ऑटो चालक मौ.सोहेल ने किया राजस्थान बदनाम,गिरफ़्तार

Jaipur Auto Driver Who Defame Rajasthan Tourism And Taught Abuses To Foreign Woman Now Arrested
जयपुर में हिंदी से अनजान विदेशी पर्यटक से गालियां बुलवाकर राजस्थान को लज्जित करने वाला मौहम्मद सोहेल गिरफ्तार, जानिए क्या की थी ‘बदतमीजी’
Jaipur tourist video Case: राजस्थान की संस्कृति को बदनाम करने के मामले में पुलिस ने आरोपित मौहम्मद सोहेल को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल. जयपुर में इस ऑटो चालक ने विदेशी महिला से अश्लील गालियां बुलवाकर भद्दे मजाक की सारी सीमायें तोड़ दी ।

जयपुर 24 मार्च 2026 : राजस्थान पुलिस ने यहां विदेशी पर्यटक को कथित तौर पर अपशब्द सिखाने वाले एक ऑटो रिक्शा चालक को सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पर्यटन थानाधिकारी मंजू कुमारी ने बताया कि 20 मार्च को सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ है जिसमें एक ऑटो रिक्शा चालक विदेशी पर्यटक को अपशब्द सिखाते हुए नजर आ रहा है।
Jaipur Auto Driver Arrested
जयपुर के आतिथ्य सत्कार को बदनाम करने वाला ऑटो ड्राइवर अरेस्ट

जानिए क्या है पूरा मामला
वीडियो में नजर आ रहा है कि चालक हंसते हुए विदेशी पर्यटक महिला से इन शब्दों को दोहराने के लिए कहता है, जबकि महिला इन्हें मजाक समझकर सीख रही है। कुमारी ने बताया कि जर्मनी से आई महिला पर्यटक इन शब्दों के अर्थ से अनजान थी और उसे लगा कि यह सामान्य बातचीत का हिस्सा है और इस तरह वह विदेशी भाषा सीख रही है।

पुलिस ने किया मौहम्मद सोहेल गिरफ्तार
थानाधिकारी ने बताया कि आरोपित की पहचान सूरजपोल निवासी मोहम्मद सोहैल (31 वर्ष) के रूप हुई तथा प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना करीब 10 दिन पहले हुई थी जब विदेशी पर्यटक जयपुर घूमने आई थी और ऑटो रिक्शा से पुरानी नगरी का भ्रमण कर रही थी। महिला ने यह वीडियो खुद रिकॉर्ड किया और जर्मनी लौटकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपित का पता लगाया। थानाधिकारी के अनुसार मामले की जांच चल रही है।

सोशल मीडिया पर भी लोगों ने जताई थी नाराजगी
उल्लेखनीय है कि जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर फैला, नेटिजन्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। यूजर्स ने राजस्थान पुलिस और मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए आरोपित चालक के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि जब सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, तब ऐसे ‘सांस्कृतिक अपराधी’ पूरे देश की छवि खराब कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘यह केवल एक पर्यटक का अपमान नहीं, बल्कि भारत की आत्मा पर प्रहार है।’

गालियां’ अभिवादन ‘ समझकर दोहराती रही विदेशी पर्यटक, धूर्त ऑटो चालक हंसते हुए बनाता रहा वीडियो
पिंक सिटी जयपुर मेहमाननवाजी के लिए विश्व विख्यात है, वहां से एक बेहद लज्जाजनक मामला सामने आया है. एक विदेशी महिला पर्यटक की भाषाई अनभिज्ञता का फायदा उठाकर उसे अश्लील गालियां सिखाने वाले ऑटो चालक को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है.

ऑटो चालक हंसते हुए बनाता रहा वीडियो.(Photo:Screengrab)

जयपुर अपनी मेहमाननवाजी और संस्कृति के लिए दुनियाभर में मशहूर है, वहीं इस बार एक ऐसी घटना सामने आई जिसने शहर की छवि को ही धूमिल कर दिया है. जयपुर घूमने आई एक विदेशी महिला पर्यटक की मासूमियत का फायदा उठाकर उसे गालियां सिखाने वाले ऑटो चालक को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है.

यह पूरा मामला तब उजागर हुआ जब इस शर्मनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ऑटो चालक हंसते हुए विदेशी महिला को आपत्तिजनक और अशोभनीय शब्द सिखा रहा है.

भाषा और शब्दों के अर्थ से अनजान महिला उन शब्दों को सामान्य बातचीत का हिस्सा समझकर दोहराती नजर आती है. आरोपी की पहचान लुहारों का मोहल्ला निवासी मोहम्मद सोहेल के रूप में हुई है.

वीडियो सामने आते ही पर्यटक थाना पुलिस हरकत में आई और मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की. पुलिस टीम ने वीडियो के आधार पर इलाके में ऑटो चालकों, राहगीरों और दुकानदारों से पूछताछ की. कड़ी मेहनत के बाद आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

बताया जा रहा है कि आरोपित न सिर्फ महिला को गलत शब्द सिखा रहा था, बल्कि उसे अन्य लोगों के सामने दोहराने को भी उकसा रहा था.महिला, जो इन शब्दों के अर्थ से पूरी तरह अनजान थी, अबोध भाव में उन्हें बोलती रही और यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

जयपुर जैसे पर्यटन शहर में इस तरह का व्यवहार देश की छवि को भी नुकसान पहुंचाता है. पुलिस ने मौहम्मद सोहेल पर  मुकदमा कर गिरफ्तार कर लिया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *