अंकिता भंडारी केस में पुलकित आर्य के पिता विनोद और वकील पुण्डीर पर 0 FIR; प्राइवेट चैट लीक का आरोप

अंकिता भंडारी केस में ये नया बवाल क्या है? (फाइल फोटो)

अंकिता भंडारी केस में नया बवाल, पुलकित आर्य के पिता विनोद और वकील पर FIR दर्ज; प्राइवेट चैट लीक करने का आरोप

Ankita Bhandari case: अंकिता भंडारी

हत्याकांड के चार साल बाद एक बार फिर मामला

अंकिता भंडारी केस में नया बवाल, पुलकित आर्य के पिता विनोद और वकील पर FIR दर्ज; प्राइवेट चैट लीक करने का आरोप

अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल बाद एक बार फिर मामला गरमा गया है.मृतका के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी की शिकायत पर दोषी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और अधिवक्ता अनुज पुंडीर पर देहरादून के राजपुर थाने में जीरो एफआईआर हुई है.आरोप है कि अदालत की रोक के बाद भी दोनों ने मीडिया में अंकिता की निजी व्हाट्सएप चैट सार्वजनिक कर उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाई. हाल ही में विनोद आर्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चार हजार पन्नों की चैट जारी की थी. अब पीड़िता के माता-पिता की शिकायत पर दोषी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और वकील अनुज पुंडीर पर जीरो एफआईआर हो गयी है.

दोनों पर आरोप है कि उन्होंने मीडिया में पीड़िता अंकिता भंडारी की निजी व्हाट्सएप चैट वायरल किया था. बुधवार शाम देहरादून के राजपुर थाने में आईटी एक्ट की धारा 66सी, 66डी तथा बीएनएस की धारा 356(2) और 79 में जीरो एफआईआर लिखी गई.
पूरा बवाल बीते 16 नवंबर को हरिद्वार में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बाद खड़ा हुआ. वहां विनोद आर्य ने अपने बेटे को निरपराध सिद्ध करने को अंकिता व उसके एक दोस्त पुषपदंत में बातचीत के चार हजार से ज्यादा पन्ने जारी किए थे.अब पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने लिखित शिकायत में साफ लिखा है कि ये डिजिटल सबूत हत्या की जांच-पड़ताल में जुटाए गए थे और इनमें कई बेहद निजी संवाद शामिल हैं.शिकायत के अनुसार,ट्रायल के समय वकील पुंडीर ने इस वारे में जांच अधिकारी से सवाल पूछने चाहे थे,लेकिन अदालत ने व्यक्तिगत मानकर अनुमति नहीं दी.यह विषय उत्तराखंड हाईकोर्ट तक भी गया,फिर भी न्यायिक टिप्पणियां किनारे कर इन्हें बाहर फैला दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *