लस्ट जिहाद: कभी राजू,कभी उत्पल, जुमुद्दीन ने नाम बदल की 6 हिंदू लड़कियों से शादी
कभी राजू तो कभी बना उत्पल… मुस्लिम जुमुद्दीन ने 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पहली पत्नी ने खोली पोल
असम से एक मुस्लिम जुमुद्दीन को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर छह हिंदू महिलाओं से शादी करने का आरोप है. उस पर आरोप है कि उसने अपनी पहचान छिपाकर शादियां कीं.
आरोपी जुमुद्दीन अहमद.
दिसपुर 22 नवंबर 2026। असम के नागांव जिले की पुलिस ने समागुरी के सोनारीबली निवासी जुमुद्दीन अहमद को गिरफ्तार किया है. उस पर आरोप है कि उसने खुद को हिंदू बताकर और अलग-अलग पहचान का इस्तेमाल करके छह हिंदू महिलाओं से शादी की. अहमद धर्म से मुस्लिम है.
यह शिकायत उसकी पहली पत्नी रंजू मुसाहारी (जिसे फरीदा बेगम के नाम से भी जाना जाता है) ने दर्ज कराई है. उसने आरोप लगाया कि अहमद ने अपनी असली पहचान छिपाई और राजू बोरा, उत्पल बोरा और उत्पल सैकिया जैसे नामों का इस्तेमाल करके कई महिलाओं से शादी की.
2001 में की थी पहली शादी
शिकायत के अनुसार, अहमद ने 2001 में तेजपुर की एक बोडो महिला से शादी की थी, जिसमें उसने खुद को राजू बोरा बताया था. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इसके बाद उसने कालियाबोर, कार्बी आंगलोंग, तेजपुर और अन्य जगहों की महिलाओं से अलग-अलग पहचान बताकर शादियां कीं.
महिला ने उस पर अपनी पहचान साबित करने और शादियां करने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और बैंक पासबुक जैसे फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया है.
आपके लिए और..
दिल्ली में 55 लाख के गहनों से भरे बैग की हो गई अदला बदली, फिर ऐसे हुआ बरामद, फिल्मी है पूरी कहानी
50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकल गए तो इनका राशन बंद क्यों नहीं कर देते, कांग्रेस ने उठाया सवाल
दूरदर्शन ने रिजेक्ट कर दिया था ये धार्मिक शो, रामायण-महाभारत के बाद हुआ रिलीज, 4 साल रहा नंबर-1
मीडिया से बात करते हुए महिला ने कहा कि वह सालों से परेशान थी और अब उसकी गिरफ्तारी से उसे राहत मिली है.
‘उसने 6 महिलाओं से शादी की है’
महिला ने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. मैं 2001 से ही परेशानियां झेल रही हूं. उसने मुझे मिलाकर कुल छह महिलाओं से शादी की है. मैं असम के मुख्यमंत्री की आभारी हूं. अभी तो मेरी छोटी बहन मेरा पेट पाल रही है, लेकिन जब वह काम पर वापस चली जाएगी, तो मेरा और मेरे बच्चे का ख्याल कौन रखेगा?’
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि अहमद ने उनके बच्चों की पढ़ाई का विरोध किया और चाहता था कि वे पढ़ाई छोड़कर कमाने लगें, जिस वजह से बच्चों को अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी.
उसने आरोप लगाया, ‘मेरे बच्चों को स्कूल और कॉलेज छोड़ना पड़ा. मेरे पति ने उनसे कहा कि उन्हें किसी शिक्षण संस्थान में नहीं जाना चाहिए और पैसे कमाना शुरू कर देना चाहिए.’
यह भी पढ़ें | नाले में चार दिन फंसा रहा शख्स, फुटपाथ के नीचे से आई आवाज तो किया गया रेस्क्यू, वीडियो वायरल
महिला ने सास पर भी लगाए आरोप
महिला ने अपनी सास पर भी आरोप लगाया कि वह अहमद की असली पहचान के बारे में जानती थी और उसने किसी दूसरी महिला के साथ अहमद की कथित शादी का समर्थन किया था. महिला ने दावा किया कि उसकी (आरोपी की) पिछली पत्नी ने उसकी सास को बताया था कि उनकी शादी कोर्ट में हुई थी और उसका रजिस्ट्रेशन भी कराया गया था.
महिला ने आरोप लगाया, ‘वह सब कुछ जानती है, फिर भी उसका साथ देती है. उसे पता है कि वह एक मुस्लिम है. सिर्फ मेरा पति ही नहीं, वह भी दोषी है.’
आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
ये आरोप हटोवाल पुलिस के संज्ञान में आने के बाद अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस ने केस नंबर 40/26 दर्ज किया.
उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 82, 84, 83, 81, 69 और 319 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है, जिसमें अहमद द्वारा इस्तेमाल की गई कथित पहचान, दस्तावेजों की असलियत और शादियों से जुड़ी परिस्थितियों की पड़ताल शामिल है.


