गंगोह के मसूद परिवार में कांग्रेस-सपा महाभारत,घर की बातें बाहर

सहारनपुर में शायान मसूद सपा में शामिल, हमजा मसूद बोले- मेरी बहन पर जुल्म करने वाले अब सपा में हैं

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के भतीजे हमजा मसूद ने एक वीडियो जारी कर सपा में शामिल हुए शायान मसूद पर अपनी बहन से पांच साल तक ज्यादती करने का आरोप लगाया है।

हमजा मसूद ने शायान मसूद पर बहन से ज्यादती का आरोप लगाया।

शायान मसूद के सपा में शामिल होने पर सवाल उठाए गए।

सहारनपुर की राजनीति में मसूद परिवार का विवाद गरमाया।

सहारनपुर 23 अगस्त 2026 । कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद और चचेरे भाई व समधी शदान मसूद के सपा में शामिल होने के बाद सांसद को टारगेट किए जाने से आहत गंगोह नगर पालिका अध्यक्ष और इमरान मसूद के भाई नोमान मसूद के बेटे हमजा मसूद ने मोर्चा खोल दिया है। हमजा ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि मेरी बहन पर पांच साल से ज्यादती करने वाले अब सपा में हैं।
हमजा मसूद का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसे लेकर राजनीतिक खलबली मचना शुरू हो गई है। हमजा ने वीडियो में खुले आरोप लगाए हैं कि जिन्हें मीडिया वाले इमरान मसूद का दामाद बता रहे हैं वह पिछले पांच साल से मेरी बहन पर लगातार जुल्म कर रहे हैं। मेरी बहन को गालियां देकर घर से निकाल दिया।

उसके बेटे पर जुल्म हो रहा है और इमरान मसूद को मिटाने की साजिश की जा रही है। मेरी बहन पर कितने जुल्म हुए इसके तमाम वीडियो मेरे पास हैं। इमरान मसूद को मिटाने के लिए क्या गुप्त मीटिंग की गई? उसकी रिकार्डिंग मौजूद है। मैं अभी तक खामोश था। मेरे पिता अस्पताल में भर्ती है, लेकिन जिस तरह का प्रयास किया जा रहे हैं वह अब बर्दाश्त से बाहर हैं।
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बहुत महिला समर्थक होने का दावा करते हैं, लेकिन बेटी पर जुल्म करने वालों को समाजवादी पार्टी में शामिल कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि की रशीद मसूद बहुत बड़े नेता थे। वह उनके बारे में कुछ नहीं कहना चाहते, लेकिन रशीद मसूद की राजनीति मेरे दादा राशिद मसूद की बदौलत चलती थी। आज उनका परिवार इमरान मसूद को मिटाने की बात कर रहा है, जो ना काबिले बर्दाश्त है।

हमजा ने कहा कि वह जल्द ही सारे वीडियो सार्वजनिक करेंगे। बेटी पर जुल्म करने वालों को बेनकाब करेंगे। साथ ही कहा कि अल्लाह उनका इंसाफ करेगा, हम कमजोर नहीं है। हम अपनी बेटी और उसके पुत्र को बेहतर तरीके से पालने में सक्षम हैं।

उन्होंने कहा कि मैं अपनी बहन को कोई कष्ट नहीं होने दूंगा। तुमने मुझे भी बहुत गालियां दीं। पांच साल से बर्दाश्त कर रहा हूं। अब बर्दाश्त नहीं होता है। करीब 10 मिनट की वीडियो में हमजा ने रशीद मसूद परिवार पर तमाम तरह के आरोप लगाए हैं, जिसको लेकर जिले की राजनीति में उबाल आने के आसार बन गए हैं।

परिवार की बातें बाजार में उछालना ठीक नहीं
प्रसारित वीडियो में हमजा मसूद की बयानबाजी पर शायान मसूद ने हमजा को ‘छोटा भाई’ कहते हुए कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन परिवार से जुड़ी बातों को सार्वजनिक करना उचित नहीं है।

रिकॉर्डिंग के दावों पर पलटवार करते हुए शायान ने कहा कि उनके पास भी कई रिकॉर्डिंग हैं, लेकिन वह उन्हें सार्वजनिक करना उचित नहीं समझते।

उन्होंने कहा कि यदि राजनीतिक लड़ाई का सामना करने की हिम्मत नहीं है तो परिवार को निशाना बनाना सही रास्ता नहीं है। शायान ने हमजा को नसीहत देते हुए कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद स्तर और उचित आचरण से नीचे नहीं गिरना चाहिए।
इमरान मसूद के दामाद शायान ने बताई कांग्रेस छोड़ने की वजह, सपा से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव?
कांग्रेस से सपा में शामिल हुए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद शयान मसूद सहारनपुर पहुंचे. उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई किसी पद या कुर्सी के लिए नहीं है, बल्कि उनका मेन मकसद 2027 चुनाव में BJP को रोकना है.

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है. (फोटो-X/ @samajwadiparty)

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर में कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए शायान मसूद पहुंचे. यहां उन्होंने कांग्रेस से सपा में जाने की वजह बताई.

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में BJP को रोकने के लिए फिलहाल समाजवादी पार्टी ही सबसे मजबूत विकल्प है. उन्होंने अखिलेश यादव पर भरोसा जताया. साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी प्राथमिकता भी साफ की.

शायान मसूद ने कहा कि उनकी लड़ाई किसी पद या कुर्सी के लिए नहीं है. उनका मेन मकसद BJP को रोकना है. उन्होंने कहा कि 2027 का चुनाव बहुत अहम है. ऐसे में व्यक्तिगत राजनीतिक महत्वाकांक्षा से ज्यादा जरूरी BJP को हराना है.

‘2027 में BJP को हराना सबसे बड़ा टारगेट’

शायान मसूद ने कहा कि वह 2014 से राजनीति में सक्रिय हैं. सपा में शामिल होने का फैसला उन्होंने खुद लिया है. यह फैसला राजनीतिक और वैचारिक सोच के आधार पर लिया गया है.
उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इन चुनावों में सपा ने उत्तर प्रदेश में मजबूत प्रदर्शन किया. मौजूदा समय में BJP को चुनौती देने की सबसे बड़ी क्षमता सपा के पास है.

शायान ने कहा कि चुनाव में पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, वह उसे पूरी मजबूती से निभाएंगे. उन्होंने साफ किया कि उनकी पहली प्राथमिकता खुद चुनाव लड़ना नहीं है. वह BJP को रोकने को ज्यादा जरूरी मानते हैं.

शायान मसूद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद हैं. कांग्रेस छोड़ने के फैसले पर उनसे इमरान मसूद को लेकर भी सवाल हुआ.

उन्होंने कहा कि उनके और इमरान मसूद में विचारधारा को लेकर मतभेद हैं. हालांकि लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने इमरान मसूद का पूरी ताकत से साथ दिया था. इमरान मसूद की जीत को उन्होंने मेहनत की थी.

शायान ने कहा कि अब राजनीतिक परिस्थितियां बदल गई हैं. उनके लिए BJP को रोकना सबसे जरूरी है. इसलिए उन्होंने समाजवादी पार्टी के साथ जाने का फैसला किया है.

शायान मसूद ने सरकार पर युवाओं और किसानों को लेकर भी निशाना साधा. उन्होंने पेपर लीक और युवाओं के प्रदर्शनों का जिक्र किया. उन्होंने किसान आंदोलन का भी मुद्दा उठाया. उनका कहना था कि देश में ऐसे कई हालात बने हैं, जिनसे वह सहमत नहीं हैं. इन्हीं परिस्थितियों ने उनका राजनीतिक फैसला प्रभावित किया.
शायान ने सहारनपुर की जामा मस्जिद से जुड़े युवाओं पर कार्रवाई का भी जिक्र किया. उन्होंने प्रशासन पर ज्यादती करने का आरोप लगाया. उनका कहना था कि ऐसे मामलों ने भी उन्हें कांग्रेस छोड़ने के फैसले पर पहुंचाया.

अखिलेश यादव पर जताया भरोसा
सपा में शामिल होने के बाद शायान मसूद ने अखिलेश यादव की नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि 2027 में BJP को हराने के लिए सपा ही सबसे प्रभावी राजनीतिक ताकत है.

उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर पार्टी जो भी फैसला करेगी, वह उसका पूरी ईमानदारी से साथ देंगे. उनके लिए इस समय सबसे बड़ा मुद्दा BJP को रोकना है. उन्होंने दोहराया कि उनकी राजनीति का लक्ष्य किसी कुर्सी को हासिल करना नहीं है. उनकी प्राथमिकता 2027 में BJP को हराना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *