उत्तरांचल विवि: उप्र-बिहार के छात्रों में भीषण संघर्ष,एक मौत,तीन गिरफ्तार

देहरादून में छात्रों के दो गुटों के बीच हुई गैंगवार, सिर पर फावड़ा मारकर की B.Tech के छात्र की हत्या

देहरादून के प्रेमनगर में उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प हुई, जिसमें बीटेक छात्र दिव्यांशु जाटराना की मौत हो गई।

मृतक हिमांशु जाटराना। पुलिस

देहरादून 24 मार्च 2026। उत्तरांचल यूनिवर्सिटी से जुड़े छात्रों के दो गुटों के बीच सोमवार रात प्रेमनगर क्षेत्र में हिंसक झड़प हो गई। बीबीए और बीटेक छात्रों के दो गुटों के आमने-सामने आने पर दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे चले।

इससे बीटेक के छात्र दिव्यांशु जाटराना की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में तीन छात्रों को गिरफ्तार किया है, जबकि 15 वर्तमान और पूर्व छात्रों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

घटना सोमवार रात केहरी गांव स्थित एक भोजनालय के बाहर हुई। इसमें ग्राम अथाई थाना भोपा मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) निवासी दिव्यांशु सिर पर चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

00:55.

5497

15 से ज्यादा युवकों ने हमला किया

पुलिस के मुताबिक, केहरी गांव बैंड मेन रोड पर स्थित ‘बावा की रसोई’ में मुजफ्फरनगर निवासी छात्र दिव्यांशु जटराणा (22) खाना खाने गया था। वहां पहले से मौजूद कॉलेज के ही दूसरे गुट के छात्रों के साथ उसका विवाद हुआ।

दिव्यांशु जटराणा के दोस्तों ने बताया कि देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आर्यन शर्मा, शिवम शर्मा, मधुर, अंकुर, प्रह्यलादराज शान्तनू, उज्जवल, आकाश, वैभव मिश्रा, ऋतिक राजपुत, अकुर सिंह, वैभव शर्मा, अंकित भारद्वाज, युवराज चौहान, आदित्य राज समेत अज्ञात छात्रों ने षड्यंत्र करते हुए एक राय होकर लाठी-डंडों और फावड़े से दिव्यांशु पर जानलेवा हमला कर दिया।

उसे प्रेमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से दून अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में एंबुलेंस खराब होने पर पुलिस वाहन से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

00:55.

الا 98

पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान युवराज कुमार (BBA सेकेंड ईयर), मधुर खंडेलवाल (B.Tech थर्ड ईयर) और शिवम शर्मा (B.Tech थर्ड ईयर) के रूप में हुई है। तीनों छात्र प्रेमनगर क्षेत्र में किराए पर रह रहे थे। पुलिस ने मामले में कुछ बच्चों को हिरासत में भी ले लिया है।

मुजफ्फरनगर का रहने वाला था दिव्यांशु मुजफ्फरनगर में रहने वाले अमित उर्फ सोनू जटराणा किसान हैं। उनके पास करीब 50 बीघा जमीन है। परिवार में अमित की पत्नी अलका और दो बेटे दिव्यांशु व लक्षित थे। लक्षित 11वीं का छात्र है। वहीं, दिवांशु ने पिछले साल देहरादून की उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था।

पुलिस ने मंगलौर, हरिद्वार निवासी गौरव राणा की तहरीर पर आर्यन शर्मा, शिवम शर्मा, मधुर खंडेलवाल, अंकुर, प्रह्लाद राज, शांतनु, उज्जवल, आकाश, वैभव मिश्रा, ऋतिक राजपूत, अंकुर सिंह, वैभव शर्मा, अंकित भारद्वाज, युवराज चौहान और आदित्य राज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।

साथ ही ग्राम-चांदी आरा जिला-भोजपुर बिहार निवासी युवराज चौहान, गंगापुर रोड रुद्रपुर जिला-उधमसिंहनगर उत्तराखंड निवासी मधुर खंडेलवाल और बिस्वा सरिया नगर गोला रोड दानापुर, पटना बिहार निवासी शिवम शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में पहले से रंजिश थी और वर्चस्व को लेकर तनाव बना हुआ था। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि विश्वविद्यालय क्षेत्र और आसपास पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।

एक माह पहले भी हुआ था विवाद
यह बात भी सामने आई है कि एक माह पूर्व दिव्यांशु जाटराना और अंकुर सिंह गुट के बीच मारपीट हो गई थी। इस दौरान अंकुर गुट के एक छात्र को गंभीर चोट आई थी, लेकिन बाद में समझौता हो गया था। ऐसे में इन छात्रों के कालेज के अंदर उत्तर प्रदेश व बिहार के दो गुट बन गए। दोनों गुट मौके की तलाश कर रहे थे।

क्षेत्र में पूर्व में भी हो चुकी हैं घटनाएं
नौ दिसंबर 2025 को सेलाकुई में हुई मारपीट में त्रिपुरा के छात्र एंजल चकमा की हत्या की घटना सामने आई थी। तीन जून 2025 को प्रेमनगर स्थित मांडूवाला में भाजपा नेता रोहित नेगी की दो हमलावरों ने हत्या कर दी थी।dehradun btech student killed in premnagar clash 3 detained
देहरादून में दो गुटों की लड़ाई में बीटेक के छात्र की हत्या, पुलिस ने तीन को हिरासत में ।

अलर्ट मोड पर पुलिस
घटना के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमों ने क्षेत्र में वृहद स्तर पर चेकिंग व सत्यापन अभियान चलाया
पीजी व हास्टल में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगवाने और रात 10 बजे के बाद किसी भी व्यक्ति को प्रवेश न देने के निर्देश
पहचान संबंधी दस्तावेज न दिखा पाने और बिना सत्यापन के रह रहे 75 संदिग्ध छात्रों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *