मुग़ल और ब्रिटिश काल में ग्रंथों में हुई मिलावट, प्राच्य विद्या सम्मेलन में बोले रामदेव
सनातन पर प्रहार करने वाले आतंकवादी, मुगल और ब्रिटिश काल में ग्रंथों में हुई मिलावट, प्राच्य विद्या सम्मेलन में बोले रामदेव
Ramdev Sanatan Statement: योगगुरु स्वामी रामदेव ने कहा सनातन भारत की आत्मा है. इस पर प्रहार करने वाले आत्मघाती हैं.
SWAMI RAMDEV SANATAN STATEMEN
अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन का शुभारंभ
हरिद्वार: योगगुरु स्वामी रामदेव ने कहा सनातन शाश्वत है. वर्तमान की चुनौतियों से लड़ने की शक्ति सनातन देता है. सनातन का आधार लेकर हम वैज्ञानिक दृष्टिकोण से आगे बढ़ेंगे. एक विकसित वैभवशाली भारत बनाएंगे. सनातन भारत देश की आत्मा है. भारत की आत्मा पर प्रहार करने वाले आत्मघाती और आतंकवादी लोग हैं. यह लोग बौद्धिक, धार्मिक और सांस्कृतिक आतंकवादी लोग हैं. हम इन लोगों का आतंक नहीं चलने देंगे.
पतंजलि में अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन: बता दें पतंजलि विश्वविद्यालय में गुरुवार को 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन का शुभारंभ हुआ. तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने किया. इससे पहले पुस्तक मेले का उद्घाटन योगगुरु स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने किया. सम्मेलन में देशभर से प्राच्य विद्या, संस्कृत, भारतीय संस्कृति, वेद, दर्शन और भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े विद्वान, शिक्षाविद और शोधार्थी शामिल हो रहे हैं. तीन दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में भारतीय ज्ञान परंपरा के विभिन्न विषयों पर चर्चा और विचार विमर्श किया जाएगा.
सनातन पर प्रहार करने वाले आतंकवादी
कार्यक्रम का उद्देश्य प्राचीन भारतीय ज्ञान, दर्शन और संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन तथा शोध को प्रोत्साहित करना है. पतंजलि विश्वविद्यालय में आयोजित इस सम्मेलन में तीन दिन तक देश की प्राचीन ज्ञान परंपरा को वर्तमान समय में प्रासंगिक बनाने पर भी मंथन होगा.
मुगल और ब्रिटिश काल में ग्रंथों में हुई मिलावट, हरिद्वार में बोले बाबा
सनातन का अपमान नहीं सहा जाएगा: इस दौरान योगगुरु स्वामी रामदेव ने कहा जो लोग हमारे वेद पुराण दर्शन रामायण, महाभारत, महापुरुषों और देवी देवताओं पर टिप्पणियां करते हैं, उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ऐसे लोगों को दार्शनिक और तार्किक रूप से भी जवाब दिया जाएगा. किसी भी रूप में सनातन का अपमान नहीं होने दिया जाएगा. प्राच्य विद्या सम्मेलन से व्यक्ति व्यक्ति में ईश्वरत्व जगाया जाएगा. उन्होंने कहा बहुत से लोगों ने सनातन का खंडित रूप प्रस्तुत करके सनातन को बदनाम किया है. हर व्यक्ति में एकत्व का भाव जगा कर सनातन को बदनाम नहीं होने दिया जाएगा.
सनातन पर प्रहार करने वाले आतंकवादी, मुगल और ब्रिटिश काल में ग्रंथों में हुई मिलावट, बोले बाबा
सनातनी ग्रंथों में मिलावट का आरोप: स्वामी रामदेव ने मुगल काल और ब्रिटिश काल में सनातनी ग्रंथों में मिलावट करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा सनातन को खंडित नहीं होने दिया जाएगा. इसके लिए पतंजलि योगपीठ में सभी धर्माचार्यों, गुरुजनों, जगतगुरु शंकराचार्य के पावन सानिध्य में विद्वानों की बहुत बड़ी समिति का गठन की जाएगी. सनातन के ग्रंथों में मिलावट करने वाले पापियों के पाप खत्म करने के लिए शुक्रवार को बहुत बड़ा निर्णय पतंजलि योगपीठ के प्रांगण से लिया जाएगा.
अखिलभारतीयप्राच्यविद्यासम्मेलनम् All India Oriental Conference (AIOC) उद्घाटन सत्र सनातन धर्म के मूल तत्वों का सन्देश… University Of Patanjali #AllIndiaOrientalConference https://t.co/pBjA9kHGsp
— स्वामी रामदेव (@yogrishiramdev) October 29, 2026
क्या बोले उत्तराखंड के राज्यपाल: उत्तराखंड राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने कहा इस सम्मेलन के माध्यम से हमें यही संदेश देना है कि हमारे धर्म संस्कृति और प्राचीन विद्याएं इन सब का संरक्षण किया जाए. हमारी इस विरासत को आगे बढ़ाया जाए. देवभूमि उत्तराखंड एक तपोभूमि है. हमारे छात्र जो आज भटकन की स्थिति में है, यदि इन सबका अध्ययन करेंगे तो कहीं न कहीं रामत्व और कृष्णत्व को अपने अंदर आत्मसात करने के उद्देश्य को आ बढ़ाएंगे.
TAGGED:
योगगुरु स्वामी रामदेव सनातन बयान
अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन
सनातनी ग्रंथों में मिलावट का आरोप
स्वामी रामदेव लेटेस्ट बयान
SWAMI RAMDEV’S STATEMENT ON SANATAN

