मुमं धामी और मंत्री जोशी ने किया सहस्राधिक कन्याओं का पूजन
चैत्र नवरात्रि कन्या पूजन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
देहरादून, 24 मार्च।चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित माँ कालिका मंदिर, पलटन बाजार में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली के लिए माँ भगवती से प्रार्थना की।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें 11,000 कन्याओं का ‘कन्या पूजन’ किया गया।
इस अवसर पर उन्होने कहा कि यह पर्व बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं सम्मान को दर्शाता है। इसके साथ ही, इसने हमारी सनातन परंपरा को भी आगे बढ़ाया है। ऐसे कार्यक्रम हमारी युवा पीढ़ी को हमारी विरासत से जुड़ने के लिए भी प्रेरित करते हैं।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज चैत्र नवरात्रि के छठे दिवस के पावन अवसर पर आर्यनगर वार्ड के शिव मंदिर में माँ कात्यायनी आराधना कर 251 नौदुर्गा स्वरूपा कन्याओं का सामूहिक रूप से विधि विधान पूर्वक कन्या पूजन किया। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने परिवार के साथ चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर नैशविला रोड़ स्थित बद्रीनाथ मंदिर में माँ कात्यायनी आराधना कर 151 नौदुर्गा स्वरूपा कन्याओं का सामूहिक रूप से विधि विधान कन्या पूजन भी किया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कन्याओं को चुनरी ओढाई, आरती उतारी, श्रद्धापूर्वक भोजन कराया दक्षिणा और उपहार देकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नौ दुर्गा स्वरूपा कन्याओं का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि बेटियां हमारे समाज की आधारशक्ति हैं और उनका पूजन साक्षात शक्ति की उपासना है। उन्होंने कहा कि कन्याओं के सम्मान और सेवा से न केवल पितरों का उद्धार होता है, बल्कि यह हमारे भीतर सात्विक गुणों और करुणा का संचार भी करता है। मंत्री जोशी ने आगे कहा कि यह पवित्र परंपरा हमें नारी शक्ति के संरक्षण और संवर्धन का संदेश देती है तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करती है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, निर्मला जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद योगेश घाघट, डाक्टर बबीता सहोत्रा, पूर्व पार्षद सत्येन्द्र नाथ, राजेश राजौरिया सहित कई लोग उपस्थित रहे।
भाजपा 21, कैंट विधानसभा अंतर्गत वार्ड़, 43, द्रोणपुरी एवं वार्ड़, 41 इन्द्रापुरम् सरदार पटेल मंडल अंतर्गत नवरात्रि के पावन अवसर पर “सामूहिक कन्या पूजन” कार्यक्रम का आयोजन किया।
“बतौर मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि मा. कैबिनेट मंत्री/राजपुर विधायक मा. श्री खजान दास जी, मा. विधायक कैंट श्रीमती सविता कपूर जी, मा. प्रदेश उपाध्यक्ष /महानगर देहरादून प्रभारी श्री राकेश गिरि जी, मा. प्रदेश महामंत्री भाजयुमो श्री दीपेन्द्र कोश्यारी जी रहे।
महानगर पदाधिकारियों में अतिथि के रूप में पधारे महानगर महामंत्री बिजेन्द्र थपलियाल जी, महानगर उपाध्यक्ष सुनिल शर्मा जी, महानगर मंत्री मोहित शर्मा जी, महानगर प्रकोष्ठ संयोजक जी सुरेन्द्र सिंह राणा जी, महानगर प्रकोष्ठ सह संयोजक राजेश बडोनी जी, महानगर सोशल मीडिया संयोजक महिपाल सिंह जी रहे।
इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम के आयोजनकर्ताऔं में मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा जी, मंडल महामंत्री मनोज कांबोज जी, अजय सिंह जी, विशेष प्रयास वार्ड़ 43 पार्षद रजनी देवी जी, वार्ड़, 41 पार्षद बबिता गुप्ता जी, अन्य वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों में सोनु बाबुराम जी, मनोज गुप्ता जी, विनोद तोमर जी, रवि राठौर जी, सुन्देश्वर ठाकुर जी, जगमोहन जी, राज डिमरी जी, मृगेन्द्र कपूर जी, सुषमा पंवार जी, एश्वर्या खँडूरी जी, रोमा देवी जी, शर्मिला शर्मा जी, नीरज रतूड़ी जी, मुकेश डबराल जी, मलकीत सिंह जी, राकेश चौहान जी, अभिषेक गुप्ता जी, कविता चौहान जी, वेदांत बडोनी जी, सतीश साहनी जी, सुरेश प्रसाद जी, रंजीत सेमवाल जी, चयन चौधरी जी, मुन्ना जी, मन्दिरा चौधरी जी, सरोज झा जी, निधि अरोड़ा जी, के. एल. वासंदी जी, पंकज कुमार जी, आदेश सिंह जी, गोविन्द यादव जी, रमिल सोनी जी,निखिल राजपुत जी, शीला धीमान जी, राखी गुप्ता जी, जवाहर जी, शिवम कुमार, राहुल जी, आयुष राठौड़ जी, कुमारी ममता जी, सुमन पांडे जी, प्रवेश लता जी, अनूप गोयल जी, अंचला देवी आदि सम्मानित उपस्थित यि रही।
सैकडों की संख्या में उपस्थित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्त्तागणों के साथ उपस्थित हजार से ऊपर की संख्या में उपस्थित कंचकों का “सामूहिक पूजन किया”।
पुरे नवरात्रों में 11000 कंचकों के पुजन लक्ष्य को आज 6800 की संख्या के साथ पुरा किया गया।
पांचवे नवरात्रि पर माँ स्कन्दमाता के रूप में पधारीं कन्याओं के चरण प्रक्षालन, चंदन रोली टीका, मौली बंधन, प्रसाद भोग, चुनरी औढांकर, दक्षिणा प्रदान कर मां स्वरूप भगवतियों का सभीअतिथिगणों एवं पदाधिकारी कार्यकर्त्तगणों ने आशीर्वाद प्राप्त किया।
आज के ‘सामूहिक कन्या पूजन’ में अपना-अपना यथाशक्ति योगदान देने हेतु मैं दोनों वार्ड़ पदाधिकारी व मंडल पदाधिकारियों का सादर धन्यवाद करता हूँ। निश्चित रूप से मां भगवती हम सभी पर अपनी परम् कृपा रख हम सबका कल्याण करेंगीं।
