अंकिता भंडारी के माता-पिता देहरादून में धरने पर, इंडी गठबंधन समर्थन में

अंकिता भंडारी हत्याकांड: देहरादून में धरने पर बैठे माता-पिता, हरीश रावत समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने दिया साथ

अंकिता भंडारी के माता-पिता ने न्याय की मांग को लेकर देहरादून के गांधी पार्क में धरना दिया।

अंकिता भंडारी के माता-पिता ने देहरादून में धरना दिया

न्याय की मांग को लेकर गांधी पार्क में बैठे

पूर्व सीएम हरीश रावत और कांग्रेस नेताओं ने समर्थन किया

देहरादून। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग करते हुए उनके माता-पिता गांधी पार्क में धरने पर बैठ गए है। कुछ दिन पहले ही हरिद्वार में अंकिता की चैट सार्वजनिक करने के मामले में अब तक मुक़दमा दर्ज न होने पर उन्होंने धरना शुरू कर दिया है। अंकिता भंडारी की माता-पिता के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कांग्रेस नेता भी धरने पर समर्थन देने पहुंचे है।
बुधवार दोपहर को अंकिता भंडारी के माता पिता ने अंकिता की चैट सार्वजनिक करने के मामले में मुक़दमा दर्ज न होने पर धरना शुरू कर दिया है। उनकी मांग है कि अंकिता को न्याय मिले और मामले में चर्चित कथित वीआईपी की पहचान का खुलासा हो।

उन्होंने कहा कि चैट सार्वजनिक करने के मामले में पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य के ख़िलाफ़ मुक़दमा और उसकी गिरफ़्तारी की जाए। कुछ दिन पहले ही विनोद आर्य ने हरिद्वार में अंकिता की चैट सार्वजनिक की थी। इसके बाद से ही अंकिता भंडारी के माता पिता मुकदमा दर्ज कराने के कोई शिकायत करा रहे हैं।

बुधवार को धरने को समर्थन देने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कांग्रेस नेता भी गांधी पार्क पहुंचे है। उन्होंने अंकिता के माता-पिता के साथ धरने पर बैठकर अपना समर्थन दिया।

अंकिता की माता ने कहा कि अंकिता की चैट को बढ़ा-चढ़ाकर सार्वजनिक किया गया। ये एक बेटी की लड़ाई नहीं है। उन्होंने बेटी के मोबाइल को लेकर भी जांच को मांग की। उन्होंने कहा कि कल का समय दिया था, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। मुकदमा नहीं हुआ तो धरने पर बैठे रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *