दो बीवियां,18बच्चे, तीसरी के चक्कर में गई मुस्तका गुलशन की जान

एक घर, दो बीवियां और 18 बच्चे… कैसे अय्याशी में पूर्व प्रधान ने गंवाई जान? प्रतापगढ़ हत्याकांड कथा
प्रतापगढ़ में 18 बच्चों के पिता और पूर्व प्रधान मुस्तका गुलशन की उनकी प्रेमिका सुमन ने साथियों संग मिलकर रॉड से हत्या कर दी. ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आरोपियों ने शव बोरे में भरकर नहर किनारे फेंक दिया था. पुलिस ने कॉल डिटेल के जरिए मुख्य आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

पूर्व प्रधान की बोरे में मिली थी लाश (Photo- Screengrab)

प्रतापगढ़,23 मार्च 2026,उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में जिस पूर्व प्रधान मुस्तका गुलशन उर्फ मुन्ना की अवैध संबंधों के चलते हत्या हुई थी, उसकी दो बीवियां और 18 बच्चे हैं. मुन्ना ने पहली शादी 16 वर्ष की उम्र में की और उसकी बीवी का नाम किस्मतुल निशा है. जबकि, 10 वर्ष बाद उसने दूसरी शादी अम्बिया बानो से की. दोनो पत्नियां मुन्ना के साथ ही रहती थीं. उनसे मृतक के कुल 18 बच्चे थे. भरा-पूरा परिवार होने के बावजूद मुन्ना का तीसरी महिला सुमन से संबंध था. इसी चक्कर में उसकी हत्या हुई. उसकी लाश बोरे में भरी मिली थी.

जानकारी के मुताबिक, मुन्ना (50 वर्ष) की पहली पत्नी के 6 लड़के सहित 9 बच्चे थे, जबकि दूसरी पत्नी के भी 9 बच्चे थे. इस तरह उसकी कुल 18 संतानें थीं. मुस्तका गुलशन प्रतापगढ़ जिले के मांधाता थाना मिश्रपुर का रहने वाला था. मृतक 2016 में मिश्रपुर गांव का प्रधान भी रह चुका था. इस बीच उसकी सुमन नाम की महिला से नजदीकी बढ़ गई जो बाद में उसकी मौत का कारण बनी.

जानिए हत्या की पूरी कथा
मांधाता कोतवाली क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला से मिलने गए पूर्व प्रधान मुन्ना की हत्या कर दी गई. इसके बाद लाश बोरे में भरकर नहर किनारे फेंक दी गई. दरअसल, आरोपी महिला 18 मार्च को अपने मायके आई थी. पूर्व प्रधान उससे मिलने गया था. इसी दौरान विवाद के बाद महिला ने साथियों के साथ मिलकर रॉड से उस पर हमला कर दिया.

उधर, घर नहीं पहुंचने पर पूर्व प्रधान के घरवालों ने पुलिस से शिकायत की तो कॉल डिटेल चेक की गई. फिर पुलिस 21 मार्च को हत्यारोपित महिला तक पहुंच गई. पुलिस  पूछताछ में उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली. इसके बाद महिला की निशानदेही पर बीते रविवार को पुलिस ने नहर के किनारे बोरे से लाश बरामद कर ली.

प्रेमिका पर मिलने का बना रहा था दबाव
पुलिस पडताल शुरू हुई तो मोबाइल की कॉल डिटेल्स ने हत्या का सारा राज उगल दिया। कड़ियां जुड़ीं मुस्तका की प्रेमिका सुमन गौतम से। पुलिस ने जब सुमन को पकड़, तो उसका कबूलनामा चौंकाने वाला था। सुमन के अनुसार, पूर्व प्रधान उस पर मिलने का दबाव बना रहा था और लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा था।

लाश बोरे में भरकर नहर में फेंकी
इसी ब्लैकमेलिंग से छुटकारा पाने को सुमन ने भयानक षडयंत्र रचा। उसने मुस्तका को मिलने के बहाने अपने मायके बुलाया। वहां सुमन ने अपने भाई अतुल और उसके दोस्त अरुण के साथ मिलकर मुस्तका पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। वार इतना जोरदार था कि मुस्तका की मौके पर ही मौत हो गई। सबूत मिटाने के इरादे से आरोपियों ने लाश को बोरे में भरा और नहर किनारे फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपित सुमन पकड ली है, जबकि उसके भागे भाई और दोस्त की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।

फिलहाल, पुलिस ने हत्या का मुकदमा लिख मुख्य आरोपित सुमन को पकड़ लिया है. साथ ही अन्य आरोपितों की तलाश हो रही है. बताया जा रहा है कि मृतक सुमन को मिलने को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे तंग आकर यह हत्या का षडयंत्र रचा गया .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *