मुंबई के व्यापारी से करोड़ों ठगे,देहरादून से धरा गया से सेक्सटॉर्शन गैंगस्टर सलमान खान

आरोपित ने दिल्ली का बड़ा अफसर बनकर व्यापारियों से करोड़ों ठगे.
DEHRADUN SEXTORTION RACKET GANG
उत्तराखंड से सेक्सटॉर्शन गैंगस्टर पकड़ा
देहरादून 24 मई 2026 : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सेक्सटॉर्शन’ रैकेट गैंग के भागे हुए आरोपित सरगना पकड़ा  गया है. ये कार्रवाई उउत्तराखंड विशेष कार्य बल पुलिस से मिलकर गोवा पुलिस ने की है. आरोपित पर गोवा के मापुसा थाना क्षेत्र में करोड़ों की रकम ऐंठने का आरोप है. आरोपित पिछले तीन साल से गोवा से भागा हुआ था. साथ ही आरोपित ने इस प्रकार की लूट अन्य राज्यों में भी की है.

खुद को बताता था दिल्ली नारकोटिक ब्यूरो का अफसर: बता दें उत्तराखंड एसटीएफ ने गोवा के नार्थ गोवा जनपद के मापुसा पुलिस स्टेशन में अंकित मुकदमें में भागे आरोपित सलमान खान (निवासी देहरादून ) को थाना नहेरु कालोनी क्षेत्र से पकड़ा है . आरोप है कि वह अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर खुद को दिल्ली नारकोटिक ब्यूरो का ऑफिसर बताता था. उसने मापुसा नार्थ गोवा में मुंबई के एक बिजनेसमैन से करोड़ों रुपये की उगाही की. तब से ही वह भागा हुआ था. उसे पकड़ने गोवा पुलिस ने पहले उसके घर माजरा में छापा मारा. वहां से आरोपित पुलिस को चकमा देकर भाग गया.

कैसे करते थे लूट: आरोपित ने पूछताछ में बताया कि वह अपने परिचित इमाद (निवासी बेहट सहारनपुर ) के साथ अगस्त 2023 में कालका दिल्ली की निवेदिता शर्मा से उसके घर पर मिला. वहां पर मौहम्मद आयान ,मोहम्मद वसीद, फैजान फरजान, यासर, राज चौधरी और हरिद्वार निवासी भुवन अरोड़ा से आरोपित सलमान खान की मुलाकात हुई. आरोपितों ने मिलकर एक ‘सेक्सटॉर्शन’ रैकेट गैंग बनाया. यह गैंग इस रैकेट में लड़कियों का इस्तेमाल करके अमीर बिजनेसमैन को टारगेट करता था. उन अमीर लोगों से अश्लील काम करवाते थे. अमीर बिजनेसमैन लोगों की रेप्युटेशन खराब करने की धमकी देकर खुद को दिल्ली में नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारी होने का दावा करके उनको बंधक बनाकर, धमका और मारपीट कर उनसे मोटे पैसे ऐंठते थे.

मुंबई का व्यवसायी जाल में फंसाया: आरोपित ने योजना बनाकर निवेदिता शर्मा के माध्यम से पीड़ित मुंबई निवासी व्यवसायी को अपने जाल में फंसाया. नार्थ गोवा में विला हाउस फॉरेस्ट कुचेलिया मापुसा को किराये पर लेकर उसमें वीडियो कैमरे फिट किये. योजना में पीड़ित बिजनेसमैन को मिलने को बुलाकर महिला निवेदिता शर्मा उसके साथ विला में रुक गयी. रात में साथी आरोपितों ने योजना में विला में घुसकर खुद को दिल्ली नारकोटिक ब्यूरो टीम का बताया. साथ ही उसके अश्लील वीडियो बनाकर उसे बंधक बनाया. उसके साथ मारपीट की. आखिर में उससे करोड़ों रुपए ऐंठने लिए.

देहरादून से हुई सलमान खान की पकड़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विशेष कार्य बल अजय सिंह ने बताया कि पीड़ित के पुलिस के पास शिकायत करने के बाद, दो संदिग्धों, निवेदिता शर्मा, भुवन अरोड़ा (निवासी हरिद्वार) को पकड़कर घटना का अनावरण किया गया. इसी क्रम में इस गैंग के अन्य सदस्यों को भी गोवा पुलिस ने पकड़ा है. गैंग सरगना आरोपित सलमान खान घटना के बाद से ही लगातार भागा हुआ था. जिसे देहरादून से पकड़ा गया है.

TAGGED:

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह
देहरादून सेक्सटॉर्शन रैकेट गैंग
उत्तराखंड एसटीएफ
DEHRADUN SEXTORTION RACKET GANG

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *