भाकियू(सर्व) कांवडिया चिकित्सा-विश्राम शिविर लगायेगा 31 जुलाई से जितेश्वर महादेव के सामने

*हरिद्वार* 27 जुलाई 2026। भारतीय किसान यूनियन (सर्व) की राष्ट्रीय प्रदेश जिला पदाधिकारी वह कार्य समिति की बैठक का आयोजन गंगा सवेरा कैफे के सभागार में आयोजित किया गया । बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल शर्मा ने की। संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता महासचिव संजय चोपड़ा ने किया। बैठक में तय किया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा में 31 जुलाई से 11अगस्त तक स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन पैदल कांवड़ यात्रा मार्ग जितेश्वर महादेव के सामने किया जाएगा जिसमें निशुल्क रूप से शिव भक्त कांवड़ियों के ठहरने और चिकित्सा सुविधा युद्ध स्तर पर की जाएगी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी अनिल शर्मा ने कहा कि लाखों की संख्या में शिव भक्त कावड़ियें हरिद्वार आते हैं। भारतीय किसान यूनियन ( सर्व) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव भक्त कावड़ियों की पैदल यात्रा में चिकित्स और शिविर ठहराव की सुख सुविधाओं के लिए सेवा भाव से विशेष प्रबंध करेगा।

भारतीय किसान यूनियन (सर्व) के राष्ट्रीय प्रवक्ता महासचिव संजय चोपड़ा ने कहा कि किसानों की हर समस्याओं के लिए निरंतर संघर्ष का प्रयास किया जा रहा हैं । यूनियन की ओर से शिव भक्त कावड़ियों की पैदल यात्रा में हर संभव स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि किसान यूनियन के सभी छोटे-बड़े पदाधिकारी सेवा भाव से सरकार और जिला प्रशासन का सहयोग कर कांवड़ यात्रा को निर्विघ्न रूप से संपन्न करने के लिए स्थानीय जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेंगें।

भारतीय किसान यूनियन ( सर्व ) की बैठक में अपने विचार व्यक्त करने वाले पदाधिकारियों में राजीव थपलियाल, प्रमोद शर्मा, बलविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, निवेश उनियाल, श्रीमती अरुणा शर्मा ,श्रीमती सुरेंद्र शर्मा ,रेणु चौहान, सुमन गर्ग ,राघव गुप्ता, तुषार कौशिक आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *