DCP सुमित झा के त्यागपत्र का वीडियो निकला ‘फेक’, दिल्ली पुलिस ने बताया AI वीडियो के पीछे का षडयंत्र 

DCP के त्यागपत्र का वीडियो निकला ‘फेक’, दिल्ली पुलिस ने बताया AI वीडियो के पीछे का षडयंत्र
दिल्ली पुलिस ने डीसीपी सुमित झा के इस्तीफे वाले फर्जी एआई (AI) वीडियो का खंडन करते हुए सतर्क रहने और गलत जानकारी न फैलाने की अपील की है।

नई दिल्ली 27 जुलाई 2026: जंतर मंतर पर सीजेपी के बैनर तले हो रहा छात्रों के विरोध प्रदर्शन भले ही शनिवार को खत्म हो गया हो। लेकिन आंदोलन के दौरान समाज में अफवाह और भ्रम फैलाने की मंशा से कई फर्जी वीडियो और नकली जानकारियां फैलाई जा रही थीं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक और दावे की पोल खुल गई है जिसमें कहा जा रहा था कि दिल्ली पुलिस के DCP सुमित झा ने छात्रों के प्रदर्शन की वजह त्यागपत्र दे दिया है।

दिल्ली पुलिस ने किया स्पष्ट
दिल्ली पुलिस ने वायरल वीडियो पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए स्पष्ट किया है कि यह वीडियो पूरी तरह से नकली है और इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और एडिटिंग की मदद से तैयार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर वायरल हो रहे असली फुटेज करते हुए लिखा कि फ़ैक्ट चेक दिल्ली पुलिस के DCP सुमित झा के छात्र विरोध-प्रदर्शनों के कारण इस्तीफ़ा देने का दावा करने वाला वायरल वीडियो पूरी तरह से फेक और AI से बनाया गया है।

एडिट क्लिप न करें फॉरवर्ड
दिल्ली पुलिस ने आगे लिखा कि असली वीडियो, जिसमें अधिकारी गलत जानकारी फैलाने वाले कैंपेन के बारे में जनता से बात कर रहे हैं, इस लिंक पर उपलब्ध है। कृपया इस एडिट किए गए क्लिप को फॉरवर्ड या शेयर न करें, क्योंकि यह गलत जानकारी फैलाने के एक सुनियोजित कैंपेन का हिस्सा है।

क्या था डीसीपी का असली वीडियो
दिल्ली पुलिस के पोस्ट वीडियो में कहा गया कि हमने नोटिस किया है कि सोशल मीडिया में कुछ मिसइन्फॉर्मेशन फैलाने की कोशिश की जा रही है। अभी तक 400 से ज्यादा पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल्स आइडेंटिफाई किए जा चुके हैं, जो इस सिचुएशन का फायदा उठाते हुए फेक कंटेंट और रूमर्स स्प्रेड कर रहे हैं। उनको ब्लॉक कराया जा रहा है। ये वही सोशल मीडिया हैंडल्स हैं जो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भी एक्टिव थे।

नकली वीडियो वायरल करने के पीछे क्या है उद्देश्य?
वीडियो में डीसीपी ने कहा कि उनका सिर्फ एक उद्देश्य है, लोगों को भड़काना और स्पेशली स्टूडेंट्स का ध्यान भटकाना। मेरी आपसे अपील है कि बच्चों की सेफ्टी के लिए किसी भी फेक पोस्ट, एडिटेड वीडियोस या एनोनिमस हैंडल्स से किया हुआ कोई भी पोस्ट के बहकावे में ना आएं। किसी भी पोस्ट को शेयर करने से पहले फैक्ट-चेक करो, रूमर्स को स्प्रेड मत करो और किसी भी एंटी-सोशल एलिमेंट्स को अपने इमोशंस का कंट्रोल मत लेने दो। याद रखो कि पीसफुल प्रोटेस्ट करना आपका अधिकार है और दिल्ली पुलिस इस अधिकार का रिस्पेक्ट करती है। जय हिंद।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *