सड़क दुर्घटना में दोस्त समेत अतीक अहमद के छोटे बेटे की मौत, परिवार में अब कौन कहां
Aban Ahmed died in Tragic Accident After Asad Encounter in Jhansi
झांसी ने अतीक परिवार को फिर दिया गहरा घाव: पहले असद का एनकाउंटर,अब आबान की मौ
गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की आज सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह दुर्घटना उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में हुई। उनकी कार एक डिवाइडर से टकरा गई थी।
झांसी जिले ने माफिया अतीक अहमद के परिवार को एक और बड़ा घाव दिया है। अतीक के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की आज कष्टकारी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपने बड़े भाई अली अहमद से झांसी जेल में मिलने जा रहा था। दुर्घटना झांसी-कानपुर हाईवे पर हुई। बताया जा रहा है कि पूछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास अचानक एक जानवर सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में आबान और सोनू की मौके पर ही जान चली गई। झांसी जिले में ही साल 2023 में उमेश पाल हत्याकांड के आरोपित और अतीक अहमद के तीसरे बेटे असद अहमद को उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल ने मुठभेड़ में मार गिराया था।
झांसी में दुखद दुर्घटना ने अतीक अहमद के परिवार को नया मोड जोड़ दिया है। पिछले कुछ वर्षों में अतीक के परिवार में कई बड़े घटनाक्रम हुए हैं। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हुई। प्रयागराज से झांसी आती तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट गया।
दुर्घटना में अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई। कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में मोहम्मद जैद और उमर शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हाईवे से हटाकर यातायात यथावत कराया गया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, आबान अहमद प्रयागराज से झांसी अपने बड़े भाई अली अहमद से जेल में मिलने जा रहा था।
अली अहमद को एक अक्तूबर 2025 को प्रयागराज की नैनी कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में मोहम्मद जैद और उमर शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। । पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
अली अहमद को एक अक्तूबर 2025 को प्रयागराज की नैनी जेल से झांसी जेल स्थानांतरित किया गया था। यह स्थानांतरण सुरक्षा कारणों के चलते किया गया था। आबान प्रयागराज के सेंट जोसेफ कॉलेज का छात्र था। परिवार में सबसे छोटा होने के कारण वह खास माना जाता था।
झांसी में अतीक परिवार से जुड़ी दूसरी बड़ी घटना
आबान की मौत के बाद झांसी का नाम एक बार फिर अतीक अहमद के परिवार के साथ जुड़ गया है। इससे पहले 13 अप्रैल 2023 को झांसी के पारीछा डैम के पास यूपी एसटीएफ ने अतीक के बेटे असद अहमद का एनकाउंटर किया था। असद के साथ उसका साथी मोहम्मद गुलाम भी मारा गया था। दोनों पर उमेश पाल हत्याकांड में शामिल होने का आरोप था।
दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। उस समय एसटीएफ ने बताया था कि असद अहमद और मोहम्मद गुलाम झांसी के आसपास छिपे थे। लंबी निगरानी और तकनीकी सर्विलांस के बाद उनकी लोकेशन मिली थी। पारीछा डैम के पास हुई मुठभेड़ में दोनों के पास से विदेशी हथियार भी बरामद किए गए थे। अतीक के तीसरे नंबर के बेटे असद का एनकाउंटर उस समय चर्चा का विषय बन गया था।
अतीक अहमद के थे पांच बेटे
प्रयागराज के सबसे प्रभावशाली माफिया और पूर्व सांसद रहे अतीक अहमद के पांच बेटे हैं। उमर अहमद सबसे बड़ा बेटा है। वह भी जेल में बंद है। अली अहमद दूसरे नंबर का बेटा है, वो फिलहाल झांसी जेल में बंद है। पिछले साल ही नैनी जेल से झांसी जेल में स्थानांतरित किया गया था। असद अहमद तीसरे नंबर का बेटा था, जिसकी 2023 में झांसी में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था।
चौथे नंबर का बेटा अहजम अहमद है, जबकि आबान अहमद सबसे छोटा बेटा था, जिसकी झांसी में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। अतीक अहमद के पांच बेटों में से एक की मुठभड़े तो दूसरे की सड़क हादसे में मौत हुई है।
अबान पर दर्ज मुकदमा
माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान अहमद के खिलाफ 28 नवंबर 2025 को धूमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। माफिया के बेटे पर यह पहली प्राथमिकी थी। धूमनगंज पुलिस ने सोशल मीडिया पर चल रहे उसके रील का संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की थी। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर भड़काऊ रील डालकर दहशत फैलाने की कोशिश की गई थी। भारतीय न्याय संहिता की धारा 353 के तहत अबान, उसके साथी हमजा और कुछ अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। एक शादी समारोह में गए अबान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। उस वीडियो के संवाद थे, “सामने वाले को हमसे क्या मिलेगा, ये उसकी औकात बताएगी। हम दिल भी रखते हैं और असलहा भी। हम कुत्तों की तरह पीछे से वार नहीं करते, सामने से फाड़ते हैं। तूफान और हम जब भी आते हैं, मां कसम फाड़ के जाते हैं।”
पुलिस ने इस वीडियो को धमकी मानते हुए एफआईआर दर्ज की थी। आबान अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अतीक अहमद के दोनों छोटे बेटों अहजम और आबान को बुआ की हिरासत में दे दिया गया था। ये दोनों प्रयागराज में अपनी बुआ के पास रह रहे थे।
दुखद घटना के बाद बड़े भाई अली अहमद ने अपने छोटे भाई की मौत पर गहरा दुख जताते हुए प्रशासन से भावुक अपील की कि मेरे भाइयों को मिट्टी (जनाजे/अंतिम संस्कार) में शामिल होने दिया जाए।

