पियक्कड चालक ने कार बनाई हवा,एक की मौत,
इनोवा कार चालक ने कई गाड़ियां रौंदी, पिता-पुत्र को मारी टक्कर, गेट तोड़कर घर में घुसी गाड़ी
देहरादून में इनोवा कार सवार ने कई गाड़ियों को रौंदा और घर में जा घुसी. हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई.
DEHRADUN INNOVA CAR HIT VEHICLES
देहरादून में इनोवा ने मारी बाजी (फोटो सोर्स- Police)
देहरादून 19 मार्च 2026 : डालनवाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओल्ड सर्वे रोड पर एक तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर देखने को मिला. बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को रौंद डाला. इसके साथ ही कई वाहनों को टक्कर मार दी. जिसके बाद कार एक घर में जा घुसी. दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि, दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं, पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है.
इनोवार कार के टक्कर में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत: जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार इनोवा कार चालक नशे में धुत्त था. उसने सबसे पहले बाइक को बहुत तेज टक्कर मारी, फिर कुचलते हुए आगे बढ़ गया । टक्कर में बाइक के परखच्चे उड़ गए. बाइक पर पिता-पुत्र सवार थे. दुर्घटना में पिता रोहित फिलिप (उम्र 48 वर्ष निवासी 14 ओल्ड सर्वे रोड डालनवाला देहरादून) की मौत हो गई, जबकि, उनका बेटा अनूप (उम्र 22 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया.
DEHRADUN INNOVA CAR HIT VEHICLES
घटनास्थल पर पुलिस (फोटो सोर्स- Police)
दुर्घटना की ज्यादा जानकारी देते हुए सीओ डालनवाला अनुज आर्य ने बताया कि,
आरोपी चालक गुनीत सिंह ने DL कट से तेजी व लापरवाही से आकर पहले DL रोड पर एक कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया. उसके बाद तेजी से आगे भागते हुए एक स्कूटी व एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त कर दिया. हादसे में स्कूटी सवार राहुल (निवासी अंबेडकर नगर DL रोड देहरादून) और बाइक सवार दो व्यक्ति रोहित फिलिप्स व उनका बेटा अनुज फिलिप्स गंभीर रूप से घायल हो गए थे.![]()
दुर्घटना में घायल राहुल को पुलिस द्वारा वैश्य नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस के माध्यम से मैक्स हॉस्पिटल रेफर किया गया है. वहीं, दुर्घटना में घायल दो अन्य व्यक्तियों रोहित व अनुज को पुलिस द्वारा निजी वाहन से दून अस्पताल भिजवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान रोहित फिलिप्स की मृत्यु हो गई.
सीओ ने बताया कि, आरोपी इनोवा चालक गुनीत सिंह ने सड़क किनारे खड़ी एक अन्य बाइक और उसके पास खड़ी स्कूटी को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया. उसके बाद ओल्ड सर्वे रोड पर छाबड़ा निवास के गेट को तोड़ते हुए वो गाड़ी लेकर घर के परिसर में जा घुसा, जिसमें घर के अंदर खड़ी स्कूटी व कार भी क्षतिग्रस्त हो गई.
DEHRADUN INNOVA CAR HIT VEHICLES
गेट तोड़कर अंदर घुसी कार (फोटो सोर्स- Police)
पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेते हुए उसके चालक गुनीत सिंह (43 वर्ष, निवासी डालनवाला देहरादून) को हिरासत में लिया गया है. घटना के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.
अन्य वाहनों को टक्कर मारते हुए घर में घुसी कार: वहीं, स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची और अनूप को अस्पताल पहुंचाया. साथ ही इस घटना में कुछ अन्य घायलों को भी दून अस्पताल ले जाए जाने की सूचना है. कुछ अन्य को टक्कर मारने के बाद इनोवा कार एक घर में जा घुसी. जिससे परिसर में खड़ी एक अन्य कार भी क्षतिग्रस्त हो गई.
“पुलिस ने मौके से इनोवा चालक को पकड़ लिया है. जिसका नाम गुनीत सिंह बताया जा रहा है. उसे गिरफ्तार कर मेडिकल के लिए कोरोनेशन जिला अस्पताल ले जाया गया है. साथ ही घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है.”- संतोष कुमार, डालनवाला थाना प्रभारी
साल 2024 में भी हो चुका भयानक इनोवा हादसा: बता दें कि 11 नवंबर 2024 को भी रात के समय देहरादून के ओएनजीसी चौक पर इनोवा कार की कंटेनर से भयानक टक्कर हो गई थी. इस हादसे में इनोवा सवार 6 युवक-युवतियों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई थी. जबकि, उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया था.
TAGGED:
देहरादून में इनोवा कार हादसा
देहरादून कार की टक्कर
DEHRADUN INNOVA CAR HIT VEHICLES
BIKE RIDER DIED DEHRADUN
DEHRADUN CAR ACCIDENT

