“क्रुद्ध हनुमान” से किसके पेट में दर्द होता है?
एंग्री हनुमान… कुछ वर्ष पूर्व केरल के चित्रकार ‘करण आचार्य’ ने “क्रोधित हनुमान” की एक पेंटिंग…
कुछ वर्ष पूर्व कर्नाटक के चित्रकार
‘करण आचार्य’ ने “क्रोधित हनुमान” की एक पेंटिंग बनाई थी, जिसकी प्रशंसा प्रधानमंत्री ‘ नरेन्द्र मोदी ‘ ने भी की थी और उनके द्वारा प्रशंसा किये जाने के बाद अचानक यह पेंटिंग देश भर में चर्चा में आ गयी थी।
OLA-UBER समेत निजी वाहन वाले हनुमान जी की इस तस्वीर को अपने-अपने कारों के ऊपर लगाने लगे तो ओला-उबर का प्रयोग करने वाले लोग ऐसे कार ड्राइवरों को प्रोत्साहित करने हेतु उन्हें बिल से अधिक पैसे पेमेंट करने लगे। इन बातों से हिन्दू द्वेषी मीडिया व अन्य जमात वालों के सीने पर सांप लौटने लगे। “द वायर” आदि जमातों ने बजरंगबली को निशाने पर लेते हुए कई लेख लिखें। अगर आप पढ़ने-लिखने में रुचि रखते हैं तो आपको यह भी याद होगा कि काफी पहले ‘हंस’ पत्रिका के संपादक ‘राजेन्द्र यादव’ में यही हरकत की थी और हनुमान जी को “मानव- सभ्यता का पहला आतंकवादी” बताया था।
आपने कभी सोचा है कि बजरंगबली से इन जमातों के चिढ़ने की वजह क्या है? क्यों बजरंग बली की उस मनभावन पेंटिंग को ये ‘ब्रेकिंग इंडिया फोर्सेस’ “मिलिटेंट हनुमान” कहने लगें?
आख़िर हनुमान जी से इनके चिढ़ने की वजह क्या है? वजह है कि :-“बजरंग बली” के उज्ज्वल चरित्र और कृतित्व से सम्पूर्ण भारतवर्ष न जाने कितने सदियों से प्रेरणा लेता आया है।
हनुमान प्रतीक हैं उस स्वाभिमान” के जिन्होंने ‘बाली’ जैसे महापराक्रमी परंतु अधम शासक के साथ रहने की बजाए ‘बाली’ के अनाचार से संतप्त ‘सुग्रीव’ के साथ रहना स्वीकार किया था ताकि दुनिया के सामने यह आदर्श
स्थापित हो कि सत्य और न्याय के साथ खड़ा होना ही धर्म है।
हनुमान प्रतीक हैं उस “स्वामी-भक्ति” और “राज-भक्ति” के जिन्हें उस समय के सबसे शक्तिशाली साम्राज्य के प्रतिनिधि प्रभु श्रीराम का सानिध्य प्राप्त था परंतु उन्होंने अपने स्वामी सुग्रीव का साथ नहीं छोड़ा और उनके प्रति
उनकी राजभक्ति असंदिग्ध रही।
हनुमान प्रतीक हैं उस सेतु के जो उत्तर और दक्षिण भारत को जोड़ती है। जिसने किष्किंधा और अयोध्या को जोड़ा। पेंटिंग बनाने वाले “करण आचार्य” दक्षिण से थे और पेंटिंग वायरल होने लगी दिल्ली में तो इनके पेट में मरोड़ उठने लगी कि अरे ये कैसे हो गया?
हमने उत्तर भारत और दक्षिण भारत में कनफ्लिक्ट पैदा करने के लिए जो वर्षों- बर्ष मेहनत की है वो इतनी आसानी से कैसे जाया हो रही है?
हनुमान प्रतीक हैं उस “अनुशासन और प्रोटोकॉल” के जिसका अनुपालन उन्होंने अपने जीवन में हर क्षण किया जबकि ‘हनुमान’ विरोधियों को अनुशासनहीन समाज
पसंद है।
हनुमान प्रतीक हैं उस पौरुष के जिसका स्वामी ‘बाली’ जब अधम होकर एक स्त्री पर कुदृष्टि डालने लगा तो उन्होंने उसे सहन नहीं किया और बाली का साथ छोड़ने में एक पल भी नहीं लगाया।
हनुमान प्रतीक हैं स्त्री रक्षण के प्रति उस कर्तव्य के जो किसी और की स्त्री के सम्मान की रक्षा के लिए भी निडर-बेखौफ होकर उस समय के सबसे शक्तिशाली शासक को चुनौती देने उसके राज्य में घुस जाते हैं।
हनुमान प्रतीक हैं उस ‘चातुर्य और निडरता’ के जिनकी वाणी के ओज ने श्री राम को भी मंत्रमुग्ध कर दिया था।
अगर हम रामायण का कथानक देखें तो पता चलता है कि हनुमान, जामवंत, सुग्रीव, नल-नील, अंगद और तमाम दूसरे वानर वीर ये सब वो लोग हैं जो वनवासी-गिरिवासी और वंचित समाज के प्रतिनिधि हैं। ये उनलोगों के रूप में चिन्हित हैं जिनकी भाषा संस्कृत नहीं थी, जो किसी कथित उच्च वर्ग से नहीं थे, जो शहरी सभ्यता के नहीं थे परंतु इनके प्रतिनिधि के रूप में ‘हनुमान’ क्या उच्च वर्ण और क्या निम्न वर्ण, क्या नगरवासी और क्या वनवासी, सब हिन्दुओं के घरों में आराध्य रूप में पूजित हैं।
इनको ‘हनुमान जी’ से पीड़ा इसलिये है क्योंकि इन्हें बर्दाश्त नहीं हो रहा कि कैसे वनवासी वर्ग का एक प्रतिनिधि हर हिन्दू घर में पूजित है। इन्हें ये पच नहीं रहा कि कैसे कोई ऐसा पात्र हो सकता है जिसके प्रति हिंदुओं के वंचित समाज से लेकर भारत का प्रधानमंत्री तक में एक समान भावना है। ‘हनुमान’ से इनकी वेदना इसलिए है क्योंकि उनके होते वर्ग-संघर्ष, जाति-संघर्ष, आर्य-द्रविड़ विवाद, उत्तर-दक्षिण संघर्ष पैदा करने के इनके तमाम षडयंत्र विफल हो जा रहे हैं।
हनुमान से इनको तकलीफ़ इसलिए भी है क्योंकि ‘मारुति’ इन्द्रिय संयम के जीवंत प्रतीक हैं यानि बजरंगबली “यौन-उच्छृंखलता” के इनके नारों की राह के रोड़े भी हैं। हनुमान धर्म के नाम पर कहीं भी सॉफ्ट नहीं हैं, ये इनकी पीड़ा है।
एक अकेले हनुमान के कारण “ब्रेकिंग इंडिया फोर्सेस” के तमाम मंसूबें नाकाम हैं तो इनको हनुमान से तकलीफ़ क्यों न हो?
आज हर हिन्दू घर में हनुमान कई रूपों में मौजूद हैं, कहीं वो तस्वीर रूप में, कहीं मूर्ति-रूप में, कहीं, महावीरी-ध्वज रूप में, कहीं हनुमान- चालीसा, बजरंग-बाण या सुंदर-काण्ड रूप में उपस्थित हैं।
#साभार
Telegram: View @modified_hindu
सनातनी हिन्दू राकेश (मोदी का परिवार)
‘एंग्री हनुमान’ के बाद सोशल मीडिया में छाए ‘दाढ़ी वाले राम’
सड़कों पर दौड़ती अधिकतर गाड़ियों पर आपको एंग्री हनुमान का स्टीकर देखने को जरूर मिल जाता होगा. एंग्री हनुमान का कैरिकेचर बनाने वाले आर्टिस्ट करन आचार्य इस बार भगवान राम का कैरिकेचर लेकर आए हैं.
‘एंग्री हनुमान’ के बाद सोशल मीडिया में छाए ‘दाढ़ी वाले राम’
भगवान राम को हिंदू धर्म के त्रिदेवों में से एक विष्णु का अवतार माना जाता है. रूद्र हनुमान के बाद अब उनके ‘राम’ भी सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं.
टीवी सीरियल्स में दिखाए गए भगवान राम से आचार्य के राम अलग हैं. आचार्य ने भगवान राम को दाढ़ी अवतार में प्रदर्शित किया है.

आचार्य कहते हैं कि उनके दिमाग में भगवान राम के दो तरह के चित्र उभर रहे थे लेकिन आखिरकार उन्होंने भगवान राम को दाढ़ी अवतार में दिखाया. वह कहते हैं कि जंगल में रहने के बाद यह स्वाभाविक है कि उनकी दाढ़ी रही होगी. हालांकि आचार्य ने बिना दाढ़ी रखे हुए भगवान राम का चित्र भी बनाया है जिससे हर कोई अपने मन मुताबिक ईश्वर को देख सके.
आचार्य ने कहा, लोग भगवान राम को बिना दाढ़ी वाले रूप में देखना पसंद करते हैं इसलिए मैंने उस रूप में भी उन्हें चित्रित किया है.
हनुमान को रूद्र अवतार में पेश करने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस हुई थी लेकिन इस बार भगवान राम को सौम्य रूप में प्रस्तुत किया गया है.
आचार्य ने बताया, जब आप भगवान राम को देखते हैं तो आपका दिमाग शांति से भर जाता है. मेरी रचना में ना तो उन्हें रौद्र रूप में दिखाया गया है और ना ही शांत भाव में, वह इन दोनों भावों के कहीं बीच में हैं.
‘एंग्री हनुमान’ अब केवल भारत में ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी काफी लोकप्रिय हो चुके हैं. आचार्य ने कहा कि लोग जर्मनी की सड़कों पर उनका कैरिकेचर देखकर उन्हें ट्वीट करते रहते हैं. कर्नाटक विधानसभा से पहले मेंगलुरु में एक रैली के दौरान पीएम मोदी ने भी आचार्य को ‘देश का गौरव’ बताया था.
आज आचार्य का हनुमान कैरिकेटर पोस्टरों, स्टिकर्स और अन्य दूसरी चीजों पर खूब देखने को मिलता है. हालांकि इस लोकप्रियता ने उनकी आर्थिक रूप से मदद नहीं की. आचार्य ने बताया, मुझे तब कॉपीराइट क्लेम्स के बारे में जानकारी नहीं थी, मेरा कैरिकेचर लोगों ने खूब इस्तेमाल किया लेकिन मुझे किसी ने कोई भुगतान नहीं किया.
अब करन आचार्य ने कॉपीराइट के लिए आवेदन कर दिया है. उनके परिवार ने ‘परिधि मीडिया वर्क्स’ नाम से एक कंपनी शुरू की है जो टी-शर्ट, पोस्टर्स और स्टीकर्स पर आर्टवर्क का इस्तेमाल करेगी.
करन के मुताबिक, वार्षिक मंदिर उत्सव के लिए मैंने इसे अपने दोस्तों के कहने पर बनाया था. वे चाहते थे कि हर साल से कुछ अलग हो. उसके बाद मैं हनुमान के इस कैरिकेचर के साथ आया क्योंकि हम सभी हनुमान भक्त हैं।
एंग्री हनुमान की तस्वीर के बारे में बात करते हुए करन ने बताया था कि उन्होंने इसे अपने दोस्तों की गुजारिश पर गणेश चतुर्थी के मौके के लिए बनाया था. इसे बनाने में उन्हें डेढ़ घंटे का वक्त लगा था. अब वह अगला कैरिकेचर सीता मां का बनाना चाहते हैं.
# यह आलेख 2018 में पहली बार लिखा गया था। अब यह दोबारा प्रस्तुत है
हनुमान जी की पताका फहराने को लेकर मांड्या के एक गांव से शुरु हुआ बवाल पूरे कर्नाटक में फैल गया है.
‘एंग्री हनुमान’ के ध्वज को लेकर अब क्या है विवाद, किसने और कब बनाई थी ये पताका
कर्नाटक में क्रोधित हनुमान जी की पताका को लेकर विवाद जारी है. ध्वज को लेकर विवाद मांड्या गांव से शुरू हुआ था. अब इस विवाद में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस समेत तमाम राजनीति दल कूद पड़े हैं. जानते हैं कि आखिर हनुमान जी के ध्वज को लेकर कर्नाटक में इतना बवाल क्यों है? ये पताका किसने बनाई थी?


