अमित शाह राजधानी दून में,क्या-कुछ हैं व्यवस्थाएं? ट्रैफिक प्लान, 0 जोन….

Home Minister Amit Shah in Dehradun today Two major events from Rajyotsav to Police Line
गृहमंत्री अमित शाह के राज्योत्सव से पुलिस लाइन तक दो बड़े आयोजन,जनसभा की भी तैयारी

देहरादून 06 नवंबर 2026। गृह मंत्री अमित शाह पूर्वान्ह 11:50 बजे परेड ग्राउंड कार्यक्रम स्थल पहुंच राज्योत्सव समारोह में भाग लेंगें और यहां दो घंटे रहेंगें। वें राज्य स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर जनसभा संबोधित करेंगे। इसमें 35 से 40 हजार लोग जुटने की उम्मीद है।
भाजपा ने गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा के अभूतपूर्व होने का दावा करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं एवं जनता में उनको सुनने को जबरदस्त उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री शाह का उत्तराखंड से विशेष लगाव है, जो प्रदेश के विकास और नीतियों में स्पष्ट दिखता है।
फिर 1.50 बजे पुलिस लाइन में उत्तराखंड पुलिस को गौरवशाली राष्ट्रपति पुलिस कलर अलंकरण सौंपेंगें। यहां वे लगभग चार घंटे रहेंगें।
उन्हें भाजपा कोर कमेटी की बैठक में भी हिस्सा लेना था, जो किन्हीं कारणों से टल गया।

12 बजे परेड ग्राउंड पहुंच पदयात्रा में होंगे शामिल

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाह पूर्वान्ह 11:30 बजे विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट और वहां से हेलिकॉप्टर से देहरादून आएंगें।

12 बजे शाह परेड ग्राउंड पहुंच भाजपा की पदयात्रा में शामिल होकर जनसभा संबोधित करेंगे। पहले से तय कार्यक्रम बदल अब उनका पहला कार्यक्रम परेड ग्राउंड में रखा गया है।

जनसभा में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को राजनीतिक दिशा देने और संगठन तैयारियों पर चर्चा की संभावना है।

अमित शाह कार्यक्रम में डेढ़ हजार करोड़ रुपए से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को व्यवस्थायें ब्रीफ करते अपर सचिव बंशीधर तिवारी। साथ में हैं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तथा अन्य पार्टी पदाधिकारी।

सुरक्षा के कड़े प्रबंध, कई रास्तों पर डायवर्जन

गृह मंत्री का प्रवास देखते हुए देहरादून पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। परेड ग्राउंड और पुलिस लाइन के आसपास के क्षेत्रों में विशेष निगरानी रहेगी।

VVIP रूट पर पड़ने वाली ऊंची इमारतों का सत्यापन और संवेदनशील स्थानों की जांच हो चुकी है। कार्यक्रम स्थलों के आसपास ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा।

वहीं, परेड ग्राउंड में जनसभा के समय यातायात व्यवस्था बनाए रखने को कई मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जनता से निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करने की अपील की गई है।

परेड ग्राउंड के चारों तरफ जीरो जोन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देहरादून प्रवास और परेड ग्राउंड में जनसभा देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान बनाया है।

परेड ग्राउंड के चारों ओर रोजगार तिराहे से सीजेएम तिराहा और लैंसडाउन चौक तक सभी वाहनों को जीरो जोन रहेगा।

इस दौरान सर्वे चौक से ओरिएंट चौक और लैंसडाउन चौक जाने वाले वाहनों को रोजगार तिराहे से कनक चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

बुद्धा चौक से क्रॉस रोड जाने वाले वाहनों को एमकेपी के रास्ते भेजा जाएगा।

आराघर चौक से ईसी रोड जाने वाले वाहनों को सीएमआई चौक, एमकेपी चौक और बुद्धा चौक होते हुए सुभाष रोड से निकाला जाएगा।

आराघर चौक से ईसी रोड जाने वाले वाहनों को सीएमआई चौक, एमकेपी चौक और बुद्धा चौक होते हुए सुभाष रोड से निकाला जाएगा।

बाहरी क्षेत्रों से आने वाली बसों को अलग रूट

हरिद्वार और ऋषिकेश से आने वाली बसें रिस्पना पुल, धर्मपुर चौक, आराघर, द्वारका स्टोर और सर्वे चौक होते हुए रोजगार तिराहे तक पहुंचेंगी।

यहां पानी की टंकी के पास यात्रियों को उतारने के बाद बसें सीजेएम तिराहा, एमकेपी और रेसकोर्स होते हुए बन्नू स्कूल में पार्क होंगी।

रुड़की, भगवानपुर और आईएसबीटी से आने वाली बसें पटेल नगर मंडी, सहारनपुर चौक, प्रिंस चौक, दर्शन लाल चौक, लैंसडाउन चौक और कनक चौक होते हुए दून क्लब के सामने यात्रियों को उतारेंगी। इसके बाद बसें बन्नू स्कूल में पार्क की जाएंगी।

रायपुर और सहस्रधारा से आने वाली बसों की व्यवस्था भी तय

इन क्षेत्रों से आने वाली बसें सहस्रधारा रोड, सहस्रधारा क्रॉसिंग और सर्वे चौक होते हुए सर्वे ऑफ इंडिया गेट के सामने यात्रियों को उतारेंगी।

इसके बाद द्वारका स्टोर और आराघर टी-जंक्शन होते हुए गुरुद्वारा ग्राउंड में पार्क होंगी।

विकासनगर, चकराता और सहसपुर से आने वाली बसें किशन नगर चौक, बिंदाल, घंटाघर, ओरिएंट चौक और कनक चौक होते हुए दून क्लब के सामने यात्रियों को उतारेंगी। इन बसों की पार्किंग गुरुद्वारा ग्राउंड रेस कोर्स में रहेगी।

छोटे वाहनों और बसों के लिए अलग-अलग पार्किंग

वीआईपी वाहनों की पार्किंग शेड पार्किंग, कनक चौक मल्टीलेवल पार्किंग और तिब्बती मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग में होगी। सामान्य छोटे वाहनों के लिए रेंजर्स ग्राउंड, काबुल हाउस पार्किंग और मंगला देवी इंटर कॉलेज में व्यवस्था की गई है।

वहीं, बसों को बन्नू स्कूल ग्राउंड, गुरुद्वारा ग्राउंड और गुरुनानक ग्राउंड रेसकोर्स में पार्क कराया जाएगा।

पुलिस लाइन में अलंकरण परेड के समय भी रहेगा जीरो जोन

गृह मंत्री अमित शाह के पुलिस लाइन पहुंचने पर नेगी तिराहे से पुलिस लाइन पेट्रोल पंप होते हुए बन्नू स्कूल चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

नेगी तिराहे से बन्नू स्कूल की ओर जाने वाले वाहनों को गुरुनानक चौक की तरफ भेजा जाएगा।

बन्नू स्कूल चौक से नेगी तिराहे की ओर आने वाले वाहनों को गुरुनानक चौक और सूरी चौक होते हुए निकाला जाएगा।

पुलिस लाइन में वीआईपी वाहनों की पार्किंग बलिदान स्मारक ग्राउंड, प्रशासनिक भवन, सम्मेलन कक्ष पार्किंग और एमटी सेक्शन ग्राउंड में होगी। सामान्य वाहनों के लिए गुरु नानक ग्राउंड रेस कोर्स में पार्किंग बनाई गई है।

विक्रम और सिटी बसों के रूट में भी बदलाव

विक्रम संख्या-03 धर्मपुर से प्रिंस चौक, तहसील चौक, एमकेपी और सीएमआई चौक होते हुए अपने निर्धारित रूट पर लौटेंगे।

विक्रम संख्या-05 और 08 को रेलवे स्टेशन से वापस भेजा जाएगा, जबकि विक्रम संख्या-02 सहस्रधारा क्रॉसिंग से वापस होंगें। विक्रम संख्या-01 केवल ओरिएंट चौक तक आएंगें और वहीं से लौटेंगें।

प्रेमनगर और कोलागढ़ रूट के विक्रम संख्या-07 और 08 को बिंदाल कट से वापस किया जाएगा।

राजपुर रोड की सिटी बसें तहसील चौक से दर्शन लाल चौक और घंटाघर होते हुए चलेंगी।

विश्वनाथ सेवा की बसें चुना भट्ठा से संचालित होंगी।

राजपुर रोड की सिटी बसें तहसील चौक से दर्शन लाल चौक और घंटाघर होते हुए चलेंगी।

विश्वनाथ सेवा की बसें चूना भट्ठा से संचालित होंगी।

रायपुर रोड से घंटाघर जाने वाली सिटी बसें सर्वे चौक से बहल चौक होते हुए जाएंगी।

NO पार्किंग में वाहन खड़े करने पर होगा 1500 रुपए अर्थदंड 

यातायात पुलिस ने साफ किया है कि NO पार्किंग जोन में खड़े वाहन क्रेन से टो किये जाएगें और इसके लिए 1500 रुपए अर्थदंड देना होगा।
पुलिस ने लोगों से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने और अधिकाधिक दोपहिया वाहनों या सार्वजनिक परिवहन इस्तेमाल करने की अपील की है।
साथ ही स्थानीय बाजारों से खरीदारी करने,अनावश्यक हॉर्न नहीं बजाने और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने को कहा है।
एंबुलेंस, पुलिस और अग्निशमन जैसे आवश्यक सेवा वाहनों को नहीं रोका जाएगा और न ही डायवर्ट किया जाएगा।

गृहमंत्री शाह के प्रवास पर प्रदेश भाजपा महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि उत्तराखंड, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को प्रिय है। वे यहां आते रहते हैं। बैठकों, प्रवास से राज्य के विकास और लोक कल्याण को सहयोग देते रहते हैं। इसी से वे देवभूमिवासियों के दिलों में बसे हैं। हरिद्वार में गृह मंत्री के कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोग थे। आज देहरादून में भी 35 से 40 हजार की संख्या जुटेगी। प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने कहा कि जनता अमित शाह के ओजस्वी विचार सुनने को हमेशा उत्सुक रहती है। देश की समस्याओं के समाधान और उत्तराखंड के विकास को उनके मार्गदर्शन का इंतजार सभी को है। उत्तराखंड चाहता है कि अमित शाह बार-बार आएं और कुछ न कुछ उपहार दें। शाह सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा का भरोसा दिलाते हैं तो दोनों ही दृष्टि में निश्चित रूप से उत्तराखंड लाभांवित होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *