवार के साथ खाना खाने के समय अक्सर उनके पिता बैठे होते थे और उनकी मां उनकी गोद में बैठी होती थीं। राहुल के लिए, यह उनके रोजमर्रा के पारिवारिक जीवन का ही एक हिस्सा था।

हालांकि, जब वह अपने दोस्तों के घर जाने लगा, तो उसकी समझ बदल गई। उसने देखा कि उनके माता-पिता उस तरह से एक साथ नहीं बैठते थे। इससे वह उलझन में पड़ गया और उसने अपने दोस्तों से पूछा कि उनकी मां, उनके पिता की गोद में क्यों नहीं बैठतीं। उसे याद है कि उसने उनसे पूछा था, ‘तुम्हारी मां तुम्हारे पिता की गोद में क्यों नहीं बैठतीं?’

राहुल ने कहा कि उन्होंने सोनिया और राजीव गांधी के बीच जिस तरह का रिश्ता देखा था, वह उसी तरह का था। उन्होंने उनके जुड़ाव को एक सरल लेकिन भावुक बयान के ज़रिए बयां किया, ‘वह मेरे पिता की थीं, और मेरे पिता उनके थे।’

राहुल गांधी ने क्या कहा?
राहुल गांधी ने कहा, ‘रोज खाने के समय घर में पापा होते थे और पापा की गोद में मम्मा होती थीं। मुझे यह सब एकदम सामान्य लगता था, मुझे यह समझने में मुश्किल होती थी कि मेरे दोस्तों के माता-पिता ऐसा व्यवहार क्यों नहीं करते। वह जब दोस्तों के घर जाता था तो पूछता था कि उनकी मम्मा, उनके पापा की गोद में क्यों नहीं बैठतीं। लंच टाइम हो या डिनर टाइम रोज मम्मा-पापा की गोद में बैठती थीं।’

कांग्रेस नेता ने उस इकलौते मौके को भी याद किया जब उन्होंने अपने माता-पिता को बहस करते हुए देखा था। बताया जाता है कि यह असहमति तब हुई थी जब राजीव गांधी फोन पर अमरिंदर सिंह से बात कर रहे थे और सोनिया गांधी की ओर ध्यान नहीं दे रहे थे।

हिमंत बिस्व सरमा ने क्या तंज किया
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने राहुल गांधी के इस किस्से का जिक्र करने वाला वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि माफ कीजिए मैडम (सोनिया गांधी), वह आपके जीवन के इतने खास दिन पर भी आपको शर्मिंदगी से नहीं बचा पाया। देश को तो यह बात बहुत पहले ही समझ आ गई थी। उम्मीद है कि अब आपको भी समझ आ जाएगा। उन्होंने राहुल गांधी को प्रोडक्ट बताया और कहा कि यह प्रोडक्ट अब लॉन्च या री-लॉन्च किए जाने के लायक ही नहीं बबचाहै।

अपनी गर्लफ्रेंड का जिक्र कर राहुल गांधी ने सुनाया सोनिया और राजीव गांधी की लड़ाई का किस्सालोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि राजीव गांधी की मौत ने उनकी मां को बदल दिया. राहुल ने अंत में कहा, मां पापा आपको प्यार करते थे, उन्हें आप पर गर्व होगा.

अपनी गर्लफ्रेंड का जिक्र कर राहुल गांधी ने सुनाया सोनिया और राजीव गांधी की लड़ाई का किस्साकार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी काफी खुश और भावुक नजर आए.

सोमवार को गांधी परिवार के कई किस्से सार्वजनिक हुए. मौका था सोनिया गांधी के संस्मरण ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के विमोचन का. नई दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में देश के कई दिग्गजों ने शिरकत की. राहुल गांधी ने इस मौके पर अपनी गर्लफ्रेंड का जिक्र करते हुए सोनिया गांधी और राजीव गांधी की लड़ाई का एक किस्सा भी सुनाया.

गर्लफ्रेंड का खुलासा
राहुल गांधी ने अपनी गर्लफ्रेंड का खुलासा करते हुए बताया, “मैं कैंब्रिज में अपनी गर्लफ्रेंड को उसी रेस्टोरेंट में लेकर गया जहां मेरे माता-पिता पहली बार मिले थे.” इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने और प्रियंका गांधी ने एक बार सोनिया गांधी और राजीव गांधी को लड़ते हुए भी देखा था. राहुल ने बताया, ‘तब पापा अमरिंदर सिंह से फोन पर बात कर रहे थे. सोनिया गांधी से राजीव से कुछ कहना चाह रही थीं और उन्होंने अपनी बात तीन-चार बार दोहराई. पापा तनाव में आ गए, और बस इसी बात पर झगड़ा हो गया.”

सोनिया-राजीव का प्यार
इसके बाद राहुल गांधी ने एक और किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया, “हर बार खाते समय मेरी मां (सोनिया) हमेशा पिताजी (राजीव गांधी) की गोद में बैठी रहती थीं.हर खाने के समय पापा होते थे, और पापा की गोद में मां होती थीं. मुझे लगता था कि यह एक सामान्य बात है.” उन्हें यह इतना आम लगा कि एक बार उन्होंने अपने एक दोस्त से पूछा, “तुम्हारी मां तुम्हारे पापा की गोद में क्यों नहीं बैठतीं?”

राहुल गांधी की शिव-पार्वती वाली दलील पर भाजपा ने पूछ लिया अलाउद्दीन खिलजी-मलिक काफूर वाला सवाल

राहुल गांधी की शिव-पार्वती वाली दलील पर भाजपा ने पूछ लिया अलाउद्दीन खिलजी-मलिक काफूर वाला सवालशिव-पार्वती की तस्वीर साझा कर रिश्तों और प्रेम का संदेश देने वाले राहुल गांधी के पोस्ट पर बीजेपी ने तीखा तंज कसा है. बीजेपी ने हलेबीडु मंदिर का जिक्र करते हुए राहुल गांधी से पूछा कि क्या वे मंदिर पर हमले करने वाले मलिक काफूर और मोहम्मद बिन तुगलक का नाम लेकर उनकी निंदा करेंगे.

राहुल गांधी की शिव-पार्वती वाली दलील पर भाजपा ने पूछ लिया अलाउद्दीन खिलजी-मलिक काफूर वाला सवाल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर नई राजनीतिक बहस शुरू हो गई है. राहुल गांधी ने हाल ही में भगवान शिव और माता पार्वती की एक तस्वीर साझा करते हुए रिश्तों और प्रेम को लेकर संदेश दिया था. अब इस पोस्ट पर बीजेपी ने तीखा हमला बोला है और इतिहास से जुड़े सवाल पूछते हुए राहुल गांधी को घेरने की कोशिश की है.

बीजेपी ने एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चूंकि राहुल गांधी ने कर्नाटक के हलेबीडु मंदिर परिसर की तस्वीर साझा की है, इसलिए उन्हें कुछ सवालों के जवाब देने चाहिए. पार्टी ने पूछा कि क्या राहुल गांधी जानते हैं कि होयसला साम्राज्य की राजधानी द्वारसमुद्र को बाद में हलेबीडु यानी ‘पुरानी राजधानी’ क्यों कहा जाने लगा.

बीजेपी ने कहा कि 1311 में अलाउद्दीन खिलजी के सेनापति मलिक काफूर और 1326-27 में मोहम्मद बिन तुगलक की सेना ने इस क्षेत्र को लूटा और तबाह किया था. पार्टी ने राहुल गांधी से पूछा कि क्या वे इन हमलों का नाम लेने और उनकी निंदा करने का साहस दिखाएंगे.

‘क्या राहुल गांधी आलोचना करेंगे’
बीजेपी ने आगे कहा कि हलेबीडु मंदिर परिसर में आज भी कई देवी-देवताओं की मूर्तियां टूटी हुई हालत में मौजूद हैं. पार्टी ने सवाल उठाया कि इन मूर्तियों को किसने तोड़ा और क्या राहुल गांधी इसके लिए जिम्मेदार लोगों की आलोचना कर सकते हैं.

बीजेपी ने लिखा, “सत्यम शिवम सुंदरम में सबसे पहले सत्यम आता है, राहुल गांधी. क्या आपको यह पता था?”

क्या है ये मामला?
दरअसल, राहुल गांधी ने यह तस्वीर ऐसे समय साझा की थी जब उनके एक हालिया बयान को लेकर राजनीतिक बहस छिड़ी हुई थी. शिव-पार्वती की तस्वीर के जरिए उन्होंने प्रेम, सम्मान और बराबरी के रिश्ते का संदेश देने की कोशिश की थी.

राहुल गांधी ने सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ के विमोचन के दौरान कहा था कि उनकी माता अक्सर खाने पर राजीव गांधी की गोद में बैठ जाया करती थीं. इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वर्ग ने इसे लेकर कहा कि माता-पिता के प्रेमपूर्ण पलों का जिक्र नहीं करना चाहिए.

फिर राहुल गांधी ने एक्स पर शिव-पार्वती की फोटो शेयर कर संदेश दिया था कि माता पार्वती भी भगवान शिव की गोद में बैठीं हैं. ये फोटो हलेबीडु मंदिर की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *