सोनिया की ‘Belonging: A Journey of Love’ में 55 तथ्यात्मक भूल और एक blunder

एक नहीं, फैक्ट्स की 55 गलतियां! क्यों सोनिया गांधी को अपनी किताब के लिए बेहतर फैक्ट चेकर की जरूरत थी
सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ में 55 तथ्यात्मक और संदर्भ संबंधी गलतियां पाई गई हैं, जिनमें भारतीय संसदीय व्यवस्था, राजनीतिक घटनाक्रम, और ऐतिहासिक तारीखों की गलत व्याख्या शामिल है.

सोनिया गांधी की किताब में गुजरात दंगों, RSS की स्थापना समेत कई ऐतिहासित घटनाओं की तारीखों में गड़बड़ियां नजर आती हैं (Photo-ITGD)

नई दिल्ली,11 नवंबर 2026,कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ मार्केट में आ चुकी. सामने आते ही किताब के कई प्रसंग चर्चा में हैं. सोनिया गांधी ने इटली के एक छोटे से शहर से भारत के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक परिवार तक पहुंचने, राजीव गांधी से विवाह, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या के बाद के निजी संघर्षों और अपनी राजनीतिक यात्रा बताई है.

हालांकि, उनकी इस आत्मकथा में कई ऐतिहासिक घटनाओं, राजनीतिक घटनाक्रमों और संवैधानिक व्यवस्थाओं को लेकर तथ्यात्मक गलतियां सामने आई हैं. किताब की पूरी पड़ताल में 55 फैक्ट्स और संदर्भ संबंधी गलतियां स्पष्ट है.

राज्यसभा को लेकर इतना अज्ञान?

सोनिया गांधी दो दशकों से अधिक संसद का हिस्सा रही हैं और वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं. इसके बावजूद उन्होंने अपनी आत्मकथा में भारतीय संसदीय व्यवस्था को लेकर एक हैरान करने वाला दावा किया है. किताब में लिखा गया है कि लोकसभा के सदस्य निर्वाचित होते हैं,और राज्यसभा के सदस्य मनोनीत किये जाते हैं.जबकि असल में राज्यसभा के 238 सदस्य राज्यों की विधानसभाओं से अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित होते हैं और केवल 12 सदस्य राष्ट्रपति मनोनीत करते हैं.
भारतीय संसदीय व्यवस्था से जुड़ी इस मौलिक जानकारी में गलती इसलिए भी ध्यान खींचती है, क्योंकि सोनिया गांधी लंबे समय तक देश की संसदीय राजनीति के केंद्र में रही हैं. हालांकि, यह उनकी किताब में सामने आई इकलौती गलती नहीं है. कई अन्य राजनीतिक और ऐतिहासिक घटनाओं के विवरण में भी गलतियां दिखती हैं.
RSS की स्थापना का साल और अहमद पटेल की मृत्यु की तारीख गलत
सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना का वर्ष 1921 बताया है. जबकि RSS की स्थापना केशव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में नागपुर में की थी. दोनों तारीखों के बीच चार साल का अंतर है. इसी तरह सोनिया गांधी ने अपने लंबे समय तक राजनीतिक सचिव रहे और करीबी सहयोगी अहमद पटेल की मृत्यु का वर्ष भी गलत लिखा है. किताब में बताया गया है कि अहमद पटेल की 2022 में कोविड-19 के कारण मृत्यु हुई थी. जबकि उनकी मृत्यु 25 नवंबर 2020 को हुई थी.

अहमद पटेल लंबे समय तक सोनिया गांधी के करीबी विश्वासपात्रों में शामिल रहे थे. ऐसे में उनकी मृत्यु की तारीख को लेकर हुई गलती भी सवाल खड़े करती है.

गुजरात दंगों के विवरण में भी गलतियां
किताब में 2002 के गुजरात दंगों का जिक्र करते हुए सोनिया गांधी ने अहमदाबाद को गुजरात की राजधानी बताया है. जबकि गांधीनगर 1970 से गुजरात की राजधानी है. गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस में आग लगने की घटना के विवरण में भी गलती दिखाई देती है. सोनिया गांधी ने लिखा है कि गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लगा दी गई थी. जबकि इस घटना में ट्रेन के S-6 कोच में आग लगी थी.
इन गलतियों को व्यक्तिगत रूप से स्मृति या संपादन की चूक माना जा सकता है. हालांकि, जब ऐसी गलतियां लगातार सामने आती हैं तो सवाल उठता है कि प्रकाशन से पहले किताब में दिए गए ऐतिहासिक तथ्यों की कितनी गंभीरता से जांच की गई थी.
2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों के आंकड़े गड्डमड्ड 
सोनिया गांधी ने अपनी किताब में 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली 282 सीटों का सही उल्लेख किया है. हालांकि, उसी चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सीटों की संख्या 353 बताई गई है. वास्तव में 2014 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को 336 सीटें मिली थीं. वहीं 353 सीटों का आंकड़ा 2019 के लोकसभा चुनाव से संबंधित है. इस तरह किताब में पांच साल के अंतराल पर हुए दो अलग-अलग आम चुनावों के नतीजों को आपस में मिला दिया गया है.

इसी तरह 1984 के लोकसभा चुनाव का विवरण देते हुए किताब में एक जगह कांग्रेस की सीटों की संख्या 405 और दूसरी जगह 404 बताई गई है. यानी एक ही चुनाव को लेकर किताब के दो हिस्सों में अलग-अलग आंकड़े दिए गए हैं.

कारगिल युद्ध और पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की पाकिस्तान यात्रा में तारीखों की गड़बड़ी
सोनिया गांधी की आत्मकथा में 1999 के कारगिल युद्ध का विवरण भी कई सवाल खड़े करता है. किताब में लिखा गया है कि जब लद्दाख के चरवाहे ताशी नामग्याल ने नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी घुसपैठियों को देखा, उस समय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इस्लामाबाद में नवाज शरीफ के मेहमान थे.
हालांकि, वाजपेयी की ऐतिहासिक शांति यात्रा 20 और 21 फरवरी 1999 को लाहौर की थी. दूसरी ओर ताशी नामग्याल ने 3 मई 1999 को घुसपैठियों को देखा था. दोनों घटनाओं के बीच दो महीने से अधिक समय का अंतर था.

किताब में यह भी लिखा गया है कि भारतीय सैनिकों ने अगले 10 महीनों में कब्जे वाले इलाके वापस पाये. जबकि कारगिल युद्ध मई से जुलाई 1999 के बीच हुआ था । भारत 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाता है.

विश्वास और अविश्वास प्रस्ताव कर दिये एक

इसी घटनाक्रम में वाजपेयी सरकार के अप्रैल 1999 में गिरने को लेकर भी एक तकनीकी गलती है. सोनिया गांधी ने इसे अविश्वास प्रस्ताव पर सरकार की हार बताया है. जबकि वाजपेयी सरकार विश्वास प्रस्ताव पर 269 के मुकाबले 270 वोटों से हारी थी. दोनों प्रस्तावों में संवैधानिक और संसदीय प्रक्रिया का अंतर है, क्योंकि उस समय सरकार ने स्वयं सदन से विश्वास मांगा था.

राहुल के मुकदमें और संसद सदस्यता निलंबन पर गलती

राहुल गांधी के मानहानि केस में भी कई गलतियां
सोनिया गांधी ने अपने बेटे राहुल गांधी के आपराधिक मानहानि मामले का जिक्र करते हुए लिखा है कि 2023 में तीन साल पहले की टिप्पणियों को लेकर मुकदमा हुआ था. किताब के अनुसार, गुजरात हाई कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल की जेल की सजा सुनाई थी.
हालांकि, राहुल गांधी ने संबंधित टिप्पणी अप्रैल 2019 में चुनाव प्रचार में की थी और तभी शिकायत हुई थी. सूरत की मजिस्ट्रेट अदालत ने 23 मार्च 2023 को राहुल गांधी को दोषी ठहरा दो साल की सजा सुनाई थी. इसके बाद गुजरात हाई कोर्ट ने उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने से मना कर दिया था.

आत्मकथा में आगे लिखा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के जेल की सजा निलंबित करने के एक साल बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल हुई.
वास्तव में सुप्रीम कोर्ट ने 4 अगस्त 2023 को उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाई थी और तीन दिन बाद उनकी लोकसभा सदस्यता बहाल हो गई थी. अयोग्य ठहराए जाने और सदस्यता बहाल होने के बीच पांच महीने से भी कम समय बीता था.
कानूनी दृष्टि से भी दोषसिद्धि पर रोक लगाने और सजा निलंबित करने में महत्वपूर्ण अंतर है.इन दोनों कानूनी कार्रवाइयों का संसद सदस्यता पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है.

नेल्सन मंडेला से लेकर चीन के राष्ट्रपति तक, अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के विवरण में चूक
किताब में अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़े कुछ विवरण भी गलत हैं. सोनिया गांधी ने नेल्सन मंडेला के भारत रत्न ग्रहण करने के लिए भारत आने का वर्ष 1991 बताया है, जबकि उनकी यह यात्रा अक्टूबर 1990 में हुई थी.
इसी तरह 1994 में नेल्सन मंडेला के राष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले व्यक्ति का नाम राष्ट्रपति आर.के. नारायण लिखा गया है. जबकि प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उपराष्ट्रपति के.आर. नारायणन ने किया था. 1985 में बहामास के नासाउ में आयोजित राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक को भी किताब में 49वीं बैठक बताया गया है. जबकि वह आठवीं बैठक थी.

राजीव गांधी की 1988 की ऐतिहासिक चीन यात्रा के संदर्भ में देंग शियाओपिंग को चीन का राष्ट्रपति बताया गया है. जबकि उस समय चीन के राष्ट्रपति यांग शांगकुन थे. देंग शियाओपिंग चीन के सर्वोच्च नेता और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष थे.
राजीव और सोनिया की पहली मुलाकात की उम्र पर भी सवाल
सोनिया गांधी और राजीव गांधी की प्रेम कहानी के शुरुआती विवरण में भी तारीखों का सवाल सामने आया है.किताब के अनुसार,कैंब्रिज में पहली मुलाकात के समय सोनिया गांधी 19 वर्ष और राजीव गांधी 21 वर्ष के थे.हालांकि,किताब इस मुलाकात को जून 1965 से पहले का बताती है और जनवरी में हुई मुलाकात का जिक्र करती है.यदि यह मुलाकात जनवरी 1965 में हुई थी तो दिसंबर 1946 में जन्मी सोनिया गांधी की उम्र 18 साल और अगस्त 1944 में जन्मे राजीव गांधी की उम्र 20 साल रही होगी. इसलिए दोनों की उम्र या मुलाकात की तारीख में से किसी एक को लेकर स्पष्टीकरण की जरूरत दिखाई देती है.
शाहबानो केस से जुड़े फैसले का अधूरा विवरण
आत्मकथा में कुछ ऐसे प्रसंग भी हैं, जिन्हें पूरी तरह गलत बताने के बजाय ऐतिहासिक घटनाओं की अधूरी व्याख्या कहा जा सकता है. सोनिया गांधी ने लिखा है कि सुप्रीम कोर्ट के 2001 के फैसले ने मुस्लिम महिला (तलाक पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 1986 को लेकर राजीव गांधी के रुख को प्रभावी रूप से सही ठहराया था.
हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने कानून की संवैधानिक वैधता बरकरार रखने के साथ यह भी स्पष्ट किया था कि तलाकशुदा महिला के भविष्य के लिए उचित और न्यायसंगत प्रावधान किया जाना जरूरी है, जो इद्दत की अवधि से आगे तक प्रभावी हो सकता है. इस महत्वपूर्ण कानूनी व्याख्या का जिक्र नहीं होने से एक जटिल न्यायिक फैसले की अधूरी तस्वीर सामने आती है.
निजी यादों से अलग ऐतिहासिक तथ्यों की सटीकता पर सवाल
सोनिया गांधी की इस किताब में गलतियों का यह अर्थ जरूरी नहीं है कि ऐतिहासिक घटनाओं को जानबूझकर गलत बताया गया है. किताब में राजीव गांधी के साथ उनके रिश्ते, इंदिरा गांधी से जुड़ी यादें और परिवार में लगातार हुई त्रासदियों के बाद निजी संघर्षों का विवरण महत्वपूर्ण है.

इन निजी अनुभवों का महत्व अपनी जगह है,क्योंकि सोनिया गांधी ने कई घटनाओं को बेहद करीब से देखा और महसूस किया है.हालांकि,जब आत्मकथा निजी स्मृतियों से आगे बढ़कर देश के राजनीतिक इतिहास, संवैधानिक व्यवस्था और सार्वजनिक घटनाओं का विवरण देती है, तो उसकी तथ्यात्मक सटीकता भी महत्वपूर्ण हो जाती है.
आत्मकथा से इतिहास की पाठ्यपुस्तक जैसी अपेक्षा नहीं की जाती. यादें अधूरी हो सकती हैं और लेखकों से गलतियां भी संभव हैं. लेकिन जब कोई पुस्तक देश के राजनीतिक इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं क उल्लेख करती है तो सार्वजनिक रिकॉर्ड से जुड़े तथ्यों की जांच जरूरी हो जाती है.
सोनिया गांधी की आत्मकथा की विस्तृत समीक्षा में सामने आए 55 तथ्यात्मक और संदर्भ संबंधी बिंदू इसी जरूरत की ओर ध्यान दिलाते हैं. सभी गलतियां समान रूप से गंभीर नहीं हैं, लेकिन इनकी संख्या प्रकाशन से पहले अधिक फैक्ट चेकिंग और संपादकीय समीक्षा की जरूरत बताती करती है.

अब ब्लंडर
क्या नेहरू खानदान का पूर्वज मुसलमान था?

सोनिया गांधी की किताब का सबसे इंटरेस्टिंग प्वाइंट गंगाधर नेहरू की तस्वीर है जिसे उन्होंने दिल्ली का कोतवाल बताया। कुछ बाते अब स्पष्ट होने लगीं जो कभी संभावना मानी जाती थीं। बाबर की कब्र से नेहरू के नाम तक वो कड़ी जो कभी जोड़ी नहीं गई, वह कड़ी शायद मिल गई।

इतिहास में कुछ नाम ऐसे होते हैं जो आते हैं और फिर ऐसे गायब होते हैं जैसे कभी थे ही नहीं। सैयद मुबारक शाह खान ऐसा ही एक नाम है।

जून 1857 — दिल्ली जल रही है। नेशनल आर्काइव्स के दो उर्दू हुक्मनामों पर आखिरी दस्तखत है , “कोतवाल-ए-देहली, सैयद मुबारक शाह खान”। ये है दिल्ली के आखिरी मुगल कोतवाल का सरकारी सबूत।
और उसके बाद? सन्नाटा। न अंग्रेजों की फांसी की लिस्ट में नाम, न काले पानी की लिस्ट में, न कब्र का पता, न परिवार का। एक पूरी हस्ती फाइल से बाहर।
ठीक उसी सन्नाटे में दूसरी हस्ती एंट्री मारती है, गंगाधर नेहरू।
सरकारी कागज में 1857 से पहले गंगाधर नाम का कोई कोतवाल नहीं। ब्रिटिश रिकॉर्ड में, मुगल फरमान में, बहादुर शाह जफर के दरबार की हाजिरी में कहीं नहीं। पर परिवार की किताब में लिखा गया गंगाधर आखिरी कोतवाल थे और फैक्ट है कि दिल्ली का आखिरी कोतवाल 1857 में दिल्ली छोड़कर आगरा भाग गया था। वही कहानी जो मुबारक शाह की भी है। दो कोतवाल, एक ही कहानी, एक ही साल, एक ही पलायन।
यहाँ से तीसरा नाम आता है , लोहारू।
1857 से ठीक पहले दिल्ली का कोतवाल कौन था? मुईन-उद-दीन हुसैन खान। इतिहास की फुटनोट में लिखा है वो लोहारू खानदान से था। लोहारू क्या है? वो रियासत जो 1803 में बनी, पर जिसका खून सेंट्रल एशिया से है। वही फरगना, वही ताशकंद, जहाँ से बाबर आया था। लोहारू नवाब खुद को बाबर की ही नस्ल का, उसी तुर्क-मुगल रक्त का बताते हैं।
तो चेन देखो, लोहारू खानदान (बाबर की नस्ल) मुईन-उद-दीन हुसैन खान (दिल्ली का कोतवाल) सैयद मुबारक शाह खान (आखिरी कोतवाल) गायब।
गायब होने के बाद नाम बदलना पड़ा। 1857 में मुगल नाम मौत का वारंट था। आगरा में एक नया नाम चाहिए था जो अंग्रेजों की नजर में सेफ हो, हिंदू हो, पंडित हो। नहर के किनारे घर था, तो नाम रख दिया नेहरू। लोहारू से नेहरू सिर्फ दो अक्षर का फेर।
और अगर ये सिर्फ नाम बदलने की कहानी होती तो यहीं खत्म हो जाती। पर कहानी खत्म नहीं होती, वो काबुल तक जाती है।
19 सितंबर 1959 जवाहरलाल नेहरू काबुल में हैं और प्रोटोकॉल तोड़कर बाग-ए-बाबर जाते हैं।
1968 इंदिरा गांधी उसी कब्र पर सिर झुकाती हैं। नटवर सिंह लिखते हैं “सदियां मिल रही थीं।”
1976 उसी कब्र पर इंदिरा के साथ राजीव और राहुल खड़े हैं।
28 अगस्त 2005 राहुल गांधी मनमोहन सिंह के साथ फिर उसी कब्र पर।
चार पीढ़ी। एक ही कब्र। दुनिया में किसी और भारतीय प्रधानमंत्री का बाबर की कब्र पर जाने का ऐसा रिवाज नहीं। पृथ्वीराज चौहान की कब्र गजनी में कुछ ही दूर है, वहाँ कोई नहीं जाता।
क्यों? क्योंकि बाकी लोगों के लिए बाबर एक हमलावर है, पर इस खानदान के लिए वो शायद पूर्वज है।
इसीलिए सरकारी फाइल में मुबारक शाह का आगे का पता नहीं चलता और गंगाधर का पीछे का पता नहीं चलता। फिर संभावना यह भी बनती है कि दोनों एक ही आदमी के दो नाम हैं , एक नाम जो बाबर के खून से लोहारू होता हुआ दिल्ली की कोतवाली तक आया, और दूसरा नाम जो आगरा में नहर के किनारे नेहरू बन गया।
(लेखक तथ्यों का सत्यापन नहीं कर रहा, यह वह उपकल्पना है जिसकी परीक्षा बाकी है।)
चित्र @Profdilipmandal की वॉल से साभार।

विकिपीडिया 

गंगाधर नेहरू
भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान दिल्ली के कोतवाल (मुख्य पुलिस अधिकारी) (1826-1861)
गंगाधर नेहरू (1827 – 10 फरवरी 1861) 1857 के भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान दिल्ली के कोतवाल (मुख्य पुलिस अधिकारी) थे। वे स्वतंत्रता सेनानी एवं कांग्रेस नेता मोतीलाल नेहरू के पिता और स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री जवाहरलाल नेहरू के दादा थे।[1]

जीवन परिचय

1827 ई. में जन्मे गंगाधर नेहरू 1857 ई. से कुछ समय पहले दिल्ली के कोतवाल नियुक्त हुए थे। वे दिल्ली के अन्तिम कोतवाल थे।[2] 1857 के विद्रोह के बाद अँग्रेज पुलिस ने दिल्ली नगर को कब्जे में करके कत्लेआम आरम्भ किया तो वे अपनी पत्नी जियोरानी देवी और तीन सन्तानों के साथ आगरा चले गये। और अपना नाम बदल कर गंगाधर नेहरू के नाम से रहने लगे l इसके चार वर्षों बाद आगरा में ही 10 फरवरी 1861 ई॰ में उनकी मृत्यु हुई।[3]

पारिवारिक जीवन

उनके तीन पुत्र थे। सबसे बड़े बंशीधर नेहरू भारत में विक्टोरिया का शासन स्थापित होने के बाद तत्कालीन न्याय विभाग में काम करने लगे एवं निरन्तर भारत के विभिन्न स्थानों पर नियुक्त हुए। इसी कारण वे परिवार से थोड़ा दूर रहे। उनसे छोटे नन्दलाल नेहरू थे जो लगभग दस वर्ष तक राजस्थान की एक रियासत खेतड़ी के दीवान रहे, बाद में उन्होंने आगरा लौटकर कानून की शिक्षा प्राप्त की और फिर वहीं वकालत करने लगे। उनकी गणना आगरा के सफल वकीलों में की जाती थी। बाद में इलाहाबाद उच्च न्यायालय बन जाने के कारण उन्हें मुकदमों के सिलसिले में अपना अधिकांश समय वहीं बिताना पड़ता था इसलिए वे अपने परिवार को लेकर स्थायी रूप से इलाहाबाद आ गये और वहीं रहने लगे। वे इलाहाबाद व कानपुर दोनों जगह वकालत करते थे।[3] तीसरे पुत्र मोतीलाल नेहरू थे। उन पर अपने बड़े भाई नन्दलाल नेहरू का गहरा प्रभाव पड़ा था।[4] नन्दलाल नेहरू की गणना कानपुर के अच्छे वकीलों में की जाती थी इसलिए मोतीलाल नेहरू ने अपनी वकालत उनके सहायक के रूप में कानपुर में ही आरम्भ की।[4] मोतीलाल बाद में प्रसिद्ध वकील बने। उनके पुत्र और गंगाधर के पौत्र जवाहर लाल भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री बने।

सन्दर्भ

“The Founder of the Nehru Dynasty”. http://www.navhindtimes.in. 23 अप्रैल 2012. मूल से से 25 नवंबर 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 25 अक्तूबर 2013. {{cite news}}: External link in |newspaper= (help)
History Archived 2013-10-26 at the वेबैक मशीन Delhi Police.
Pandit Motilal Nehru ProfileCongress Sandesh. Archived 2009-12-27 at the वेबैक मशीन
उद्धरण त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; नेहरू नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *