उत्तराखंड भाजपा मोर्चे जोडेंगें सात लाख लोग: महेंद्र भट्ट
हरिद्वार में भाजपा कार्यसमिति की बैठक, सात मोर्चों को दिया गया बड़ा लक्ष्य
हरिद्वार भाजपा बैठक में सातों मोर्चों को एक- एक लाख सदस्य जोड़ने का लक्ष्य दिया है.
UTTARAKHAND BJP MEETING IN HARIDWAR
हरिद्वार में भाजपा कार्यसमिति की बैठक
हरिद्वार 20 नवंबर 2026: विधानसभा चुनाव 2027 में तीसरी बार जीत हासिल करने को भारतीय जनता पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है. इसे लेकर हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम में दो दिवसीय प्रदेश विस्तारित कार्य समिति आयोजित हो रही है. इसमें पहले दिन भाजपा के सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में चुनाव की तैयारी के लिए ऊर्जा भरी गई. प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, की मौजूदगी में पार्टी संगठन के अन्य दिग्गज नेताओं ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनावों को लेकर लक्ष्य दिए.
शाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कार्य समिति की बैठक में भाग लेने पहुंचे. शाम को प्रदेश के पदाधिकारी की बैठक हई. प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत पार्टी के सभी 7 मोर्चों को एक- एक लाख लोग पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है. इसके साथ ही दिसंबर के अंत तक जिलों में मोर्चा और ब्लॉक स्तर तक की कार्य समितियां आयोजित होंगी. भाजपा कार्य समिति के दूसरे दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे.
हरिद्वार में भाजपा कार्यसमिति की बैठक
महेंद्र भट्ट ने बताया कि कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के सातों मोर्चों के पदाधिकारियों को निर्देश दिये गए हैं कि समाज के सभी वर्गों को बड़ी संख्या में पार्टी से जोड़ना है. खासतौर पर बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाए जाएंगे. अन्य राजनीतिक दलों के लोग भाजपा के संपर्क में हैं, लेकिन पार्टी चाहती है कि युवा, महिला, ओबीसी और अनुसूचित आदि मोर्चे ही सदस्यता दिलाए. दिसंबर के अंत तक मोर्चों की कार्यसमिति की बैठकों की तिथियां भी घोषित हो जाएंगी.
उत्तराखंड भाजपा सहप्रभारी बांसुरी स्वराज ने कहा उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार अभूतपूर्व विकास कार्य कर रही है. इसके लिए उन्हें पूरा यकीन है कि उत्तराखंड की जनता एक बार फिर से यहां पर कमल खिलायेगी. कार्य समिति की बैठक में चुनाव पर पारिवारिक माहौल में विस्तृत चर्चा हुई है. पार्टी के शीर्ष नेताओं का आशीर्वाद सभी पदाधिकारी को मिला है. शाम को भाजपा कार्य समिति की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए. जिसमें प्रदेश के पदाधिकारी शामिल हुए.
विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति में बनेगी 2027 की जीत की रणनीति
भाजपा की हरिद्वार में होने वाली विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में संगठन की रणनीति, चुनावी तैयारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर मंथन होगा। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यह कार्यसमिति 2027 की जीत का मार्ग प्रशस्त करेगी। प्रेमनगर आश्रम में 21 नवंबर को पार्टी के सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों की कार्यसमिति की बैठकें होंगी, जबकि 22 नवंबर को विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक होगी। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश प्रभारी राम माधव और सह प्रभारी बांसुरी स्वराज समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 22 नवंबर को हरिद्वार बैठक में प्रतिभाग करेंगे। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों, चुनावी रणनीति और संगठन की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि बैठक में संगठन को मजबूत करने और चुनाव को कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर भी मंथन होगा। तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, सुशील त्यागी, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, संजीव चौधरी, जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, गौरव वर्मा समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
TAGGED:
हरिद्वार में भाजपा की बैठक
भाजपा कार्यसमिति बैठक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट
UTTARAKHAND BJP MEETING IN HARIDWAR


