केतन-सिया-चेतन, एक और विलासी औरत ने ली करोड़पति मंगेतर की जान

बहन को हुआ संदेह, धरी रह गईं सिया-चेतन की सारी चालाकियां… ऐसे पकड़े गए केतन के ‘कातिल’
केतन हत्याकांड में उनकी बहन की सतर्कता से पुलिस ने हत्या का भंडाफोड़ कर दिया है.पुलिस ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपित सिया और चेतन पहले से परस्पर संपर्क में थे.पुलिस ने दोनों में एक जनवरी से जून तक हुए 2,004 कॉल्स का रिकॉर्ड खंगाला, जिससे पता चला कि उन्होंने छह महीनों में 238 घंटे तक बात की .

केतन और सिया की कुछ ही दिनों में होने वाली थी शादी.

पुणे,24 जून 2026,अपराधी की प्लानिंग और चालाकियां कितनी भी परफेक्ट क्यों न हो,लेकिन अपराधियों की गलती से ही पूरे मामले की गुत्थी सुलझ जाती है.ठीक ऐसा ही हुआ है केतन हत्याकांड में,जहां अंधे मोड़ पर पहुंचे इस मामले में केतन की बहन की सतर्कता और फिर पुलिस की गहन छानबीन ने हत्या के इस घृणित हत्या का भेद खोल दिया.
पुलिस के अनुसार सिया गोयल और चेतन चौधरी पहले से संपर्क में थे और दोनों में एक जनवरी से जून तक 2,004 कॉल्स और 238 घंटे बात हुई। इसी आधार पर संदिग्ध कॉलर्स से पूछताछ कर पुलिस ने कई महत्वपूर्ण प्रमाण जुटाए जो सीधे चेतन को अपराध से जोड़ते हैं. केतन के अंतिम संस्कार के चार दिन बाद मुख्य संदिग्ध सिया गोयल उसके घर पहुंची थी.इस बीच पीड़ित की बहन ने उससे कुछ सवाल पूछे तो सिया के जवाबों में कुछ संदिग्ध लगा,जिसकी सटीक जानकारी मिलते ही पुलिस ने चुपचाप अपनी जांच आगे बढ़ायी.

लोकेशन छुपाने को दुकान पर छोड़ा फोन

पुलिस को पता चला कि हत्या के दिन 18 जून को चेतन चौधरी का इंटरनेट सुबह 7 बजे से शाम 5:40 बजे तक लगातार बंद था,जिसने जांच अधिकारियों का ध्यान खींचा.पता चला कि चेतन ने लोकेशन ट्रैकिंग से बचने को सुविचारित षड्यंत्र में अपना फोन अपनी दुकान पर ही छोड़ा और अपने कर्मचारी का फोन लेकर लोहागढ़ चला गया था.

18 जून के चेतन ने नहीं उठाया कोई फोन कॉल

पुलिस ने 18 जून को चेतन के फोन पर आए हर इनकमिंग कॉलर से गहन पूछताछ की.सभी ने पुष्टि की कि उस दिन चेतन ने खुद कोई फोन नहीं उठाया,बल्कि उसकी जगह दुकान कार्मिकों ने जवाब दिए थे. पुलिस ने सुबह 7 से शाम 5:40 बजे तक इंटरनेट बंद रहने और अन्य संदिग्ध कड़ियों पर चेतन से कड़े सवाल किए तो पुलिस जांच में कई ऐसे प्रमाण मिल गये जो चेतन को सीधे हत्या से जोड़ते थे.
घटनाक्रम
पुणे के 26 वर्षीय व्यवसायी केतन विशाल अग्रवाल की 18 जून 2026 को लोहागढ़ किले से 350 फीट गहरी खाई में गिरकर मौत हो गई.यह ट्रेकिंग में दुर्घटना लगी,जिसमें मंगेतर सिया गोयल केतन को अपने जन्मदिन की फोटो खिंचवाने वहां ले गई थीं. लेकिन पुलिस जांच में ये हत्या सिद्ध हुई. सिया गोयल और उनके प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर इस हत्याकांड का षड्यंत्र रचा था. जांच में आया है कि सिया केतन से शादी नहीं करना चाहती थीं,इसलिए प्रेमी के साथ उन्हें किले की खाई में धक्का देकर मार डाला.

फूल,आलिंगन,नृत्य,फिर 350 फुट नीचे फेंका… पुणे की सिया तो सोनम रघुवंशी से भी धूर्त निकली

केतन की हत्यारी सिया बॉयफ्रेंड चेतन से सालभर से रिलेशनशिप में थी.उसका मार्केट यार्ड में ड्राई फ्रूट्स का व्यापार था.दोनों की पहली मुलाकात बिजनेस में हुई .

राजा रघुवंशी के बाद अब केतन अग्रवाल, देश के किसी कोने में एक और सोनम रघुवंशी छिपी है, ये किसी ने सोचा भी नहीं था. जिस केतन ने अपनी मंगेतर सिया को उसके जन्मदिन से पहले शानदार सरप्राइज दिया, उसी को उसने किसी और लड़के के लिए मार दिया.एक वीडियो में दोनों की लव स्टोरी परी कथा दिखती है. कार में केतन सिया की आंखें अपने हाथ से बंद कर एक खूबसूरत फूल देता है तो उसके चेहरे के हावभाव देख अनुमान भी नहीं लग सकता कि तब सिया के धूर्त दिमाग में हत्या की योजना भी थी. सिया के इंस्टाग्राम पोस्ट में हत्या से महीनेभर पहले दोनों में गहरा प्यार भरा रिश्ता दिख रहा था.ऑनलाइन ये परिपूर्ण युगल दिख रहे थे.

केतन का प्यार देख नहीं पिघली सिया
केतन के दिए फूल देखकर वह खुशी से चहकी जैसे उसे पूरी दुनिया मिल गई हो.उसके चेहरे की खुशी का कहीं भी उसके दिल की घृणा से मेल नही था.अगला सरप्राइज देखकर तो जैसे उसके पैर जमीं पर ही नहीं रहे.केतन ने जैसे ही अपनी गाड़ी की रूफ टॉप खोली तो ऊपर फूलों का खूबसूरत डेकोरेशन देख सिया खुशी से झूम गई. उसने केतन को गले लगा लिया.

सिया के सच से अनजान था केतन
सिया के आलिंगन से केतन की खुशी का ठिकाना नहीं था.उसे कहां पता था कि जिस सिया पर वह जान छिड़कता है वो उसकी जान लेने को है.वह पिछली बार उसका षड्यंत्र भांप ही नहीं पाया. उसे हवा तक नहीं थी कि सिया से भोले चेहरे के पीछे राक्षसी छिपी है.सिया का दिखावा केतन सच समझ रहा था कि सिया जैसी मंगेतर पा उसका जीवन परी कथा हो गया है,आसन्न खतरे से वह बिल्कुल अनभिज्ञ था.

साथ नृत्य और फिर धक्का
सिया के प्री बर्थडे सेलिब्रेशन पर केतन उसे कैफे लेकर गया,जहां संगीत बीच उसने केक दे उसे प्रपोज भी किया.इस बीच सिया वैसे ही खुश दिख रही थी जैसे कोई भी लड़की अपने मंगेतर से मिला खूबसूरत सरप्राइज पाकर होती.दोनों ने नृत्य भी किया.हत्या के ठीक पहले. लोहगढ़ किले से केतन को दिया धक्का
सिया ने केतन को ही अपने प्री-बर्थडे सरप्राइज के बहाने लोहगढ़ किले नहीं बुलाया बल्कि अपने बॉयफ्रेंड चेतन को भी बुलाया था. चेतन ने मोबाइल कोंढवा में अपने घर पर रख पहचान छुपाने को कपड़े भी बदल लिए.तेज धूप में हुडी पहनकर लोहागढ़ जाते हुए चेतन का CCTV फुटेज पुलिस को मिल गया है.

पुलिस को फोन कर कहा केतन का पैर फिसल गया
केतन लोहागढ़ किले में अपने मोबाइल से फोटो खींच रहा था तभी सिया ने उसे खाई में धकिया दिया. फिर खुद पुलिस को फोन कर कहा कि केतन फिसलकर खाई में गिर गया है. पुलिस और परिवार तुरंत वहां पहुंचे. ऐसे सिया गोयल का प्लान B सफल हो गया और केतन को उसने मौत के घाट उतार दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *