व्यापारी नेता, पूर्व सपा सांसद बनवारी लाल कंछल समेत 3 को सजा
लखनऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 28 साल पुराने एक चर्चित मामले में सपा के पूर्व राज्यसभा सांसद बनवारी लाल कंछल समेत तीन दोषियों को 3 साल कैद की सजा सुनाई है. मामला 1998 में व्यापार कर भवन मारपीट, तोड़फोड़ और आगजनी कांड से जु़ड़ा है।


पूर्व राज्यसभा सांसद बनवारी लाल कंछल को तीन साल की सजा
एमपी एमएलए कोर्ट ने 28 साल पुराने केस में सुनाया फैसला
जमानत निरस्त कर न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया
लखनऊ 24 नवंबर 2026 । एमपी एमएलए कोर्ट ने 28 साल पुराने केस में पूर्व राज्यसभा सांसद बनवारी लाल कंछल समेत तीन को तीन साल की सजा सुनाई है। प्रत्येक दोषी को 36-36 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
इससे पहले 20 नवंबर को विशेष न्यायाधीश उमाकांत जिंदल ने व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल, हुकुमचंद अग्रवाल और देशराज अग्रवाल को दोषी करार दिया था। अदालत ने तीनों की जमानतें निरस्त करते हुए न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
पुलिस ने इस मामले में बनवारी लाल कंछल, मोती चंद्र अग्रवाल, हुकुमचंद अग्रवाल, देशराज अग्रवाल, श्रीनिवास अग्रवाल एवं राजेंद्र कुमार अग्रवाल के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया था। जिसमें विचारण के दौरान मोती चंद्र अग्रवाल एवं श्रीनिवास अग्रवाल की मृत्यु हो गई। वहीं, अदालत ने राजेंद्र अग्रवाल को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।
जानिए क्या है 28 साल पुराना मामला
जानकारी के अनुसार, 12 अगस्त 1998 को हजरतगंज थाने में व्यापार कर विभाग के तत्कालीन असिस्टेंट कमिश्नर (प्रशासन) एमएम कटियार ने हजरतगंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि दोपहर करीब सवा 1 बजे बनवारी लाल कंछल अपने साथियों मोतीलाल अग्रवाल, अशोक कुमार गुप्ता, श्रीनिवास अग्रवाल, हुकुमचंद अग्रवाल व देशराज करीब 250 लोगों के साथ ऑफिस में घुस आया।
शिकायत के अनुसार, सभी आरोपितों के पास लाठी-डंडें, असलह थे। ऑफिस में घुसते ही गाली गलौज, धमकी देते हुए सरकारी काम में बाधा डाली। रोकने पर अधिकारियों की हत्या को मारपीट की। इसके अलावा सरकारी वाहनों व भवन में तोड़फोड़ की
FIR के बाद ये मामला कोर्ट में चला गया। कोर्ट में कई बार पेशी हुई। अभियोजन ने 9 गवाह और 5 अभिलेखीय साक्ष्य कोर्ट में पेश किए ।
लखनऊ पुलिस ने मामले की जांच कर बनवारी लाल कंछल, मोती चंद्र अग्रवाल, हुकुमचंद अग्रवाल, देशराज अग्रवाल, श्रीनिवास अग्रवाल और राजेंद्र कुमार अग्रवाल के खिलाफ चार्जशीट दी। 17 नवंबर 2006 को कोर्ट ने संज्ञान ले आरोपितों को तलब कर मई 2019 को आरोप तय किए थे।
बनवारी लाल कंछल से जुड़े विवाद जानिए
बनवारी लाल कंछल का सबसे सबसे चर्चित मामला लखनऊ कोर्ट से जुड़ा है। 6 दिसंबर 2014 को कोर्ट परिसर में वकीलों ने बनवारी लाल कंछल को खींचकर बाहर निकाला और जमकर पिटाई की । फिर बीच सड़क पर मुर्गा बनाया था। उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए थे।
वहीं बनवारी लाल कंछल को बेटा भी विवादों से जुड़ा रहा है। जुलाई 2024 में बाराबंकी पुलिस ने बनवारी लाल कंछल के बेटे अमित कंछल को प्रॉपर्टी डीलर से 2.20 करोड़ रुपये की ठगी करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
इसके साथ ही अक्टूबर 2024 में लखनऊ की कोर्ट ने चेक बाउंस के एक मामले में बनवारी लाल कंछल के बेटे अमित कंछल और उनकी पत्नी अर्पणा अग्रवाल को 2-2 साल की कैद और 24 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी। मामले में 19 नवंबर को अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया था. मंगलवार को कोर्ट में सजा के बिंदु पर सुनवाई हुई, जिसके बाद तीनों को सजा सुनाई गई.
क्या था पूरा मामला?
यह मामला 12 अगस्त 1998 का है, जब लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित व्यापार कर भवन में घटना हुई थी. आरोप था कि वहां अधिकारियों के साथ मारपीट की गई और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया. इस दौरान सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की गई थी और एक सरकारी वाहन में आग भी लगा दी गई थी. घटना के बाद व्यापार कर भवन में हंगामा और हिंसा को लेकर मामला दर्ज कराया गया था. करीब 28 साल पुराने इस केस में अब अदालत ने पूर्व सांसद समेत तीन आरोपियों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है.
ऐसे दर्ज हुआ था मुकदमा
इस मामले में तत्कालीन असिस्टेंट कमिश्नर एमएम कटियार की लिखित शिकायत पर हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था. शिकायत में व्यापार कर भवन में अधिकारियों के साथ मारपीट, सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ और एक वाहन में आग लगाने का आरोप लगाया गया था. पुलिस ने इस घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच और कानूनी कार्रवाई शुरू की थी. मामला अदालत में पहुंचने के बाद लंबे समय तक सुनवाई चली और आखिरकार 19 नवंबर को तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया गया.
अंतरिम जमानत की अर्जी
दोषी करार दिए जाने के बाद अदालत में सजा को लेकर सुनवाई हुई, जिसमें बनवारी लाल कंछल, हुकुमचंद अग्रवाल और देशराज अग्रवाल को तीन-तीन साल की कैद की सजा सुनाई गई. सजा सुनाए जाने के बाद दोषियों के वकीलों की ओर से अदालत में अंतरिम जमानत की अर्जी भी दाखिल की गई है. मामले में अब अंतरिम जमानत की अर्जी पर कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. मामला 28 साल बाद अदालत के फैसले के साथ एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंचा .


