7000 पकड़े:दिल्ली बवाल खत्म नहीं, अब नया आंदोलन इंडी गठबंधन का

दिल्ली में बवाल खत्म नहीं, इंडी गठबंधन की नए आंदोलन की घोषणा
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर प्रदर्शन के दृष्टिगत दिल्ली पुलिस ने 7000 लोग हिरासत में लिये हैं. उधर विपक्षी इंडिया गठबंधन ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कल एक और बड़े विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है.

सीजेपी संस्‍थापक अभिजीत दिपके,सहयोगी आशुतोष रांका और सौरव दास हिरासत में.
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का हल्ला-बोल अभी थमा नहीं है. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार शाम एक्स पर पोस्ट करके कहा, ‘हम उन सभी भारतीयों से अपील करते हैं, जो भारतीय लोकतंत्र बचाने को लेकर चिंतित हैं, कि वे सोमवार दिल्ली में बड़े विरोध मार्च में शामिल हों – यह मार्च मोदी-शाह सरकार के देश भर में ‘वोट चोरी’ के खिलाफ है.

उन्होंने कहा, कि ‘कल, हमने इस मार्च की तैयारी के लिए कई नेताओं से एक विस्तृत बैठक की. INDI गठबंधन के सांसद, नेता, कार्यकर्ता और सभी जागरूक नागरिक (CEC) ज्ञानेश और उनकी टीम के खिलाफ बड़ा विरोध मार्च निकालेंगें, और वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल इस संकट में हस्तक्षेप को माननीय CJI को ज्ञापन सौंपेगा. ज्ञानेश को जाना ही होगा. हम पीछे नहीं हटेंगे.’

उधर सूत्रों के अनुसार, शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में दिल्ली पुलिस  रहेगी, क्योंकि CJP, AIYF, AISF और SFI का जंतर-मंतर पर एक और विरोध प्रदर्शन आशंकित है.

दरअसल कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम दिखे. सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके और नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर उतरते ही पकड़ा गया. वहीं टीएमसी सुप्रीम ममता बनर्जी,डेरेक ओ’ब्रायन, डोला सेन,साकेत गोखले और आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ,संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज और दुर्गेश पाठक को भी विरोध प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस ने पकड़ा.

सीजेपी के इस विरोध प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस ने 7000 लोग पकड़ेे हैं। दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला प्रदर्शनकारी और वरिष्ठ नागरिक छोड़े जा रहे हैं, जबकि सीजेपी नेताओं के मामले में कानूनी प्रक्रिया का पालन होगा.

पूरे शहर में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के 25,000 जवान तैनात हैं. दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों पर प्रवेश और निकास पर पाबंदियां लगी हैं. इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं, रेलवे स्टेशन, बस टर्मिनल और अन्य संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ी है.

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने कल ‘लोकतंत्र बचाने को आखिरी अपील’ की और अपने समर्थकों से 10 अक्टूबर को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचने को कहा था. वे वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनर्रीक्षण (SIR) प्रक्रिया का विरोध करने और चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को इकट्ठा होने वाले थे. हालांकि दिल्ली पुलिस ने CJP को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी. पुलिस का तर्क है कि इससे कानून-व्यवस्था की ‘गंभीर’ समस्या हो सकती है. पुलिस ने जुलाई प्रदर्शन में तय शर्तों के उल्लंघन का उल्लेख किया.

मेट्रो-ट्रेन सेवाओं पर असर
दिल्ली पुलिस की सिफारिश पर राजीव चौक, नई दिल्ली, केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक और कश्मीरी गेट सहित 45 दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार रात से प्रवेश और निकास द्वार अगली सूचना तक बंद किये गये. दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अनुसार, प्रतिबंध शनिवार को भी रहेंगे तथा नयी दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर सभी प्रभावित स्टेशनों पर ‘इंटरचेंज’ (ट्रेन बदलने की) सुविधा रहेगी. रेलवे सेवाएं भी बाधित होने की आशंका है. शनिवार तड़के चार बजे से दोपहर दो बजे के बीच नयी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर आने या प्रस्थान वाली कई ट्रेन निरस्त होने की सूचना है. प्रतिबंधों का उद्देश्य बड़े समूह संवेदनशील स्थानों पर एकत्र होने और उन क्षेत्रों की ओर जाने से रोकना है जहां प्रदर्शन की अनुमति नहीं है.

बॉर्डर इलाकों की सुरक्षा कठोर 
राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर भी सुरक्षा कड़ी है. दिल्ली प्रवेश करते वाहनों की निगरानी बढ़ाने के साथ उनकी जांच भी हो रही है. पुलिस होटल, अतिथि गृहों, लॉज और धर्मशालाओं की तलाशी ले रही है, जबकि बस टर्मिनल और अन्य परिवहन स्थलों पर भी कड़ी सतर्कता है. इस बीच, पुलिस ने सोशल मीडिया मंचों की निगरानी बढ़ाई है और प्रदर्शन तैयारी के संबंध में 200 से अधिक ‘कंटेंट क्रिएटर’ जांच परिधि में हैं. सावधानी को शनिवार दिल्ली भर में शराब की दुकानें बंद रही. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की आड़ में मतदाता सूचियों में गड़बड़ी करने और मतदाता पंजीकरण के दस्तावेज ‘फॉर्म 6’ में बदलाव को दो सहयोगी निर्वाचन आयुक्तों की आपत्ति किनारे करने के आरोप हैं. पुलिस ने लोगों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने का भी अनुरोध किया है. यातायात पुलिस के परामर्श के अनुसार, यातायात प्रबंधन के उपाय मौके की स्थिति के आकलन के आधार पर लागू होंगे या उनमें ढील दी जाएगी. यात्रियों को यातायात संबंधी ताजा जानकारी, वैकल्पिक मार्गों और अन्य सूचनाओं को दिल्ली यातायात पुलिस के आधिकारिक मंचों पर नजर रखने की सलाह दी गई है.

सोनम वांगचुक की दिल्ली पुलिस को चेतावनी
सोनम वांगचुक ने चेतावनी दी है कि अगर CJP आंदोलन के दौरान हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को रविवार तक रिहा नहीं किया गया, तो वे भूख हड़ताल करेंगे या पैदल मार्च निकालेंगे.

‘आपको चारों तरफ़ से घेर रहे, हम पीछे हटने वाले नहीं…’ राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा
चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया है, ‘मैं नरेंद्र मोदी, RSS और इनसे जुड़े लोगों के ख़िलाफ़ एक दशक से भी ज़्यादा समय से लड़ रहा हूं. मैं अपने विरोधियों को उतनी अच्छी तरह समझता हूं, जितना कोई भी अपने प्रतिद्वंद्वी को समझता है. मैं इन्हें अंदर तक जानता हूं, इनकी हर चाल से वाक़िफ़ हूं. इन लोगों की सबसे बड़ी पहचान है – कायरता. नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, ज्ञानेश कुमार, अजीत डोभाल – इस कहानी के खलनायक – अब धीरे-धीरे घिरते जा रहे हैं. इनके चारों तरफ़ से दायरा सिमट रहा है.

जो करना है, कर लीजिए. जितनी पुलिस बुलानी है, बुला लीजिए – 10 हज़ार, 20 हज़ार, 50 हज़ार, जितनी चाहें बुला लीजिए. सारे नेता गिरफ़्तार कर लीजिए. सारे युवा गिरफ़्तार कर लीजिए. हम सबको गिरफ़्तार कर लीजिए. घबराइये मत – हम आपको चारों तरफ़ से घेर रहे हैं, और हम पीछे हटने वाले नहीं हैं. मेरी बात याद रखिए – हमें जो जानकारी चाहिए, वह हमारे पास पहले से है. हम अपने संविधान की रक्षा करेंगें. हम हिंदुस्तान की जनता की आवाज़ की हिफ़ाज़त करेंगें. और हम यह सुनिश्चित करेंगें कि पिछले 10-15 सालों में हिंदुस्तान के साथ जो हुआ है, वह दोबारा कभी, किसी भी सूरत में न हो. हिंदुस्तान के युवाओं, मुझे आप पर गर्व है. अपना विरोध जारी रखिए. हम आपके साथ खड़े हैं. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इस सरकार और हमारे संविधान पर हमला करने वालों को शिकस्त मिले.’

द्वारका थाने में ही धरने पर बैठीं ममता बनर्जी, साथ में टीएमसी के 5 सांसद
टीएमसी सांसद साकेत गोखले ने एक्स पर पोस्ट की, ‘ हम द्वारका नॉर्थ सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन पर हैं. ममता दीदी की घोषणा है कि वह यहां अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगी. चाहे कुछ भी हो हम लड़ेंगे.’

‘AAP के लिए शैडो पॉलिटिक्स कर रही सीजेपी…’ कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन पर भाजपा
कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘ये प्रोटेस्ट और पिछले तीन दिन से देश को अराजकता की तरस धकेलने की कोशिशें देश ने खत्म कर दी है. अभी उपचुनाव के परिणामों से साबित हो गया है कि देश ने इन्हें नकार दिया है, देश संसद से चलेगी, सड़क से नहीं जबकि यहां दिल्ली में प्रदर्शन हो रहे थे. राहुल गांधी तीन दिन से अराजकता फैला रहे थे. CJP आम आदमी पार्टी की परछाई हैं, ये AAP के लिए शैडो पॉलिटिक्स करते हैं.’

CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता सिद्धांत भारद्वाज को भी पुलिस ने पकड़ा 
कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सिद्धांत भारद्वाज को CJP के 50 अन्य वॉलंटियर्स के साथ बाबा साहेब गुरुद्वारे पकड़ा गया है.

AISA नेता नेहा बोरा ने वीडियो बयान जारी किया, ‘मैं हिरासत में हूं, लेकिन आंदोलन नहीं।

हेड कांस्टेबल नागेंद्र ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को हटाने की कार्रवाई में उनसे धक्का-मुक्की हुई, जिसमें उनकी नेमप्लेट टूट गई. घटना बाबा खड़क सिंह मार्ग के पास आर्य स्कूल लेन के नजदीक हुई. नागेंद्र के अनुसार, मौके पर कई प्रदर्शनकारी  थे, जिन्हें पकड़ा  गया. उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान पत्थरबाजी हुई और पत्थर उनके जूते पर आकर लगा.

आकाशवाणी भवन और कनॉट प्‍लेस में पत्‍थरबाजी, पुलिस जवान का हाथ फटा
सीजेपी का विरोध-प्रदर्शन हिंसक है. आकाशवाणी भवन और कनॉट प्‍लेस में पत्‍थरबाजी हुई. पुलिस के एक जवान का हाथ फट गया, जिससे खून बहने लगा.

जंतर-मंतर पर जो हो रहा वह भारत की कहानी नहीं – संबित पात्रा
भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कहा, कि जंतर-मंतर की कहानी भारत की कहानी नहीं है. जंतर-मंतर पर जो हो रहा है, जो आप टीवी और कुछ सोशल मीडिया हैंडल पर देख रहे हैं, वह भारत की कहानी नहीं है. भारत शांत है और सुशासन में आगे बढ़ रहा है.’

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्पेशल सेल के डीसीपी एन. चैतन्य ने कहा, ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू  है. सुविधा को लोगों का मार्ग बदल रहे हैं. लोगों से अपील हैं कि इंडिया गेट के आसपास विरोध प्रदर्शन न करें.’

गोपाल राय पकड़े, अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर AAP कार्यकर्ता भी  डिटेन
AAP नेता गोपाल राय , विधायक वीर सिंह धींगान  हिरासत में हैं. गोपाल राय ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा. कितनी भी तैयारी ये कर लें लोग जुट रहे हैं. कुछ वकीलों को भी हिरासत में लिया गया है.

Jantar-Mantar Protest Live: दिल्‍ली हाट से जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारी; नेहा बोरा, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव शामिल

दिल्लीहाट  से जंतर-मंतर तक नेहा बोरा, दीपांकर भट्टाचार्य, प्रशांत भूषण समेत कई नागरिक समाज के सदस्यों ने मार्च निकाला। न्‍यूज एजेंसी पीटीआई की बिल्डिंग के पास पत्‍थरबाजी में पुलिस का एक जवान घायल हो गया . सीजेपी के टॉप लीडर्स की गिरफ्तारी के बाद विरोध-प्रदर्शन की जिम्‍मदारी पार्टी के ऑर्गेनाइजेशन इंचार्ज अजिंक्‍या शिंदे को दी गई है.

स्पेशल सीपी ने खुद संभाला मोर्चा

सीजेपी प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर सघन जांच हो रही है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान हैं और संदिग्धों से पूछताछ के बाद ही आगे जाने की अनुमति है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीजेपी प्रदर्शन  देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है. बॉर्डर से प्रमुख मार्गों तक दिल्ली पुलिस सतर्क है. सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी कानून एवं व्यवस्था जोन-1 देवेश चंद्र श्रीवास्तव स्वयं बॉर्डर क्षेत्र  पहुंचे. इस दौरान संयुक्त पुलिस आयुक्त मिलिंद महादेव डुंबरे, पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की लीडरशिप हिरासत में लिए जाने के बाद भारतीय रेलवे ने ट्रेनों की सेवाएं सामान्य करने की तैयारी शुरू कर दी है. नई दिल्ली से बिहार, पश्चिम बंगाल और दूसरे राज्यों के लिए जाने वाली ट्रेनों का परिचालन फिर से सुचारु करने की कोशिश है. प्रयास है कि नई दिल्ली से विभिन्न राज्यों के लिए रेल यातायात को जल्द से जल्द सामान्य हो सके. बिहार, बंगाल समेत दूसरे राज्यों के यात्रियों को ध्यान में रख ट्रेनों के परिचालन को सामान्य करने की तैयारी हो रही है. हालांकि, ट्रेन सेवाएं पूरी तरह बहाल होने और परिचालन सामान्य होने को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी नहीं है.

October 10, 2026
11:24 IST
अभिजीत दिपके फ्लाइट से ही डिटेन, पुलिस से तीखी बहस
कॉक्रोच जनता पार्टी (सीजेपी) के तीन टॉप नेताओं अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को आईजीआई एयरपोर्ट से ही हिरासत में ले लिया गया. प्‍लेन लैंड होते ही पुलिस टीम सीधे फ्लाइट में जा घुसी. अभिजित दिपके को चलने को कहा गया तो उन्‍होंने कहा कि पहले बैग तो ले लेने दो. हालांकि सहयात्रियों ने इसे भारत स्वच्छता अभियान बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *